आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

13 जुलाई 2011

नायब तहसीलदार कमरे में बंद

नायब तहसीलदार कमरे में बंद


state news
नैनवां/ नदबई। पानी-बिजली की समस्या से परेशान नैनवां के दुगारी गांव के लोगों ने मंगलवार को मिनी सचिवालय की बैठक में हंगामा किया तथा नायब तहसीलदार एम.एल. मीणा सहित ग्राम सचिव, नरेगा सहायक व कुछ वार्ड पंचों को पंचायत कार्यालय में बंद कर ताले लगा दिए। पुलिस की समझाइश पर ग्रामीण शांत हुए और ताला खोला। इधर, भरतपुर के नदबई कस्बे के लोगों ने भी बिजली आपूर्ति ठप होने के विरोध में सहायक अभियंता कार्यालय पर ताला लगा दिया। महिलाओं ने मटके फोडे।

मुंबई में फिर आतंकी हमला,20 मरे

मुंबई में फिर आतंकी हमला,20 मरे


mumbi
मुंबई। 26/11 हमले के घाव अभी भरे भी नहीं हैं कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर सिलसिलेवार धमाकों से दहल उठी। लोकल ट्रेनों में हुए हमलों की बरसी को  अभी दो दिन भी नहीं हुए है कि आतंकियों ने बुधवार शाम शहर के तीन जगहों पर सिलसिलेवार धमाके कर दिए। 10 मिनट के अन्तराल में हुए तीन धमाकों में करीब 20 लोगों  के मारे जाने और 102 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। घायलों को जेजे, जीटी और सेंट जार्ज अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने धमाकों को आतंकी हमला करार दिया है। धमाकों के बाद मंुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

सबके अपने अपने आंकड़ें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने धमाकों में 13 लोगों के मारे जाने और 81 के घायल होने की बात कही है। वहीं गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने 10 लोगों के मारे जाने और 54 के घायल होने, मुंबई के पुलिस कमिश्नर अरूप पटनायक ने 15 लोगों के मारे जाने और बीएमसी कमिश्नर सुबोध कुमार ने 17 लोगों के मारे जाने और 102 लोगों के मारे जाने की बात कही है।

दस मिनट में तीन धमाके

सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने दस मिनट के भीतर तीन धमाकों को अंजाम दिया। धमाके 6.45 से 7 बजे के बीच हुए। पहला धमाका झावेरी बाजार में मुंबा देवी मंदिर के नजदीक खाउ गली में शाम 6.55 बजे हुआ। यह धमाका सबसे बड़ा था। धमाके के लिए विस्फोटक एक छाते में रखा हुआ था। इस धमाके में सबसे ज्यादा लोगों के मारे जाने की बात सामने आई है। दूसरा धमाका दादर में एक बस स्टैण्ड के करीब 6.59 बजे हुआ। दादर में धमाका एक टैक्सी में हुआ। तीसरा धमाका ओपेरा हाउस के करीब 7.03 बजे हुआ। ये तीनों इलाके काफी भीड़भाड़ वाले हैं।

धमाकों के लिए आईईडी का इस्तेमाल

मुंबई के पुलिस कमिश्नर अरूप पटनायक ने तीन जगहों पर धमाकों की पुष्टि करते हुए कहा कि झावेरी बाजार में एक छाते से आईइडी के अवशेष मिले हैं। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण यहां ज्यादा जानमाल का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि दोषी किसी सूरत में नहीं बचेंगे। बताया जा रहा है कि धमाकों के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया है।

आईएम और लश्कर पर शक

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने धमाकों को आतंकी हमला करार दिया है। गृह मंत्रालय में विशेष सचिव यूके बंसल ने बताया कि धमाकों के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने महाराष्ट्र के  सीएम पृथ्वीराज चव्हाण से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली है। आतंकी संगठन इंडियन मुजाहदीन पर धमाके करने का शक जताया जा रहा है। लश्कर ए तैयबा पर भी  संदेह जताया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसिया सक्रिय

विस्फोटों की सूचना मिलते ही पुलिस और एटीएस की मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में कोई फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी है। घटनास्थल पर  अग्निशमन गाडिया पहुंच चुकी है। धमाकों की जांच के लिए दिल्ली से एनआईए और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी रवाना कर दी गई है।

मुम्बई में फिर एक खोफ्नाक हादसा ...................

