तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
16 मार्च 2012
देश का यह बजट देश को कोंग्रेस को डूबा कर हाहा कार और भ्रष्टाचार फेलाने का फार्मूला है
फेसबुक पर विवाहिता की फोटो डाल, किए गंदे कमेंट
पीडि़ता ने सांगानेर थाने में मामला दर्ज कराया जयपुर. फेसबुक पर किसी ने एक विवाहिता की फोटो डालकर उसके मोबाइल नंबर लिख दिए। इसके बाद अभद्र कमेंट कर दिए। विवाहिता के मोबाइल नंबर पर अभद्र मैसेज आए तब उसे मामले का पता चला। पीडि़ता ने बुधवार को सांगानेर थाने में मामला दर्ज कराया। प्रताप नगर की रहने वाली पीडि़ता ने मामला दर्ज कराया है कि किसी ने उसके नाम से फर्जी मेल आईडी बना ली।
इसके बाद उसकी फोटो डाउनलोड कर दी और मोबाइल नंबर डाल दिए। उसके मोबाइल पर देश विदेश से अभद्र मैसेज आने लगे तो उसे पता चला। इस पर पीडि़ता ने सांगानेर थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की जांच सांगानेर थाना प्रभारी कर रहे हैं। इस बारे में फेसबुक से जानकारी मांगी है कि यह आईडी कब और कहां क्रिएट की गई है।
महिला के मोबाइल पर दो तीन दिन से मैसेज आ रहे हैं। इस आधार पर पुलिस का मानना है कि संभवतया तीन चार दिन पहले ही किसी ने फर्जी मेल आईडी तैयार की है। मेल आईडी कहां तैयार हुई है। इसका पता चलने के बाद ही आगे की जांच हो सकेगी।
अमेरिका की धमकी- ईरान से तेल लिया तो भारत पर लगा देंगे बैन
वॉशिंगटन. अमेरिका के दुश्मन देशों से तेल आयात कम करने को लेकर भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती दूरियों के बीच ओबामा प्रशासन ने भारत को धमकी दी है कि यदि वो ईरान के साथ अपने आर्थिक रिश्ते बनाए रखता है तो उसके खिलाफ पाबंदी लगा देगा।
‘ब्लूमबर्ग वायर सर्विस’ ने ओबामा प्रशासन के एक अधिकारी के हवाले से कहा है, ‘भारत ईरान से तेल खरीदने में कमी नहीं कर रहा है और यदि ऐसा नहीं होता है तो राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के खिलाफ पाबंदी लगाने पर मजबूर हो जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि भारत को ईरान से तेल आयात में कटौती के लिए 10 हफ्ते की मोहलत दी गई है। यदि भारत फिर भी तेल आयात कम नहीं करता है तो 28 जून तक यह पाबंदी लगा दी जाएगी।
कुछ ऐसा रहा सचिन के 100 शतकों का सफरनामा
खेल डेस्क.सचिन तेंडुलकर ने करियर का 100वां शतक लगा ही दिया। 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण करने वाले सचिन ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर सभी देशों के खिलाफ शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बना लिया।
ये है सचिन के शतकों का पूरा लेखा जोखा...
वनडे में
पाकिस्तान के खिलाफ - 5
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ - 9
इंग्लैंड के खिलाफ - 2
केन्या के खिलाफ - 4
नामीबिया के खिलाफ - 1
न्यूजीलैंड के खिलाफ - 5
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ - 5
श्रीलंका के खिलाफ - 8
वेस्ट इंडीज के खिलाफ - 4
जिम्बाब्वे के खिलाफ - 5
बांग्लादेश के खिलाफ - 1
टेस्ट में...
पाकिस्तान के खिलाफ - 2
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ - 11
इंग्लैंड के खिलाफ - 7
न्यूजीलैंड के खिलाफ - 4
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ - 7
श्रीलंका के खिलाफ - 9
वेस्ट इंडीज के खिलाफ - 3
जिम्बाब्वे के खिलाफ - 3
बांग्लादेश के खिलाफ - 5