आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

27 जनवरी 2013

साल का 11 वां महीना कल से, जानिए क्यों खास है ये महीना


हिंदू पंचांग के अनुसार साल का 11 वां महीना माघ कहलाता है। इस महीने में मघा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने से इसका नाम माघ पड़ा। इस बार माघ मास का प्रारंभ 28 जनवरी, सोमवार से हो रहा है। धार्मिक दृष्टिकोण से इस मास का बहुत अधिक महत्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस महीने में पवित्र नदी में स्नान करने से मनुष्य पापमुक्त हो स्वर्गलोक में स्थान पाता है-
माघे निमग्ना: सलिले सुशीते विमुक्तपापास्त्रिदिवं प्रयान्ति।।
माघ मास में प्रयाग में स्नान, दान, भगवान विष्णु के पूजन व हरिकीर्तन के महत्व का वर्णन करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने श्रीरामचरितमानस में लिखा है-
माघ मकरगत रबि जब होई। तीरतपतिहिं आव सब कोई।।
देव दनुज किन्नर नर श्रेनीं। सादर मज्जहिं सकल त्रिबेनीं।।
पूजहिं माधव पद जलजाता। परसि अखय बटु हरषहिं गाता।

पद्मपुराण के उत्तरखण्ड में माघ मास के माहात्म्य का वर्णन करते हुए कहा गया है-
व्रतैर्दानैस्तपोभिश्च न तथा प्रीयते हरि:।
माघमज्जनमात्रेण यथा प्रीणाति केशव:।।
प्रीतये वासुदेवस्य सर्वपापापनुक्तये।
माघस्नानं प्रकुर्वीत स्वर्गलाभाय मानव:।।

अर्थात व्रत, दान और तपस्या से भी भगवान श्रीहरि को उतनी प्रसन्नता नहीं होती, जितनी कि माघ महीने में स्नानमात्र से होती है, इसलिए स्वर्गलाभ, सभी पापों से मुक्ति और भगवान वासुदेव की प्रीति प्राप्त करने के लिए प्रत्येक मनुष्य को माघ स्नान अवश्य करना चाहिए।

वेदसार स्तव : अद्भुत शिव मंत्रों के शुभ प्रभाव से बदल जाते हैं दिन

 

हिन्दू धर्मशास्त्रों के मुताबिक सोमवार भगवान शिव की उपासना का विशेष दिन है। इस दिन शिव पूजा जल्द ही हर कामना पूरी करने वाली मानी गई है। इंसान की ऐसी ही चाहतों में एक है - धन लाभ। 
28 को सोमवार के माघ माह की शुरुआत का शुभ योग बना है। यह माह तीर्थराज प्रयाग में दान, स्नान व देव स्मरण के जरिए बड़ा ही पुँण्य देने वाला माना जाता है। खासतौर पर  प्रयाग में चल रहे कुम्भ स्नान के पुण्य योग में तो शिव पूजा मनचाहा फल देगी है। 
सोमवार को सुबह-शाम शिव की पूजा कर खास मंत्र स्तुति का स्मरण धन के साथ ही तमाम परेशानियों को झटपट दूर करने वाला माना गया है। 

यह मंत्र स्तुति भगवान शंकर के अवतार माने गए भगवान शंकराचार्य द्वारा रची गई है। इसलिए इसे साक्षात् शंकर द्वारा दिया गया सुख का मंत्र भी माना गया है। यह वेदसार स्तव के नाम से प्रसिद्ध है। जानिए आसान पूजा विधि के साथ मंत्र स्तुति - 

- सुबह शिवलिंग पर जल, दूध या पंचामृत स्नान के बाद, फूल, श्रीफल या नारियल अर्पित करें। 

- शाम को भगवान शिव की पंचोपचार पूजा में बिल्वपत्र, धतूरा, सफेद चंदन, केसर चंदन, आंकड़ा, अक्षत व मिठाई का भोग लगाकर अपनी कामनापूर्ति की प्रार्थना कर नीचे लिखी मंत्र स्तुति का पाठ करें और शिव की आरती कर प्रसाद ग्रहण करें -
पशूनां पतिं पापनाशं परेशं गजेन्द्रस्य कृत्तिं वसानं वरेण्यम।

