आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

24 अक्तूबर 2012

श्रीराम की इन 16 बेजोड़ शक्तियों के आगे रावण हुआ धराशायी!




 

सांसारिक जीवन में आगे बढऩे, नाम कमाने यानी ख्याति, यश, कीर्ति बटोरने के लिए सद्गुणों और अच्छे कामों की बड़ी भूमिका होती है। क्योंकि गुण और अच्छे कर्म सम्मान व प्रतिष्ठा का कारण ही नहीं बनते हैं, बल्कि किसी भी इंसान को असाधारण और विलक्षण नेतृत्व शक्तियों का स्वामी बना देते हैं। लेकिन कोई साधारण इंसान आगे रहने, बेहतर नेतृत्व क्षमता पाने या ऊंचाइयों को छूने के लिए के लिए किन खास गुणों पर ध्यान दें, यह समझने के लिए धर्मग्रंथों के नजरिए से भगवान श्रीराम का चरित्र श्रेष्ठ आदर्श है।

दरअसल, विष्णु अवतार भगवान श्रीराम ने भी मानवीय रूप में जन-जन का भरोसा और विश्वास अपने आचरण और असाधारण गुणों से ही पाया। उनकी चरित्र की खास खूबियों से ही दंभी रावण के हौसले पस्त हुए और आखिरकार श्रीराम के आगे धराशायी हुआ। इससे वह न केवल लोकनायक बने, बल्कि युगान्तर में भी भगवान के रूप में पूजित हुए।

वाल्मीकि रामायण में भगवान श्रीराम की ऐसे ही सोलह गुण बताए गए हैं, जो आज भी नेतृत्व क्षमता बढ़ाने व किसी भी क्षेत्र में अगुवाई करने के अहम सूत्र हैं, जानिए इन गुणों को आज के संदर्भ में मतलब के साथ -
- गुणवान (ज्ञानी व हुनरमंद)
- वीर्यवान (स्वस्थ्य, संयमी और हष्ट-पुष्ट)
- धर्मज्ञ (धर्म के साथ प्रेम, सेवा और मदद करने वाला)
- कृतज्ञ (विनम्रता और अपनत्व से भरा)
- सत्य (सच बोलने वाला, ईमानदार)
- दृढ़प्रतिज्ञ (मजबूत हौंसले वाला)
- सदाचारी (अच्छा व्यवहार, विचार)
- सभी प्राणियों का रक्षक (मददगार)
- विद्वान (बुद्धिमान और विवेक शील)
- सामर्थ्यशाली (सभी का भरोसा, समर्थन पाने वाला)
- प्रियदर्शन (खूबसूरत)
- मन पर अधिकार रखने वाला (धैर्यवान व व्यसन से मुक्त)
- क्रोध जीतने वाला (शांत और सहज)
- कांतिमान (अच्छा व्यक्तित्व)
- किसी की निंदा न करने वाला (सकारात्मक)
- युद्ध में जिसके क्रोधित होने पर देवता भी डरें (जागरूक, जोशीला, गलत बातों का विरोधी)

अचानक ऐसा क्या सुन लिया कि मंत्री जी को बंद करना पड़े अपने कान!




 
बीकानेर/जोधपुर.नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल को कर्मचारियों ने बुधवार शाम 4 बजे सर्किट हाउस में काले रूमाल दिखाए। कर्मचारियों ने धारीवाल और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध में नारे सुन धारीवाल ने कान बंद कर लिए। बाद में धारीवाल ने कर्मचारियों की मांग सुनी और सरकार तक उनकी बात पहुंचाने का भरोसा दिलाया। 
 
मामला इंजीनियरिंग कॉलेज का है। वहां 12 साल से करीब 400 गैर शैक्षणिक कर्मचारी संविदा पर कार्य कर रहे हैं। संयुक्त राज्य कर्मचारी महासंघ (महेन्द्र सिंह गुट) के जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित बुधवार को कर्मचारियों को एआईसीटीई के नियमों के तहत नियमित करने की मांग लेकर धारीवाल के पास सर्किट हाउस में आए थे।
 
