आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

14 दिसंबर 2012


कोटा कलेक्टर जी एल गुप्ता को इ गवर्नेंस सम्मान

loading...दोस्तों कोटा कलेक्टर जी एल गुप्ता को उनकी बेस्ट परफोर्मेंस के लियें ई गवर्नेंस एवार्ड से उदयपुर में सम्मानित किया गया है ...राजस्थान प्रशानिक सेवा के वरिष्ठ और अनुभवी प्रशासनिक क्षमता के धनि इस अधिकारी जी एल गुप्ता को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्वास करते हुए कोटा कलेक्टर लगाया था विपक्ष की आपाधापी ..सियासत और आंदलनों के बीच कोटा कलेक्टर का कार्यकाल जी एल गुता का स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा ..ना काहू से दोस्ती ना काहू से बेर की तर्ज़ पर निष्पक्ष तोर तरीकों से किये गए इनके कार्यों से पक्ष विपक्ष ..कर्मचारी अधिकारी सभी खुश रहे और कोटा के विकास प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के अनुकरणीय उदहारण रहे ..जी एल गुप्ता को इकत्तीस दिसम्बर को कोटा से ही सेवानिवृत्त होना है लेकिन कोटा के लोगों को यकीन नहीं है के जो शख्स यहाँ दलितों पीड़ितों का हमदर्द मसीहा बन आकर आया था जिसने हंसते मुस्कुराते कोटा के बढ़ी से बढ़ी समस्या का चुटकियों में समाधान किया वोह अधिकारी सरकार उनसे छीन रही है ....कोटा के लोगों में कलेक्टर जी एल गुप्ता के प्यार और समर्पण कर्तव्यनिष्ठा की छाप अमिट रह गयी है ..जी एल गुप्ता इसके पूर्व सीकर में भी बहतरीन प्रशासनिक प्रदर्शन कर चुके है अपने सेवाकाल में अनेकों बार इनके समक्ष ऐसे अवसर आये जो प्रशासनिक तरीके से दुर्लभ थे और उनका इलाज बिना लाठी गोली के सम्भव नहीं था लेकिन बहुपक्षीय समझायश कर मुस्कुराते हुए इन समस्याओं का समाधान कर शान्ति स्थापित करने के मामले में जी एल गुप्ता ने इतिहास रचाया है ..ऐसी प्रशासनिक क्षमता जो जनता और सरकार के नियम कायदे कानूनों के तहत समर्पित हो उसे सरकार को सेवानिवृत्ति के बाद भी जनहित में कहीं न कहीं तो उपयोग करना ही चाहिए ताकि ऐसे लोगों की प्रशासनिक क्षमता का लाभ राज्य और स्थानीय जनता को मिलता रहे कोटा कलेक्टर जी एल गुप्ता को ई गवर्नेंस एवार्ड के लियें मुबारकबाद बधाई और सलाम .........अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान 

डीआईजी के नाम पर रेप पीड़ित से इंस्‍पेक्‍टर ने किया बलात्कार

लखनऊ. अंबेडकरनगर जिले में तैनात एक पुलिसवाले ने लड़की को डीआइजी के यहां बयान दिलाने के बहाने होटल में ले जाकर रेप किया। आरोपी पुलिस इंस्‍पेक्‍टर (एसआई) का नाम मान सिंह बताया जा रहा है। लड़की की शिकायत पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपी पुलिस वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
पुलिस के मुताबिक, अकबरपुर क्षेत्र की पहितीपुर निवासी लड़की ने कोतवाली में रेप का केस दर्ज कराया था। इसकी जांच आरोपी पुलिस निरीक्षक मान सिंह को सौंपी गई थी।
 
बीते बुधवार को डीआइजी के यहां बयान दिलाने के बहाने वह उसे फैजाबाद लेकर आया। शहर के एक होटल में युवती के साथ रेप किया। घटना से डरी-सहमी लड़की ने किसी तरह से इस मामले की जानकारी परिजनों तक पहुंचाई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने होटल पर छापा मारकर लड़की को बरामद किया।

अमेरिका के स्कूल में फायरिंग, 27 लोगों की मौत



न्यूयॉर्क। अमेरिका के कनेक्टिकट में न्यूटाउन के सेंडी हूक एलीमेंट्री स्कूल में शुक्रवार को एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें 18 बच्चों सहित 27 लोगों की मौत हो गई। इनमें स्कूल की प्रिंसिपल और कर्मचारी भी शामिल हैं। हमलावर के पास दो हैंडगन थी। हमलावर स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे का पिता बताया गया है। उसकी भी मौत हो गई है। यह पता नहीं चला है कि उसने खुद को मार लिया या पुलिस के हाथों मारा गया। वारदात में एक और हमलावर होने की भी बात सामने आ रही है। वह पुलिस की हिरासत में है। हमलावर और उसके मंसूबे के बारे में पुलिस को अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 
अमेरिकी समय के अनुसार करीब साढ़े नौ बजे स्कूल में यह हमला हुआ। उस समय सुबह की मीटिंग चल रही थीं। फायरिंग का शोर होने के बाद बच्चों को क्लासरूम में बंद कर दिया गया। इस दौरान सौ राउंड फायरिंग की गई। कई बच्चों सहित अन्य लोगों को घायल हालत में बचने के लिए इधर-उधर भागते हुए देखा गया। कुछ देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। बाद में बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। पिछले कुछ महीनों के दौरान अमेरिकी स्कूलों में गोलीबारी की यह तीसरी घटना है।

कुरान का सन्देश

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...