जटाजूटमध्ये स्फुरद्गाङ्गवारिं महादेवमेकं स्मरामि स्मरारिम।1।

महेशं सुरेशं सुरारातिनाशं विभुं विश्वनाथं विभूत्यङ्गभूषम्।

विरूपाक्षमिन्द्वर्कवह्नित्रिनेत्रं सदानन्दमीडे प्रभुं पञ्चवक्त्रम्।2।

गिरीशं गणेशं गले नीलवर्णं गवेन्द्राधिरूढं गुणातीतरूपम्।

भवं भास्वरं भस्मना भूषिताङ्गं भवानीकलत्रं भजे पञ्चवक्त्रम्।3।

शिवाकान्त शंभो शशाङ्कार्धमौले महेशान शूलिञ्जटाजूटधारिन्।

त्वमेको जगद्व्यापको विश्वरूपः प्रसीद प्रसीद प्रभो पूर्णरूप।4।

परात्मानमेकं जगद्बीजमाद्यं निरीहं निराकारमोंकारवेद्यम्।

यतो जायते पाल्यते येन विश्वं तमीशं भजे लीयते यत्र विश्वम्।5।

न भूमिर्नं चापो न वह्निर्न वायु- र्न चाकाशमास्ते न तन्द्रा न निद्रा।

न गृष्मो न शीतं न देशो न वेषो न यस्यास्ति मूर्तिस्त्रिमूर्तिं तमीड।6।

अजं शाश्वतं कारणं कारणानां शिवं केवलं भासकं भासकानाम्।

तुरीयं तमःपारमाद्यन्तहीनं प्रपद्ये परं पावनं द्वैतहीनम।7।

नमस्ते नमस्ते विभो विश्वमूर्ते नमस्ते नमस्ते चिदानन्दमूर्ते।

नमस्ते नमस्ते तपोयोगगम्य नमस्ते नमस्ते श्रुतिज्ञानगम्।8।

प्रभो शूलपाणे विभो विश्वनाथ महादेव शंभो महेश त्रिनेत्।

शिवाकान्त शान्त स्मरारे पुरारे त्वदन्यो वरेण्यो न मान्यो न गण्यः।9।

शंभो महेश करुणामय शूलपाणे गौरीपते पशुपते पशुपाशनाशिन्।

काशीपते करुणया जगदेतदेक-स्त्वंहंसि पासि विदधासि महेश्वरोऽसि।10।

त्वत्तो जगद्भवति देव भव स्मरारे त्वय्येव तिष्ठति जगन्मृड विश्वनाथ।

त्वय्येव गच्छति लयं जगदेतदीश लिङ्गात्मके हर चराचरविश्वरूपिन।11।

विवादित बयान दिया, लगा गिरफ्तारी का डर तो दिल्ली भाग गए नंदी



जयपुर.लेखक आशीष नंदी के बयान पर देशभर में बवाल मच गया है। शनिवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में उन्होंने एससी-एसटी और ओबीसी को भ्रष्ट बता दिया था। रविवार को उनके इस बयान का चौतरफा विरोध हुआ। जयपुर के अशोक नगर थाने में नंदी और फेस्टिवल के संयोजक संजोय रॉय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सेशन की रिकॉर्डिग भी ली है। जल्द ही उनसे पूछताछ हो सकती है। गिरफ्तारी के डर से नंदी रविवार का सेशन छोड़ दिल्ली चले गए। 
 
उधर नासिक में भी नंदी पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस बीच राजनीतिक दलों ने उनके बयान को घोर आपत्तिजनक बताया है। बसपा प्रमुख मायावती ने आशीष नंदी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। कांग्रेस, भाजपा, जेडीयू ने भी बयान की निंदा की। डिग्गी पैलेस सहित जयपुर में उनके खिलाफ कई जगह नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया।
 
 
एससी-एसटी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
 
साहित्यकार आशीष नंदी के बयान के खिलाफ रविवार को एससी-एसटी कर्मचारी यूनियनों व संगठनों ने अंबेडकर सर्किल पर धरना दिया। वक्ताओं ने नंदी के बयान को एक वर्ग विशेष की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। ऐसे बयान देने वाले को गिरफ्तार करना चाहिए। धरने के बाद कर्मचारी रैली के रूप में लिटरेचर फेस्टिवल कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएम को ज्ञापन दिया, जिसमें 3 दिन में नंदी की गिरफ्तारी की मांग की गई। 
 
धरने में ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन उत्तर पश्चिम रेलवे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल बैरवा ने कहा कि नंदी के खिलाफ जब मामला दर्ज हो गया था तो गिरफ्तार करना चाहिए था। बैरवा ने कहा कि तीन दिन में नंदी को गिरफ्तार नहीं किया तो देशव्यापी आंदोलन करेंगे। धरने में एससी-एसटी आरक्षण मंच, डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, राज.आदिवासी मीणा महासभा, मेघवाल महासभा, आरबीआई एससी-एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन सहित कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

चीन ने किया बड़ा परीक्षण, भारत के पड़ोस में फैलाया जाल, पाकिस्‍तान भी हुआ बेनकाब

चीन ने किया बड़ा परीक्षण, भारत के पड़ोस में फैलाया जाल, पाकिस्‍तान भी हुआ बेनकाब
नई दिल्‍ली. भारत के पड़ोसी चीन ने चीन अपने सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट प्‍लेन का सफल परीक्षण किया है, वहीं भारत ने मध्‍यम दूरी की मिसाइल के-5 का सफल परीक्षण किया है। इस बीच, नेपाल और मालदीव में चीन की दूरसंचार कंपनियों की बढ़ती मौजूदगी को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। आशंका है कि इन कंपनियों की तरफ से इस्‍तेमाल किए जाने वाले उपकरणों का दुरुपयोग भारत और इन देशों के बीच होने वाले किसी तरह की बातचीत को चोरी-छुपे सुनने (इंटरसेप्‍ट करने) में किया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक चीन की तरफ से मालदीव को 5.70 करोड़ डॉलर का कर्ज दिए जाने की बात सामने आने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि चीन ने यह आर्थिक मदद मालदीव में आईटी के प्रोजेक्‍ट लगाने के लिए की है।

कुरान का सन्देश

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...