आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

07 सितंबर 2012

'मर्द' कहलाने से पहले इस कबीले में करना पड़ता है यह खतरनाक काम



 

अमेज़न.दुनिया भर में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब चलन प्रचलित हैं। ऐसे ही एक चलन के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। अमेज़न के घने जगलों में 'माव-सैत्री' नामक एक आदिवासी कबीला है। इस कबीले की एक बेहद खतरनाक प्रथा है, इस प्रथा अनुसार कबीले के पुरुषों को दुनिया की सबसे खतरनाक चीटियों 'बुलेट एंट्स' से खुद को कटवाना पड़ता है।
आपको बता दें कि बुलेट एंट्स दुनिया की सबसे खतरनाक चीटियां हैं। यहीं नहीं इन चीटियों का नाम 'बुलेट' भी सिर्फ इसलिये रखा गया है क्यूंकि इनके काटने पर असहनीय दर्द होता है।
कबीले की रीत के अनुसार पुरुषों को चीटिओं(बुलेट एंट्स)से भरे दस्ताने पहनने पड़ते हैं। इन दस्तानों को पूरे 10 मिनट तक हाथों में पहना जाता है। इस दौरान चीटियां, पहनने वाले के हाथ में कई बार काटती हैं।
आपको यह जानकार बेहद आश्चर्य होगा की ऐसा कुल बीस से इक्कीस बार करना पड़ता है।और अंत में हाथ चीटियों के ज़हर से काला तक पड़ जाता है। 'माव-सैत्री' कबीले के लोगों का मानना है कि ऐसा कर पुरुष इस धरती पर मौजूद सबसे भयनक दर्द से गुजर अपने मर्द होने का सबूत देते हैं। साथ ही बड़ी से बड़ी कठिनाई के समय भी ना डिगने का अपना हौसला भी ज़ाहिर करते हैं।

टाइटलर की अगुवाई में महिला सिपाही को कांग्रेसियों ने बेरहमी से पीटा!



नई दिल्‍ली. सीएजी रिपोर्ट आने के बाद से ही कोयला घोटाले के नाम पर सड़क से संसद तक हंगामा जारी है। भाजपा लगातार बारहवें दिन, शुक्रवार को भी संसद नहीं चलने दे रही है। दूसरी ओर, कांग्रेसी सड़कों पर हैवानियत दिखा रहे हैं। कांग्रेसियों ने ओडिशा में गुरुवार को कोयला घोटाले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी  की। एक वीडियो फुटेज में कई प्रदर्शनकारी उसे पकड़कर घसीटते हुए दिखाए गए। उसे जैसे-तैसे मौके पर मौजूद अन्य पुलिसवालों ने बचाया। पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई। इसमें 60 पुलिसकर्मी समेत 100 लोग घायल हो गए। इस मामले में महिला पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले लोगों समेत 35 को गिरफ्तार किया गया है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...