आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

27 दिसंबर 2012

धमाके के साथ आसमान से यह क्या गिरा कि पूरे इलाके में मच गई हलचल!



धमाके के साथ आसमान से यह क्या गिरा कि पूरे इलाके में मच गई हलचल!
खमनोर/राजसमन्द/उदयपुर.क्षेत्र के धांयला की छापर के एक खेत में विशेष रंग और आकृति वाला एक पत्थर ग्रामीणों में कौतूहल बन गया। इसे देखने वालों की भीड़ रही। ग्रामीण इसके आसमान से गिरना बताते हुए खगोलीय घटना मान रहे हैं। इधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे खगोलविदों तक पहुंचाने की व्यवस्था की है।नाथद्वारा आईटीआई से आधा किलोमीटर दूर धांयला की छापर के मांगीलाल मेघवाल के खेत में पत्थर को देखने भीड़ जमा हो गई।

ये है देश का प्रथम परिवार : भाई के बाद बहन ने दिया अपना विचार



नई दिल्ली. देशभर के दुष्कर्मियों की पहचान आम होगी। सरकार ने दुष्कर्मियों का डाटाबेस तैयार करने का फैसला किया है। इसमें उनके नाम, फोटो और पता लिखा होगा, जिसे आम लोगों के लिए जारी किया जाएगा।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो को डायरेक्ट्री बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
जल्द ही पूरी जानकारी ब्यूरो की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। राज्यों की पुलिस को भी दुष्कर्मियों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी करने को कहा जाएगा।
मुखर्जी ने एक 
अभिजीत ने कहा -मैं खुद जिम्मेदार, बहन बोली- हमारा परिवार ऐसा नहीं
पापा को विवाद में क्यों घसीटा? हालांकि मैं माफी मांगता हूं:
यदि पता होता कि लोगों को ठेस पहुंचेगी तो ऐसी बात नहीं करता। मैं माफी चाहता हूं। मेरे पापा को इस विवाद में नहीं घसीटना चाहिए था। मैं वयस्क हूं, कोई बच्चा नहीं। मैं अपने काम के लिए खुद जिम्मेदार हूं। मैंने अपनी पार्टी से भी कह दिया है कि वो चाहे तो मैं इस्तीफा देने को भी तैयार हूं।' -अभिजीत मुखर्जी, राष्ट्रपति के बेटे और कांग्रेस सांसद
पापा खुद को शर्मिंदा महसूस कर रहे होंगे:
'मैं बहुत हैरान हूं.... एक बहन होने के नाते सारी महिलाओं से माफी मांगती हूं।' पिता भी अभिजीत के बयान से शर्मिंदा महसूस कर रहे होंगे। इतना तय है कि वे इससे कतई सहमत नहीं हो सकते। हमारा परिवार ऐसा नहीं है। -शर्मिष्ठा मुखर्जी, राष्ट्रपति की बेटी

थाने ले जा रहे पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार फरार हुए बदमाश


मलसीसर/अलसीसर (झुंझुनूं).जिले के बाजला गांव से पकड़े गए दो बदमाशों ने थाने लाते समय दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। बदमाशों ने वारदात को गुरुवार रात मलसीसर थाने के समीप पेट्रोल पंप पर अंजाम दिया। उनकी तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस को उनसे बरामद कार की डिक्की में एक लाश भी मिली है। माना जा रहा है कि बदमाश इसी लाश को ठिकाने लगाने आए थे। 
 
 
दोनों बदमाश गुरुवार दोपहर फोर्ड कार में बाजला गांव पहुंचे थे और इधर-उधर घूम रहे थे। इनकी संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों ने टोका और पकड़कर बैठा लिया। शाम को करीब छह बजे ग्रामीणों ने मलसीसर थाने पर सूचना दी। 
 
हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव व कांस्टेबल बजरंगलाल सहित चार पुलिसकर्मी जीप लेकर गांव पहुंचे और बदमाशों से पूछताछ की, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें थाने लेकर रवाना हुए। एक पुलिसकर्मी आगे ड्राइवर के पास बैठा था, जबकि एक दोनों बदमाशों के साथ बैठा हुआ था। चौथा पुलिसकर्मी बदमाशों से बरामद कार थाने ला रहा था।
 
