आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

15 फ़रवरी 2013

क़ानून के आंगन में तार-तार की गई महिला सहकर्मी की नाबालिग बेटी की आबरू!


ऋषभदेव/उदयपुर.ऋषभदेव थाना परिसर में बने क्वार्टर में गुरुवार शाम महिला कांस्टेबल की चौदह साल की बेटी के साथ थाने में तैनात कांस्टेबल ने दुष्कर्म किया। किशोरी बदहवासी में घर पहुंची और मां को आपबीती बताई।
 
थानाधिकारी ने देर रात ही आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपना क्वार्टर उपलब्ध करवाया था। दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
 
पुलिस  के अनुसार दुष्कर्म के मुख्य आरोपी कांस्टेबल जावद (सलूंबर) निवासी भीम सिंह (25) पुत्र गौतम सिंह राजपूत और बाड़मेर जिले के मट्ठों की ढाणी निवासी किशोर सिंह (28) पुत्र भंवर सिंह डूडी से पूछताछ चल रही है। 
 
घटना की जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी थाने पहुंचे। पीड़ित किशोरी से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। शुक्रवार सुबह मेडिकल बोर्ड से किशोरी की जांच कराई गई। इसकी रिपोर्ट भी पुलिस को मिल चुकी है। मामले की जांच ऋषभदेव पुलिस उपाधीक्षक पन्ना लाल मीणा कर रहे हैं।

भाजपा ने अपनी 'सत्ता' के समय टेप करवाए थे कांग्रेसियों के फोन

 

शिमला। प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में 2008 से लेकर 2012 के बीच 1100 अधिकारियों और नेताओं के फोन नंबर टैप किए जाने का खुलासा हुआ है।
 
मामले की जांच कर रही स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैब (एसएफएसएल) जुनगा की जांच टीम ने इसकी एक रिपोर्ट मुख्य सचिव के माध्यम से सरकार को सौंप दी है।
 
तीन सदस्यीय जांच टीम ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट मुख्य सचिव एस रॉय को सौंप दी। कुल 1100 नंबरों की सूची में कितने नंबरों की टैपिंग के लिए मंजूरी ली गई और कितने अवैध तरीके से टैप किए गए, जल्द ही इसका भी पता चल जाएगा।
 
वीरभद्र सिंह जब विपक्ष में थे तो वह भाजपा सरकार पर कई बार अवैध फोन टैपिंग के आरोप लगाते रहे हैं।
 
क्या था मामला
 
भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2009 से लेकर 2012 के बीच नेताओं और अधिकारियों के फोन टेप होने की खूब चर्चा रही थी। कई कांग्रेसी नेताओं ने इस मुद्दे को उठाया था कि उनके फोन टेप किए जा रहे हैं।
 
चुनाव के बाद नई सरकार ने जैसे ही पदभार संभाला कि फोन टैपिंग के संदेह को देखते हुए सीआईडी और विजिलेंस से हार्ड डिस्क जब्त करवा ली थी। बाद में इन्हें एफएसएल लैब जुनगा भेजा गया। यहां तीन विशेषज्ञों की टीम को यह पता लगाने के निर्देश दिए गए थे कि आखिर किन नंबरों की टैपिंग की गई है।
 
किस स्थिति में की जा सकती है फोन टैपिंग
 
सीआईडी सिर्फ उन्हीं मामलों की जांच कर सकती है, जिनमें मामला या तो राज्य की सुरक्षा से जुड़ा हो या फिर नारकोटिक्स के मामले में किसी पर संदेह हो। इनके लिए भी कमेटी से स्वीकृति लेनी पड़ती है। इसमें गृहसचिव भी मौजूद होते हैं।
 
सीआईडी ने जब्त किए थे चार सीपीयू 
 
कमेटी की मंजूरी के बिना किसी के फोन टैप नहीं किए जा सकते, लेकिन अवैध टैपिंग का संदेह होने के बाद सीआईडी से चार सीपीयू जब्त किए गए थे। इनकी जांच के बाद कुल 1100 नंबरों की फोन टेपिंग होने का खुलासा हुआ।
 
मोबाइल फोन भी शामिल
 
सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में दिए गए नंबरों में कुछ मोबाइल नंबर कांग्रेसी नेताओं के हैं जो 2008 से लेकर 2012 के बीच टेप किए गए हैं। कुछ विभागों के अधिकारियों के नंबर भी सूची में है। अब इन नंबरों का पुराना रिकॉर्ड मैच किया जा रहा है। 
 
