आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

23 सितंबर 2012

महामंडलेश्वर रामानंद सरस्वती का देवलोक गमन




 

कोटा. चंबल किनारे शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मौजी बाबा पावनधाम आश्रम के संस्थापक प्रसिद्ध संत महामंडलेश्वर रामानंद सरस्वती (88) का रविवार सुबह देवलोक गमन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।


सोमवार सुबह 8 बजे उनकी पार्थिव देह को मोक्षरथ में रखकर शहरवासियों के दर्शनार्थ शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद आश्रम परिसर में ही उन्हें समाधि दी जाएगी। मौजी बाबा आश्रम में अनुयायियों-धर्मप्रेमियों का तांता लगा रहा। उनकी पार्थिव देह को आश्रम में ही दर्शनार्थ रखा गया है। सोमवार को शोभायात्रा और समाधि दिए जाने के मौके पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा काशी के सचिव प्रेमगिरि महाराज, विद्यानंद सरस्वती, हरिगिरि महाराज व रमता मंच के सदस्यों समेत कई साधु-संत मौजूद रहेंगे।

दिवंगत स्वामी रामानंद सरस्वती को धार्मिक विधि-विधान के अनुसार समाधि देने के बाद उनके उत्तराधिकारी की घोषणा की जाएगी। जूना अखाड़ा के पदाधिकारी व सदस्य उत्तराधिकारी की घोषणा करेंगे। रामानंद सरस्वती जूना अखाड़ा से ही जुड़े रहे हैं तथा अखाड़ा ने वर्ष 2004 में उज्जैन के कुंभ में उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी। स्वामी जी की परम शिष्या हेमा सरस्वती जो पिछले 12 साल से स्वामी जी की सेवा करती रही हैं, उन्हें उत्तराधिकारी बनाने की संभावना है।

रामानंद सरस्वती मूलत: कोटा जिले में खातौली कस्बे से कुछ दूर मध्यप्रदेश की सीमा में स्थित कीरपुरिया गांव के निवासी थे। उनका जन्म वर्ष 1924 में दीपावली की दूज पर हुआ था। वर्ष 1966 में वे कोटा आ गए थे और चंबल तट पर स्थित 500 साल पुराने मौजी बाबा स्थल पर आश्रम विकसित किया। आज यह शहर का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है, जहां कई मंदिर और यज्ञशाला आदि बनी हुई है। वर्ष 1972 में जब यहां 1008 कुंडीय यज्ञ कराया गया था तो देश के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. वीवी गिरि मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती भी रामानंद सरस्वतीजी की शिष्या रही हैं।

फिल्म में पादरी की अपमानजनक स्थिति पर भड़का ईसाई समुदाय



मुंबई। ईसाई समुदाय एक बार फिर सेंसर बोर्ड से खफा हो गया है। मामला फिल्म कमाल-धमाल-मालामाल में ईसाई पादरी को अपमानजनक स्थिति में दिखाने का है। समुदाय के एक समूह ने अपनी नाराजगी को जाहिर करते हुए केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी व सेंसर बोर्ड की प्रमुख लीला सैमसम को एक पत्र लिखा है।

पत्र में सेंसर बोर्ड की मुंबई इकाई में स्थायी तौर पर एक सदस्य को ईसाई समुदाय से शामिल करने की मांग की गई है। पत्र के मुताबिक फिल्म में ईसाई समुदाय व पादरी को अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है। ईसाई समूह ने पत्र में साफ किया है कि यदि फिल्म से ईसाई समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य को नहीं हटाया गया तो वे फिल्म को प्रदर्शित नहीं होने देंगे।

चमत्कारी है श्रीगणेश का यह रूप, हर मनोकामना करता है पूरी



 

धर्म ग्रंथों में भगवान श्रीगणेश के विभिन्न स्वरूपों के पूजन का विधान है। हर स्वरूप के पूजन से विशेष मनोकामना की पूर्ति होती है। धर्म ग्रंथों के ही अनुसार पारद से निर्मित भगवान श्रीगणेश की पूजा करने से वह सबकुछ मिल जाता है जो आप चाहते हैं। जहां भी पारद गणेश का पूजन होता है वहां हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। विशेष तौर पर धन की कभी कोई कमी नहीं आती। गणेशोत्सव के दौरान  यदि पारद गणेश की स्थापना घर में की जाए तो विशेष फल मिलता है। जानते हैं पारद गणेश के पूजन के बारे में कुछ विशेष बातें-

