आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 दिसंबर 2012

गीता जयंती 23 को, जानिए क्यों मनाते हैं ये उत्सव



विश्व के किसी भी धर्म या संप्रदाय में किसी भी ग्रंथ की जयंती नहीं मनाई जाती। हिंदू धर्म में भी सिर्फ गीता जयंती मनाने की परंपरा पुरातन काल से चली आ रही है क्योंकि अन्य ग्रंथ किसी मनुष्य द्वारा लिखे या संकलित किए गए हैं जबकि गीता का जन्म स्वयं श्रीभगवान के श्रीमुख से हुआ है-
या स्वयं पद्मनाभस्य मुखपद्माद्विनि:सृता।।
श्रीगीताजी का जन्म धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में मार्गशीर्ष मास में शुक्लपक्ष की एकादशी (इस बार 23 दिसंबर, रविवार) को हुआ था। यह तिथि मोक्षदा एकादशी के नाम से विख्यात है। गीता एक सार्वभौम ग्रंथ है। यह किसी काल, धर्म, संप्रदाय या जाति विशेष के लिए नहीं अपितु संपूर्ण मानव जाति के लिए हैं। इसे स्वयं श्रीभगवान ने अर्जुन को निमित्त बनाकर कहा है इसलिए इस ग्रंथ में कहीं भी श्रीकृष्ण उवाच शब्द नहीं आया है बल्कि श्रीभगवानुवाच का प्रयोग किया गया है।
इसके छोटे-छोटे अठारह अध्यायों में इतना सत्य, ज्ञान व गंभीर उपदेश भरे हैं जो मनुष्यमात्र को नीची से नीची दशा से उठाकर देवताओं के स्थान पर बैठाने की शक्ति रखते हैं।

पांच लड़कों ने मिलकर दिखाई दरिंदगी, दोस्त को चाकू से गोद डाला



इंदौर। मंगलवार रात एक 15 वर्षीय लड़के की हत्या उससे भी छोटी उम्र के उसके पांच दोस्तों ने कर दी। वे उसे बहाने से एक स्कूल के ग्राउंड में ले गए। पहले चाकू से गोदा फिर पत्थरों से सिर कुचल दिया। घटना के पीछे छेड़छाड़, अप्राकृतिक कृत्य व पुराने विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है।
मामला पलसीकर कॉलोनी का है। यहां गणेश विद्या मंदिर के चौकीदार नरेंद्र ने बुधवार सुबह स्कूल के पास मैदान में एक लड़के की लाश देखी। पास में खून से सने तीन पत्थर पड़े थे। एक मोबाइल भी वहां पड़ा मिला।  लोगों ने मृतक की पहचान जबरन कॉलोनी निवासी राज बिजोरे के रूप में की। वह नाना करीम खान के साथ रहता था। सीएसपी राजेश सहाय ने क्षेत्र में पूछताछ की तो पता चला राज रात में पांच लड़कों के साथ देखा गया था।
पुलिस ने पहले 11 वर्षीय जॉन (परिवर्तित नाम) व 13 वर्षीय अक्षय (परिवर्तित नाम) को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ में हत्या का खुलासा हो गया। राज ने पिछले दिनों जॉन को पत्थर मारकर घायल कर दिया था। जॉन की बहन ने उसे फटकारा तो वह उसे परेशान करने लगा। मंगलवार को राज ने अक्षय की मां से विवाद किया था। दोनों उससे बदला लेने की फिराक में थे। हत्या की साजिश में उनके साथ 11 साल का एक व 14 साल के दो अन्य लड़के भी शामिल हो गए।