भारत में जब भ्रष्टाचार और कालेधन के मामले में एक निर्णायक लड़ाई चल रही थी और देश की निगाहें एक बढे फेसले पर टिकी थीं तब आंतकवादी साजिशी के तहत देश की जनता का ध्यान बटाने और जनता का मनोबल तोड़ने के लियें एक आतंकी साज़िश जिसमे बम विस्फोट करना शामिल है खतरनाक घटना है ........देश की सुरक्षा और जाँच एजेंसियां सजग और सतर्क है फिर भी आतंककारी न जाने किन लोगों की मदद से अपनी स्थानीय घटनाओं को अंजाम देते हैं ..हमारे देश की जनता को यह समझना होगा के आतंकवाद फेलाने वाला कोई भी हो किसी भी धर्म किसी भी जाती का हो वोह देश का हितेषी नहीं हो सकता उसका मकसद सिर्फ और सिर्फ देश के दो हिस्से करना ..देश की सुक्ख शांति को खत्म करना है इसलियें आओ सब मिलकर शपथ ले के ऐसे आतंकी लोगों को जहां जहाँ छुपे हैं निकाल आकर पुलिस के हवाले करें और इस देश को बचाकर इस देश में अमन चेन कायम करे ..इस देश की भ्रष्टाचार और कालाधन वापस लाने की लड़ाई को कमज़ोर करने की साजिशों को हम बेनकाब करें ..............अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

तो इसलिए हम प्रार्थना करते हैं

| Email  
प्राचीन समय से ही मनुष्य मुसीबतों से बचने के लिए प्रार्थना करता आया है। किसी भी किए गए कर्म का फल प्राप्त करने के लिए प्रार्थना की जाती है। विश्व के हर कोने में लोग प्रार्थना करते हैं। सुबह के समय अधिकतर लोग ईश्वर की प्रार्थना इसीलिए करते हैं ताकि पूरा दिन सुखद रहे। स्कुलों में बच्चे सामुहिक रूप से प्रार्थना करके पढ़ाई करते हैं। इसी तरह लोग अपनी -अपनी आजीविका चलाने के कार्य प्रारंभ करने पहले प्रार्थना करते हैं।

दरअसल प्रार्थना से परमेश्वर को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है। जिससे शक्ति का संचार होता है। आत्मबल बढ़ता है और मानसिक शांति मिलती है। प्रार्थना से आशा व आकांक्षा जुड़ी होती है। शुद्ध मन से एकाग्रता व श्रद्धा के साथ की गई प्रार्थना से मनोवांछित फल मिलता है। इसके पीछे कारण यही है कि मनुष्य का जीवन पूरी तरह उसकी सोच व विश्वास से जुड़ा है। जो जैसा सोचता है जो सोचता है और उसके लिए पूरे आत्मबल के साथ कोशिश करता है। वह उसी ओर बढऩे लगता है। प्रार्थना से मनोबल बढऩे के साथ ही हमारा मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है व कार्य करने की और मुसीबतों से जुझने की शक्ति मिलती है। इसीलिए हम प्रार्थना करते हैं।

गुरु पूर्णिमा 15 को, इन उपायों से होगी हर मनोकामना पूरी

| Email  Print 

15 जुलाई, शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन सभी लोग अपने-अपने गुरु की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि गुरु की कृपा के बिना कहीं भी सफलता नहीं मिलती। ज्योतिष के अनुसार भी गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु प्रतिकूल स्थान पर होता है, उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते है। वे लोग यदि गुरु पूर्णिमा के दिन नीचे लिखे उपाय करें तो उन्हें इससे काफी लाभ होता है। यह उपाय इस प्रकार हैं-

1- भोजन में केसर का प्रयोग करें और स्नान के बाद नाभि तथा मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।2- साधु, ब्राह्मण एवं पीपल के वृक्ष की पूजा करें।3- गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान के जल में नागरमोथा नामक वनस्पति डालकर स्नान करें।4- पीले रंग के फूलों के पौधे अपने घर में लगाएं और पीला रंग उपहार में दें।5- केले के दो पौधे विष्णु भगवान के मंदिर में लगाएं।6- गुरु पूर्णिमा के दिन साबूत मूंग मंदिर में दान करें और 12 वर्ष से छोटी कन्याओं के चरण स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद लें।7- शुभ मुहूर्त में चांदी का बर्तन अपने घर की भूमि में दबाएं और साधु संतों का अपमान नहीं करें।8- जिस पलंग पर आप सोते हैं, उसके चारों कोनों में सोने की कील अथवा सोने का तार लगाएं।