कर्नल सोनाराम चाहते हैं नेतृत्व परिवर्तन
 
कर्नल सोनाराम ही ऐसे अकेले विधायक हैं जो नेतृत्व के विरोध में बोल रहे हैं। इसके अलावा कोई भी विधायक नहीं चाहता कि प्रदेश के नेतृत्व में बदलाव हो। प्रदेश में कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की कोई बात ही नहीं है। नेतृत्व परिवर्तन केवल मीडिया की उपज है। पार्टी में न तो गुटबाजी है और ही कोई संभावना नजर आ रही है। 
 
यह बात बुधवार को स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कही। पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन का फैसला हाईकमान करेगा। इसलिए प्रदेश के नेता इस बारे में सोचते ही नहीं है। पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर उनका कहना था गुटबाजी बीजेपी में होती है न की कांग्रेस में। वहां पर अलग-अलग खेमे हैं जबकि कांग्रेस में सर्वमान्य नेता के नेतृत्व में चलने की जो परंपरा रही है।

कुरान का संदेश

फेसबुक को हुआ नुकसान, बड़े फायदे के लिए भारत पर नजर


सोशल नेटवर्किंग साइट 'फेसबुक' ने भारत में अपने दफ्तर खोले जाने के दो साल पूरे होने के मौके पर बताया कि साइट के यूजर्स की संख्या दो साल में आठ गुना बढ़ गई है। 2010 में भारत में पहला कर्मचारी नियुक्त करने के वक्त फेसबुक के भारतीय यूजर्स की संख्या महज 80 लाख थी, जो अब साढ़े छह करोड़ पार कर चुकी है। फेसबुक की इस घोषणा से कंपनी का शेयर 8 प्रतिशत चढ़कर 21.14 डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, इस बीच कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 5.9 करोड़ डॉलर का घाटा दर्ज किया है। घाटे का कारण बही-खाता नियमों में बदलाव है, जिसके तहत कंपनी को शेयर मुआवजा के लिये एक निश्चित राशि अलग रखनी पड़ी है। अगर इस लागत को अलग कर दिया जाए तो कंपनी को 31.1 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ होता। फेसबुक की आय पिछले वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 32 प्रतिशत बढ़कर 1.26 अरब डॉलर रही। इस वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले 6.7 प्रतिशत अधिक है। कंपनी को विज्ञापन से होने वाली आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। तीसरी तिमाही में कंपनी को इससे 1.1 अरब डॉलर की आय हुई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 36 प्रतिशत अधिक है। विज्ञापन में आय में 14 प्रतिशत हिस्सेदारी मोबाइल क्षेत्र से है।

रावण के मुखौटे पर केंद्रीय मंत्री, त्यौहार पर हावी राजनीति?



नई दिल्ली. देश आज बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व को धूमधाम से मना रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में रावण के विशाल पुतलों का दहन हुआ। पटना में पहले कुंभकरण और मेघ्नाद और उसके बाद रावण के पुतले में आग लगाई गई। 
 
लेकिन इस बार दशहरा पर्व पर भी राजनीति गर्म है। त्यौहार के बहाने केंद्र सरकार पर खूब निशाना साधा जा रहा है। 
इंदौर में रावण के स्थान पर एफडीआई का पुतला खड़ा किया गया है तो बिहार में भाजपा की सांस्कृतिक इकाई ने रावण के मुखौटों पर केंद्रीय मंत्रियों की फोटो चिपकाकर पुतले को आग के हवाले किया। 
 
यही हाल फेसबुक का भी है। फेसबुक पर बाबा रामदेव के समर्थन में चल रहे पेज पर दशहरे की बधाई देने के लिए जो फोटो पोस्ट किया गया है उसमें भी केंद्रीय मंत्रियों के फोटो ही रावण के मुखौटों पर चिपकाए गए हैं। दिल्ली में भी भाजपा की ओर से ऐसे पोस्टर लगाए गए जिसमें कांग्रेस को रावण बताया गया।
 
दिल्ली के सुभाष पार्क में दशहरे के पर्व पर हिंदी में  राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, 'यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हमें भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के चरित्र को अपने जीवन में उतारना चाहिए।'
 
इलाहाबाद में हादसा
इलाहाबाद में दुर्गा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार गिरने से 11 लोग झुलस गए जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा शाम 4 बजे का है। तार जुलूस के साथ चल रहे डीजे पर गिरा।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...