- पारद गणेश की स्थापना से आने वाले संकटों से छुटकारा मिलता है।

- पारद गणेश की स्थापना से रिद्धि-सिद्धि यानी धन व बुद्धि दोनों की प्राप्ति होती है।

- बुधवार के दिन पारद गणपति को अपनी दुकान या गोदाम में स्थापित करने से धन में हमेशा वृद्धि होती रहती है।

- पारद गणपति की रोज पूजा करने से गरीबी दूर होती है।

- विद्यार्थी अगर रोज पारद गणपति की पूजा करें को उनको निश्चित ही फायदा होता है।

कुरान का संदेश

मदरसा शिक्षा सहयोगी उद्योग मैदान पर करेंगे प्रदर्शन




मदरसे के सदर-सचिव और शिक्षा सहयोगियों की कार्यशाला अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश
जयपुर. राजस्थान मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ के बैनर तले प्रदेश भर के शिक्षा सहयोगियों का प्रदर्शन सोमवार को उद्योग मैदान पर होगा। शिक्षा सहयोगी शहीद स्मारक से रैली के रूप में आएंगे।
इस बीच मदरसा बोर्ड ने एक आदेश जारी कर इसी दिन जिला मुख्यालयों पर मदरसे के सदर-सचिव और शिक्षा सहयोगियों की कार्यशाला अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यशाला में शामिल नहीं होने वाले शिक्षा सहयोगियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्थान मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ के महासचिव सैय्यद मसूद अख्तर का कहना है कि सहयोगियों को रैली में भाग लेने से रोकने के लिए कार्यशाला अंतिम समय पर आयोजित करने का फैसला किया गया है। यह उनके धरना कार्यक्रम को कुचलने का प्रयास है।
उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन कायमखानी का कहना है कि यदि बोर्ड ने अपना आदेश नहीं बदला तो प्रदेशभर में आंदोलन कर शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।

पति को छोड़ना मंजूर, गुटखा नहीं: मियां-बीवी ने दी तलाक की अर्जी



भिवानी. पति, पत्नी और 'वो' के चलते कई परिवार टूटे होंगे लेकिन यहां भिवानी में आए एक मामले में मियां बीवी के बीच 'गुटखा' आ गया। बात अब तलाक तक पहुंच गई है। गुटखे की लत छोडऩे की बजाय पत्नी अपने पति को ही छोडऩा चाहती है।
वाकया कुछ इस तरह है। जिले की एक महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायत देते हुए कहा कि उसकी शादी दिल्ली क्षेत्र में हुई है। मगर, अब पति व ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मारते-पीटते हैं। वहां से इस मामले को जिला महिला सेल में भेज दिया गया। सेल में दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया गया, तो महिला ने वही आरोप दोहराया और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं उसके पति ने बताया कि वह छह हजार रुपए महीने की नौकरी कर रहा है। उसकी पत्नी को गुटखा खाने की लत है। वह एक दिन में 50 गुटखे तक खा जाती है। जब उसे रोका जाता है तो वह झगड़ा करती है। युवक ने बताया कि वह कई बार अपनी पत्नी को समझा चुका है। मगर उसकी आदत नहीं छूट रही। इसी कारण एक दिन गुस्से में उसने उसे दो थप्पड़ मार दिए थे। इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य ने उसे कभी कुछ नहीं कहा। इसी बीच महिला तपाक से बोली वह पति को छोड़ सकती है, लेकिन गुटखा खाना नहीं बंद कर सकती। गुटखा उसे बहुत प्यारा है।
हालांकि इसके बाद भी बेचारे पति ने अपना घर टूटने से बचाने के लिए कहा कि सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा, यदि वह गुटखा खाना छोड़ दे। मगर बीवी अड़ी रही। महिला ने साफ कहा कि वह पति को छोडऩा पसंद करेगी। कोशिशों के बावजूद जिला महिला सेल में दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बन पाई। अब तलाक के लिए पति-पत्नी ने भिवानी के जिला एंव सत्र न्यायालय में अर्जी लगाई है। वहीं मामला चल रहा है।
महिला की शिकायत हमारे पास आई थी। हमने उस शिकायत पर दोनों पक्षों को आमने-सामने किया तो पता चला कि महिला को गुटखा खाने की लत है। यहां दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया गया। लेकिन उनमें सहमति नहीं बन पाई। -एएसआई कृष्णा, इंचार्ज महिला सेल।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...