तंत्र शास्त्र का इतिहास और इसका विकास

तंत्र शास्त्र का इतिहास और इसका विकास

 
 
तंत्र शब्द तन और त्र: से मिलकर बना है। तन का अर्थ है विस्तार और त्र से त्राण अर्थात रक्षा का बोध होता है। धर्म ग्रंथों में तंत्र के देवता भगवान शिव को माना गया है। पुराणों के अध्ययन से पता चलता है कि तंत्र-मंत्रों का लगभग आज जैसा ही रूप प्राचीन काल में भी प्रचलित था। तंत्र विद्या षट् कर्मों में यथा- शांति कर्म, वशीकरण, स्तंभन, विद्वेषण, उच्चाटन और मारण कर्मों में उस समय भी विभाजित थी।

हमारे ऋषिमुनियों ने इस विद्या को समझा और मानव कल्याण के लिए वे इसे भी अन्य शास्त्रों की तरह प्रकाश में लाएं। बाद में यह विद्या शास्तों और नाथ संप्रदाय में अधिक प्रचलित हुई। दत्तात्रेय तंत्र, उड्डीस तंत्र, रुद्रयामल तंत्र, गुरु गोरखनाथ का गोरख तंत्र जैसे ग्रंथ आज भी हमें तंत्र प्रयोगों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। तंत्र विद्या का विस्तार भारत में हो रहा था वहीं बौद्ध मतालंबी भिक्षुओं और विद्वानों ने भी इसमें रुचि लेकर इसे बौद्धतंत्र के रूप में विकसित किया।

बौद्धों की तरह ही अन्य धर्मावलंबियों ने भी तंत्र विद्या को अपने मतों के अनुसार अपनाया और वैष्णव तंत्र, शैव तंत्र, शाक्तों द्वारा शक्ति तंत्र व वनस्पति तंत्र के नाम से इसे अपने अध्ययन एवं प्रयोगों से विकसित किया। भारत में इस्लामी राज्य में इस्लाम तंत्र का रूप भी आया। वर्तमान समय का तंत्र शास्त्र इन्हीं तंत्रों का परिवर्तित स्वरूप है। हम यह जानते हैं कि हमारा संपूर्ण वैदिक साहित्य चारों वेदों से ही समावेषित हुआ है अत: तंत्र शास्त्र में भी मंत्र-जप व हवन यत्र आदि विधानों को हम अधिक पाते हैं क्योंकि तंत्र शास्त्र का मूल भी धर्म ही है।

ऐसे जज्बे को देखकर हैरत में पड़ जाएंगे आप भी!!

ऐसे जज्बे को देखकर हैरत में पड़ जाएंगे आप भी!!

 
 
| Email  Print 
 
अंधापन अभिशाप नहीं है। दोनों आंखों से दिखाई न देने के बावजूद जिंदगी बेहद खूबसूरत हो सकती है। कई बार तो दोनों आंखों से दिखाई देने वाले इंसान से भी अधिक अनोखी, अद्भुत एवं हैरतअंगेज कार्य करने में सक्षम बन सकती है। शरीर तो मात्र एक साधन है असली ताकत तो साहस और संकल्पबल में होती है। ये कोई दार्शनिक बातें भर नहीं है। इन बातों में आंखों देखी सच्चाई छुपी हुई है। आइये चलते हैं एक ऐसी सच्ची और वास्तविक घटना की ओर जो यह साबित कर देगी कि अंधापन अभिशाप नहीं है-

माइल्स हिल्टन बारबर की कहानी उन जांबाजों के समान है, जिसे सुनकर कोई भी हैरत में पड़ सकता है। 59 साल की उम्र पार कर चुके माइल्स हिल्टन इंग्लैड के डर्बिशायर के निवासी हैं। हिल्टन ने सन् 2006 के अप्रेल महिने में एक अद्भुत कारनामा कर दिखाया।

