आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

25 नवंबर 2012

यहां अग्नि कुंड में कूद कर नहाते हैं लोग, देखिए हैरतअंगेज तस्वीरें



लखनऊ. जहां लोग धर्म और जाति के नाम की राजनीति करते हैं, वहीं एक ऐसी भी जगह है जहां राम और रहीम की एक साथ पूजा की जाती है। जी हां, बांदा में हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में खड़ा है राम का इमामबाड़ा। बुंदेलखंड के इस जिले में ताजिया को कंधा देने के लिए सबसे आगे हिन्दू परिवार रहता है। यहां पर एक ऐसी मातमपुर्सी जिसे देख लोगों की हालत खराब हो जाती है। मातम करते हुए लोग जलते अंगारों से स्नान करते हैं। यहां एक ही छत के नीचे राम और रहीम की बातें होती हैं।

कुरान का सन्देश

रोचक बातें: जानिए, रवि प्रदोष व्रत की ये अनोखी कथा


आज यानी 25 नवंबर, रविवार को रवि प्रदोष व्रत है। धर्म ग्रंथों के अनुसार रवि प्रदोष व्रत करने से लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ्य मिलता है। इस व्रत की कथा इस प्रकार है-
एक गांव में एक दीन-हीन ब्राह्मण रहता था। उसकी धर्मनिष्ठ पत्नी प्रदोष व्रत करती थी। उनका एक पुत्र था। एक बार वह पुत्र गंगा स्नान को गया। दुर्भाग्यवश मार्ग में उसे चोरों ने घेर लिया और डराकर उससे पूछने लगे कि उसके पिता का गुप्त धन कहां रखा है। बालक ने दीनतापूर्वक बताया कि वे अत्यन्त निर्धन और दु:खी हैं। उनके पास गुप्त धन कहां से आया। चोरों ने उसकी हालत पर तरस खाकर उसे छोड़ दिया। बालक अपनी राह हो लिया।
चलते-चलते वह थककर चूर हो गया और बरगद के एक वृक्ष के नीचे सो गया। तभी उस नगर के सिपाही चोरों को खोजते हुए उसी ओर आ निकले। उन्होंने ब्राह्मण बालक को चोर समझकर बन्दी बना लिया और राजा के सामने उपस्थित किया। राजा ने उसकी बात सुने बगैर उसे कारागार में डलवा दिया। उधर बालक की माता प्रदोष व्रत कर रही थी। उसी रात्रि राजा को स्वप्न आया कि वह बालक निर्दोष है यदि उसे नहीं छोड़ा गया तो तुम्हारा राज्य और वैभव नष्ट हो जाएगा।
सुबह जागते ही राजा ने बालक को बुलवाया। बालक ने राजा को सच्चाई बताई। राजा ने उसके माता-पिता को दरबार में बुलवाया। उन्हें भयभीत देख राजा ने मुस्कुराते हुए कहा- तुम्हारा बालक निर्दोष और निडर है। तुम्हारी दरिद्रता के कारण हम तुम्हें पांच गांव दान में देते हैं। इस तरह ब्राह्मण आनन्द से रहने लगा। भगवान शिव की दया से उसकी दरिद्रता दूर हो गई।

मुहर्रम: सिर्फ 8 दिन में ही उजड़ गई थी कर्बला की बस्ती


 

कर्बला का नाम सुनते ही मन खुद-ब-खुद कुर्बानी के ज़ज्बे से भर जाता है। जब से दुनिया का वजूद कायम हुआ है तब से लेकर अब तक न जानें कितनी बस्तियां बनी और उजड़ गई लेकिन कर्बला की बस्ती के बारे में ऐसा कहते हैं कि यह बस्ती सिर्फ 8 दिनों में ही तबाह कर दी गई।
2 मुहर्रम 61 हिजरी में कर्बला में इमाम हुसैन के काफिले को जब याजीदी फौज ने घेर लिया तो हुसैन साहब ने अपने साथियो से यहीं खेमे लगाने को कहा और इस तरह कर्बला की यह बस्ती बसी। इस बस्ती मे इमाम हुसैन के साथ उनका पूरा परिवार और चाहने वाले थे। बस्ती के पास बहने वाली फुरात नदी के पानी पर भी याजीदी फौज ने पहरा लगा दिया।
7 मुहर्रम को बस्ती में जितना पानी था सब खत्म हो गया। 9 मुहर्रम को याजीदी फौज के कमांडर इब्न साद ने अपनी फौज को हुक्म दिया दुश्मनों पर हमला करने के लिए तैयार हो जाए। उसी रात इमाम हुसैन ने अपने साथियों को इकट्ठा किया। तीन दिन का यह भूखा, प्यासा कुनबा रात भर इबादत करता रहा। इसी रात (9 मुहर्रम की रात) को इस्लाम में शबे आशूर के नाम से जाना जाता है।
दस मुहर्रम की सुबह इमाम हुसैन ने अपने साथियों के साथ नमाज़-ए फज्र अदा किया। इमाम हुसैन की तरफ  से सिर्फ 72 ऐसे लोग थे जो मुक़ाबले मे जा सकते थे। यजीद की फौज और इमाम हुसैन के साथियों के बीच युद्ध हुआ जिसमें इमाम हुसैन अपने साथियों के साथ नेकी की राह पर चलते हुए शहीद हो गए। और इस तरह कर्बला की यह बस्ती 10 मुहर्रम को उजड़ गई।
 