रात 7:45 बजे वारदात
 
रात 7:45 बजे थाने से कुछ दूर पहले दोनों बदमाशों ने पिस्तौल से अपने साथ बैठे पुलिसकर्मी पर फायर किए। आगे बैठे पुलिसकर्मी ने इन्हें रोकना चाहा तो उस पर भी गोलियां दाग दीं। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस जीप के ड्राइवर संत कुमार ने दोनों घायल पुलिसकर्मियों खेतड़ी ब्लॉक के शिमला गांव निवासी हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश व डूमरा गांव निवासी कांस्टेबल बजरंगलाल को अस्पताल पहुंचाया और थाने पर सूचना दी। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
 
बदमाशों की तलाश में लगाए 300 पुलिसकर्मी
 
झुंझुनूं एसपी कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि बदमाशों से बाजला गांव में बरामद फोर्ड कार को थाने लाए जाने के बाद उसकी तलाशी ली गई तो डिग्गी में एक लाश मिली। फरार बदमाशों की तलाश में 300 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। आईजी सौरभ श्रीवास्तव जयपुर से झुंझुनूं के लिए रवाना हो गए हैं। पता चला है कि लाश भिवानी (हरियाणा) के नरसिंहवास गांव के पवन शर्मा की है। भिवानी एसपी सिमरनदीप सिंह के अनुसार पवन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। उसकी हरियाणा में कई बार हैं।
 
8 साल में पुलिस पर 1000 हमले
 
वर्ष 2005 से जून 2012 के बीच पुलिस पर हमले की एक हजार वारदातें हुई हैं। इनमें से 32 घटनाओं में 35 पुलिसकर्मी मारे गए। 1677 से घायल हुए। पुलिस मुख्यालय की ओर से विधानसभा को सौंपी गई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई थी।

अमिताव रॉय 2 जनवरी को लेंगे सीजे पद की शपथ



 

जयपुर.राजस्थान हाईकोर्ट के नए सीजे (मुख्य न्यायाधीश) अमिताव रॉय होंगे। राष्ट्रपति भवन से न्यायाधीश रॉय के वारंट जारी हो गए हैं। विधि विभाग सूत्रों के अनुसार वे 2 जनवरी को सुबह दस बजे शपथ लेंगे। 
 
गौरतलब है कि हाईकोर्ट के पूर्व सीजे अरुण मिश्रा का कोलकाता हाईकोर्ट में ट्रांसफर होने के बाद यह पद खाली हो गया था। उनके बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पद पर न्यायाधीश एनके जैन को नियुक्त किया गया था। राजस्थान हाईकोर्ट में आने से पहले अमिताव रॉय गुवाहाटी हाईकोर्ट में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे।

मप्र में विधायक के दफ्तर में रेप, मुंबई में गूंगी-बहरी लड़की को भी नहीं छोड़ा


मप्र के बालाघाट के परसवाड़ा के भाजपा विधायक रामकिशोर कावरे के दफ्तर में पैरामेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालाघाट एसपी सचिन अतुलकर के मुताबिक ग्राम भुरवई निवासी 21 वर्षीय युवती परसवाड़ा सामुदायिक केंद्र में पैरामेडिकल का प्रशिक्षण ले रही है। गुरुवार दोपहर उसने दुष्कर्म की शिकायत थाने में की है।
 
छात्रा का आरोप है कि उसी अस्पताल में दैनिक वेतनभोगी के तौर पर काम करने वाले शिरीष अवधिया ने 17 नवंबर को ज्यादती की है। आरोपी उसे इंटरनेट पर जॉब सर्च करवाने के बहाने विधायक कावरे के दफ्तर में ले गया और दुष्कर्म किया। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि वारदात के बाद भी आरोपी उसे लगातार धमका रहा था। इसके चलते वह इतने दिन तक चुप बैठी रही। 
 
इस मामले में बात करने के लिए विधायक कांवरे फोन पर उपलब्ध नहीं हो सके। पूर्व विधायक दरबुसिंह उईके ने आरोपी को राजनीतिक संरक्षण मिले होने का आरोप लगाया है। 
 
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष के मानक अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में महिला अत्याचार के ज्यादातर मामलों में भाजपा से जुड़े लोग शामिल हैं। परसवाड़ा की घटना से यह एक बार फिर साबित हो गया है।
 
प्रदेश भाजपा संवाद प्रमुख के हितेष वाजपेयी ने बताया कि परसवाड़ा में भाजपा का कोई कार्यालय नहीं है। भाजपा का ऐसे मामलों से कोई लेनादेना नहीं है। 
 
मुंबई : गूंगी-बहरी लड़की से दुष्कर्म 
 
उत्तर-पूर्वी मुंबई के चैंबूर में दो लोगों ने 15 वर्षीय गूंगी-बहरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी बुधवार को इस लड़की को एक शौचालय में ले गए और घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कुरान का सन्देश

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...