हिल्टन ने लंदन से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के बीच की 21, 500 कि . मी. की दूरी माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट से बगैर किसी सहायक के अकेले पूरी कर ली। जबकि हिल्टन शत-प्रतिशत अंधेपन के शिकार हैं। हिल्टन ये यह बेहद लंबी दूरी पूरे 55 दिनों में पूरी की, लेकिन एक पूर्ण अंधा व्यक्ति जिसे बगैर सहारे के एक-कदम चलने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता हो उसके द्वारा बगैर किसी सहायक के इतनी लंबी खतरों से भरी हुई हैरतअंगेज आसमानी यात्रा पूरा करना, वाकई काबिले तारीफ है।

माइल्स हिल्टन द्वारा किये गए ऐसे अद्भुत हैरतअंगेज कार्यो की लंबी श्रृंखला है। वे पैराशूट से सहारा और अंटार्कटिका जैसे दुर्गम क्षेत्रों को भी पार कर चुके हैं। हिमालय की ऊंची चोटियों की चढ़ाई करना भी हिल्टन के हैरतअंगेज कार्यों में शामिल है...।

अत: यदि कोई परिस्थितियों और परेशानियों को ही अपनी असफलता के लिये दोष देता हो तो उसे माइल्स हिल्टन जैसे जांबाजों की जिंदगी से अवश्य ही सबक लेना चाहिये।

फिर पेट्रोल क्यों नही बेचते

राहुल गांधी:आपके पास कितने किलोमीटर खेती की जमीन है। किसानः जमीन एकड़ों में या बीघा में नापी जाती है। राहुल गांधी: आपकी भैस कितने मीटर दूध देती हैं। किसानः साहब मीटर में नहीं लीटर में नापते है। राहुलः अच्छा बताओं एक लीटर दूध कितने का बिक जाता है। किसानः बीस रूपये का। राहुलः जब दूध इतना सस्ता है तो फिर पेट्रोल क्यों नही बेचते ।

सबसे वफादार साथी को मार कर खा जाते हैं यहां के लोग

सबसे वफादार साथी को मार कर खा जाते हैं यहां के लोग

 
| Email 
 
 
लंदन.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिलीपींस में हर साल लगभग पांच लाख कुत्तों को मार दिया जाता है। ब्रिटेन की एक गैरसरकारी संस्था नेटवर्क फॉर एनिमल यहां कुत्तों के मांस की बिक्री बंद करने के लिए अभियान चला रही है।
संस्था के एक सदस्य सिमॉन पॉवेल ने कहा, यह काफी दुखद है कि मानव के सबसे घनिष्ठ जानवर को भोजन के रूप में देखा जाता है। इन होटलों में ढाई पाउंड में कुत्तों के सिर का मांस मिलता है। सरकार द्वारा हालांकि यहां कुत्ते के मांस से होने वाले स्वास्थ्य के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है और इस पर जेल की सजा भी रखी है।
इसके बावजूद कुत्तों के मांस का कारोबार उत्तरी फिलीपींस में काफी फल-फूल रहा है। यहां लंबे समय से कुत्तों के मांस का व्यापार किया जाता है।

भारत की मोस्ट वांटेड संशोधित सूची में दाऊद इब्राहिम पहले नंबर पर

भारत की मोस्ट वांटेड संशोधित सूची में दाऊद इब्राहिम पहले नंबर पर

 

| Email  Print 
 
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को 50 मोस्ट वांटेड आतंकियों की संशोधित सूची सौंपी है। इस सूची में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पहले नंबर पर रखा गया है। गौरतलब है कि दो माह पहले भारत ने पाक को मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची सौंपी थी जिसमें कई गड़बडियां होने के बाद भारत ने सूची में संशोधन किया था।

सूची मे गड़बड़ी से किरकिरी झेलने के बाद नई सूची को पूरी सावधानी से तैयार किया गया है। मीडिया में बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि नई सूची को इंटेलीजेंस एंजेसी, सीबीआई, एनआईए और राज्य पुलिस से मिली जानकारी के बाद ही जारी कि या गया है।

सूची में अंडरवर्ल्ड डॉन और मुंबई हमलों के मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम को पहले स्थान पर रखा गया है। इसके बाद लश्कर आतंकी और 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और जकी उर रहमान लखवी प्रमुख हैं। सूत्रों के अनुसार अगले हफ्ते तक इस सूची को पाकिस्तान हाई कमीशन के पास भेज दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को 50 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची सौंपी थी जिसमें गडबड़िया सामने आई थी। सूची में शामिल दो आतंकी भारत में ही मौजूद थे। गृह मंत्री चिदंबरम ने भी माना था सूची तैयार करने में भारी चूक हुई है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...