महंगी शादीः हर मेहमान पर खर्च हुए दस लाख


महंगी शादीः हर मेहमान पर खर्च हुए दस लाख
उदयपुर। राजस्‍थान एक बार फिर शनिवार को रॉयल वेडिंग का गवाह बना। लंदन के पुरुराज सेठिया और रितिका रावल शनिवार की दोपहर शादी के बंधन में बंधे। एक अनुमान के मुताबिक यूके के एनआरआई परिवार की इस शादी में कम से कम तीस करोड़ रुपये खर्च हुए।
मेहमानों की संख्या करीब तीन सौ थी। सबसे बड़े खर्च उदयपुर के पांच सितारा होटलों की बुकिंग, चार्टर जहाजों के किराए, थीम के हिसाब से मैरिज डिजाइनिंग और सेलेब्रेटी इवेंट्स पर हुए। एक मोटे अनुमान के मुताबिक चार दिन की इस शाही शादी में हर मेहमान पर करीब दस लाख रुपए खर्च किए गए।
एक होटल कारोबारी के मुताबिक इस शादी के लिए लीला पैलेस, लेक पैलेस, उदयविलास, देवीगढ़ और कुछ अन्य सितारा होटल में तकरीबन फुल बुकिंग थी। मोटे अनुमान के मुताबिक पांच सितारा होटलों के करीब दो सौ सुइट्स बुक थे। इनमें चार दिनों तक ठहरने वाले मेहमानों पर रोजाना के हिसाब से होटल का खर्च करीब पचीस हजार रुपए रोज का बताया गया है। इसके अलावा 5 हजार के आसपास कॉकटेल तथा 5 हजार रुपए एंटरटेनमेंट चार्जेज हैं।

13 की उम्र में ही राजेश खन्ना ने मेरा यौन शोषण किया था'



मुंबई. दिवंगत सुपर स्टार राजेश खन्ना के परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर क्षतिपूर्ति की मांग कर रही उनकी लिव इन पार्टनर रही अनिता आडवाणी ने राजेश खन्ना और अपने संबंधों के बारे में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। अनिता आडवाणी ने दावा किया है कि 13 साल की उम्र में ही राजेश खन्ना ने उन्हें पहली बार किस किया था और उसके बाद राजेश खन्ना ने उसका यौन शोषण भी किया था। 
 
'मिड डे' के मुताबिक अनिता का दावा है कि राजेश खन्ना से उसके 33 सालों से संबंध थे। अनिता ने हाल ही में अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाकर क्षतिपूर्ति की मांग की है। 
 
 
राजेश खन्ना से संबंधों के बारे में अनिता ने कहा है कि जब वह मात्र 13 की थी तब पहली मुलाकात के दौरान ही राजेश खन्ना ने उसे बांहों में भरकर किस किया था। अनिता का यह भी कहना है कि इस पहली मुलाकात के बाद कमसिन उम्र में ही राजेश खन्ना ने उनका यौन शोषण किया। अनिता का कहना है उस वक्त वो बेहद कम उम्र की थी और उनके और राजेश खन्ना के बीच जो कुछ हुआ उसका लिए मानसिक और शारिरिक रूप से तैयार नहीं थी। 
 
 
अनिता का यह भी कहना है कि राजेश खन्ना और उसके बीच संबंधों के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। बदनामी के डर से वो किसी से इस बारे में कुछ कह भी नहीं पाईं थी। बाद में वो आगे की पढ़ाई के लिए जयपुर चलीं गईं। जयपुर से लंबे वक्त बाद लौटकर अनिता ने राजेश खन्ना से अपने यौन शोषण के बारे में बात की तो उन्हेंने लिव इन में साथ रहने का प्रस्ताव दे दिया। अनिता कहती हैं कि वो राजेश खन्ना के प्रस्ताव को ठुकरा नहीं पाईं। 
 
अनिता यह भी कहती हैं कि वो राजेश खन्ना के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखती थी लेकिन डिंपल से तलाक न मिलने के कारण राजेश खन्ना उनके साथ शादी नहीं कर पाए। राजेश खन्ना की मौत के बाद अनिता उनके परिवार के खिलाफ आ गई हैं और अब मामला भी दर्ज करवा दिया है। अनिता के मामले में अदालत ने सभी संबंधित पार्टियों को नोटिस भेजकर 27 नवंबर तक जवाब मांगा है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...