कुरान का संदेश

गैंगरेप के आरोपी ने कहा- मुझे फांसी दो, लड़की की हालत नाजुक



नई दिल्ली. दक्षिण दिल्ली में चलती बस में गैंग रेप ) की शिकार मेडिकल स्‍टूडेंट की हालत नाजुक बनी हुई है। पीडि़ता के शरीर में मौजूद खून में संक्रमण (सेपसिस) फैल गया है। इसे नियंत्रित करना डॉक्टरों के लिए चुनौती बना हुआ है। सफदरगंज अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती पीडि़ता मार्फिन की दवा देने के बावजूद होश में आ जा रही है और दर्द से छटपटा रही है। डॉक्टर अपनी तरफ से लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन सुधार नजर नहीं आ रहा है। उधर, कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी विनय ने कहा है कि उसे फांसी दे दी जाए
अस्‍पताल के अधीक्षक डॉक्‍टर बीडी अथानी ने बताया कि मंगलवार सुबह मरीज की हालत में सुधार दिख रहा था। वह अपनी शारीरिक क्षमता के बल पर ब्लड प्रेशर नियंत्रित कर पा रही थी। लेकिन कुछ ही घंटे बाद हालत फिर बिगडऩी शुरू हो गई। फिलहाल उसका पल्स रेट प्रति मिनट 70-80 के बजाय 130 तक पहुंच गया है। आंतों में गंभीर चोट की वजह से उसकी सर्जरी तो कर दी गई है लेकिन खून में संक्रमण का स्तर बढ़ा हुआ है। डॉक्‍टरों का कहना है कि लड़की के अभी कई और ऑपरेशन करने पड़ सकते हैं।
डॉक्‍टरों का कहना है कि खून के प्लेटलेट्स काउंट न्यूनतम डेढ़ लाख की जगह गिरकर मात्र 48 हजार रह गए हैं। पहले से कहीं ज्यादा वेंटिलेटर की जरूरत महसूस हो रही है। ब्लड प्रेशर दवाओं से कंट्रोल किया जा रहा है। वहीं दर्द से राहत देने के लिए थोड़े-थोड़े समय पर मार्फिन दवा का डोज भी दिया जा रहा है। डॉक्‍टरों को आशंका है कि लड़की को सेप्टिसीमिया, गैंगरीन और लंग इन्‍फेक्‍शन हो सकता है।
 
डॉक्टर भी हैरत में हैं मरीज के जख्म देखकर :
 
पीडि़ता का इलाज कर रही महिला व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरूणा बत्रा कहती हैं कि उनके जीवन काल में कई दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के मामले आए और उन्होंने उसका इलाज किया, लेकिन यह मामला बाकी सभी मामलों से अलग है। डॉक्टर कहती हैं कि ऐसी अमानवीयता आजतक नहीं देखी। ऐसा लगता है कि किसी जानवर ने इंसान पर हमला किया है।

सपा सांसद ने सोनिया को मारा धक्‍का, मुलायम ने लगाया हाथापाई का आरोप



नई दिल्‍ली. दिल्‍ली में गैंगरेप को लेकर हुई बहस में एक मत नजर आ रहे सांसद बुधवार को प्रमोशन में रिजर्वेशन के मसले पर हाथापाई तक उतर आए। प्रमोशन में रिजर्वेशन के लिए लोकसभा में बिल पेश करने के दौरान बुधवार को हंगामा हो गया। समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सांसद ने मंत्री वी. नारयणसामी के हाथ से बिल की प्रति छीन ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने एसपी सांसद का हाथ पकड़ कर उन्‍हें रोका।
सपा सांसद यशवीर सिंह को रोक कर सोनिया ने उनसे पूछने की कोशिश की कि उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया। सिंह खुद को अलग करना चाह रहे थे। सोनिया ने सिंह का हाथ पकड़ा तो उन्‍होंने छुड़ाने की कोशिश की। इस क्रम में सोनिया गांधी को धक्‍का भी लगा। इसके बाद कांग्रेस के सांसद काफी उत्‍तेजित हो गए।
यशवीर सिंह ने चकमा देकर नारायणसामी के हाथ से कॉपी छीनी और वेल में फेंक दी। इसके बाद ही सोनिया गांधी अपनी सीट से उठ कर उनके पास गईं। हंगामे के बाद स्‍पीकर ने दिन भर के लिए कार्यवाही स्‍थगित कर दी
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...