नंबरों की जांच होगी
 
प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव एस रॉय ने कहा कि फोन टैपिंग मामले की रिपोर्ट मिल गई है। इसमें 1100 फोन के टैप होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल रिपोर्ट आ गई है और इन नंबरों की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। किन नंबरों के लिए अनुमति ली गई थी और किनके लिए नहीं इसकी भी जांच की जाएगी।

भारत पर हमले के इरादे से घुसा 'दुश्मन सैनिक' ढेर, पाकिस्तान ने मांगी लाश

भारत पर हमले के इरादे से घुसा 'दुश्मन सैनिक' ढेर, पाकिस्तान ने मांगी लाश
जम्मू/इस्लामाबाद। भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर में भारतीय चौकी पर हमला करने के लिए घुसे पाकिस्तानी सैनिक को मार गिराया। 
 
पाकिस्तानी सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) का पाकिस्तानी सैनिक का शव लौटाने का आग्रह भी स्वीकार कर लिया है। 
 
पाकिस्तानी सेना का जवान नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुस आया था। हालांकि, पाकिस्तान का कहना है कि उनका सैनिक भूलवश दूसरी ओर चला गया था। भारतीय अधिकारियों के साथ संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

कुरान का सन्देश

छेड़खानी कर रहे 3 नक्‍सलियों को गांव वालों ने सरे आम दी सजा-ए-मौत, पुलिस ने बताया बहादुरी का काम

छेड़खानी कर रहे 3 नक्‍सलियों को गांव वालों ने सरे आम दी सजा-ए-मौत, पुलिस ने बताया बहादुरी का काम
गुमला/रांची। झारखंड के गुमला जिले में छेड़खानी करना नक्सलियों के लिए भारी पड़ा। गांव के लोगों ने इन नक्‍सलियों की इतनी पिटाई की कि उन्‍होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना सदर थाना से 15 किमी दूर संवारिया डाड़टोली गांव की है। शुक्रवार सुबह सात बजे नक्‍सली संगठन पीएलएफआई के तीन नक्‍सलियों को गांव वालों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और घर में रखे हथियारों से बुरी तरह पीटा। तीनों नक्‍सलियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और तीनों शवों को जिला मुख्‍यालय गुमला ले आई। घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्तौल, छह कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने इसे गांव वालों की बहादुरी करार देते हुए पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिया है।

मारे गए नक्‍सलियों में से एक की पहचान सिसई थाना क्षेत्र के डोढ़ीटोली निवासी परमेश्वर उरांव, पिता बालेश्वर उरांव के रूप में की गई है। जबकि दो नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने तीनों शवों का गुमला सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम कराया है।

बसंत पंचमी शाही स्नान पर दिखा अद्भुत नजारा, देखिए खास 101 तस्वीरें


कुंभ कैंपस. इलाहाबाद में महाकुंभ के दौरान बसंत पंचमी के शाही स्नान पर सबसे बड़े संन्यासी अखाड़े जूना अखाड़े के स्नान के दौरान दिल्ली के सोने वाले बाबा बिट्टू भगत उर्फ गोल्डन बाबा आकर्षण का केंद्र बने रहे। ग्लैमरस इतालवी मॉडलों से घिरे और सोने के आभूषणों से लदे बाबा के विदेशी भक्तों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ शाही स्नान किया। नागा संन्यासी और अखाड़े के साधु-संत स्नान कर रहे हैं। संगम तट पर रिमझिम बारिश भी हुई लेकिन इसके बाद धूप खिली हुई है। 
 
शुक्रवार की सुबह 6.15 बजे महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के जुलूस के साथ शुरू हुए शाही स्नान पर मौनी अमावस्या के दौरान मची भगदड़ की छाया साफ देखी जा रही है। अखाड़े का साधु-संत सादगी के साथ स्नान कर रहे हैं। इलाहाबाद के कमिश्‍नर देवेश चतुर्वेदी के मुताबिक अभी तक करीब 55 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। (
 
कड़ी सुरक्षा में सभी 13 अखाड़ों के जुलूस निकाले जा रहे हैं। संगम तट पर शाही स्नान जारी है। अभी तक महानिर्वाणी, अटल, निरंजनी, आनंद, जूना और बैरागी अखाड़ा संगम में स्नान कर चुका है। स्नान करने वालो में लाखों श्रद्धालु भी हैं

कुरान का सन्देश

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...