आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

03 नवंबर 2012

दीपावली से पहले 6 नवंबर को बन रहा है एक महामुहूर्त


दीपावली से पहले 6 नवंबर को बन रहा है एक महामुहूर्त
शास्त्रों के अनुसार दीपावली का दिन हर शुभ कार्य की शुरुआत के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इसके साथ ही पुष्य नक्षत्र का भी काफी अधिक महत्व बताया है और 13 नवंबर, दीपावली से पहले 6 नवंबर को आ रहा है मंगल पुष्य नक्षत्र का महायोग।
कुछ ही दिन शेष रह गए हैं दीपावली के त्यौहार में, इसी वजह से खरीददारी का दौर तेज हो गया है। सभी अपने लिए एवं घर-परिवार के लिए नई ड्रेसेस, इलेक्ट्रानिक्स आयटम्स, वाहन, ज्वेलरी आदि खरीद रहे हैं या जल्दी ही खरीदना चाहते हैं। यदि आप भी इसी प्रकार की खरीदारी करना चाहते हैं तो 6 नवंबर मंगलवार को शुभ योग बन रहा है मंगल पुष्य नक्षत्र। खरीददारी के साथ ही इस योग में पूजन कर्म का भी विशेष महत्व है।
इस संबंध में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा अनुसार पुष्य नक्षत्र का योग किसी भी शुभ कार्य के लिए श्रेष्ठ समय है। इस दौरान मंत्र सिद्धि, गृहप्रवेश, निवेश, दुकान-शोरूम का शुभारंभ आदि सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

इस महिला के साथ जो कुछ भी हुआ उसे देख कह उठेंगे 'चमत्कार'


इस महिला के साथ जो कुछ भी हुआ उसे देख कह उठेंगे \'चमत्कार\'
इंदौर। बायपास पर शनिवार दोपहर एक कंटेनर कार को साइड से टक्कर मारकर कई फीट तक घसीट ले गया। कार डिवाइडर से टकराई तो चालक को कार कंटेनर के एंगल में अटकने का पता चला। इसके बाद उसने कंटेनर रोका और क्लीनर सहित भाग गया। कार में मालवीयनगर का चौहान परिवार था, जो बड़वाह में एक रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्य में जा रहा था।
 
हादसा इतना गंभीर था कि किसी के बचने की उम्मीद बहुत कम थी। कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इसके बावजूद आगे की सीट पर बैठी महिला को मामूली चोट भर आई। एक बच्ची भी मामूली रूप से घायल है। इसके अलावा किसी का बाल भी बांका नहीं हुआ। दिल दहला देने वाले इस पूरे वाकया को देखने वाले इसे चमत्कार ही समझ रहे थे कि इतनी भीषण दुर्घटना होने के बावजूद सभी सुरक्षित हैं।
 
पलासिया पुलिस ने बताया मालवीयनगर के अशोक चौहान, पत्नी राजश्री, बेटा महेंद्र, बहू आरती व स्वाति के अलावा रिश्तेदार रानी और बच्चों में अंशु, सिया व जाह्न्वी कार से कार्यक्रम में बड़वाह जा रहे थे। कार महेंद्र चला रहे थे। दोपहर पौने दो बजे कार बिचौली मर्दाना स्थित बायपास पर पहुंची। पहले कंटेनर चालक ने महेंद्र को निकलने के लिए साइड दे दी। जब कार ओवरटेक करती हुई कंटेनर के साइड में पहुंची तो चालक ने उसे दबा दिया। कार रेलिंग और कंटेनर के बीच कई फीट दूर तक रगड़ाती रही।
 
एंगल कार में अटका
 
श्री चौहान के बेटे अभिषेक ने बताया कंटेनर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। कार जब कंटेनर के साइड में पहुंची तो उसके चालक ने कार साइड से दबा दी। कंटेनर का लोहे का एंगल कार में फंस गया। उसके बाद महेंद्र कंटेनर रोकने के लिए चिल्लाते रहे लेकिन चालक ने नहीं सुनी। लोगों ने परिवार को बाहर निकाला। राजश्री व बच्ची अंशु को मामूली चोट आई है।

सेहत के लिए बहुत खास है कार्तिक का महीना क्योंकि...



हिंदू धर्म के धर्म शास्त्रों में प्रत्येक ऋतु व मास का अपना विशेष महत्व बताया गया है। धर्म ग्रंथों में कार्तिक मास के बारे में वर्णित है कि यह मास स्नान, तप व व्रत के लिए सर्वोत्तम है। यह मास सिर्फ धार्मिक कार्यों के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी लाभदायक है। स्कंदपुराण के वैष्णवखंड में कार्तिक मास के महत्व के विषय में कहा गया है-
रोगापहं पातकनाशकृत्परं सद्बुद्धिदं पुत्रधनादिसाधकम्।
मुक्तेर्निदांन नहि कार्तिकव्रताद् विष्णुप्रियादन्यदिहास्ति भूतले।।
(स्कंदपु. वै. का. मा. 5/34)

अर्थात कार्तिक मास आरोग्य प्रदान करने वाला, रोगविनाशक, सद्बुद्धि प्रदान करने वाला तथा मां लक्ष्मी की साधना के लिए सर्वोत्तम है।
वैज्ञानिक कारण
कार्तिक मास को रोगनाशक कहने के पीछे का वैज्ञानिक कारण इस मास का अनुकूल वातावरण है। वर्षा ऋतु में आसमान बादलों से ढंका रहता है। ऐसे में कई सुक्ष्मजीव पनपते हैं और रोग फैलाते हैं। इसके बाद जब शरद ऋतु आती है तो आसमान साफ हो जाता है और सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर आती हैं जिससे रोगाणु समाप्त हो जाते हैं और मौसम स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हो जाता है। ताजी हवा, सूर्य की पर्याप्त रोशनी आदि शरीर को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है। यही कारण है कि कार्तिक मास में प्रात:काल नदी स्नान का विशेष महत्व धर्म शास्त्रों में लिखा है।

कुरान का संदेश

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...