आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

01 अगस्त 2013

इन 10 चीजों के लिए औरतें बेच रहीं अपना दूध, हर घंटे की कमाई 10 हजार



दुनियाभर में ब्रेस्ट मिल्क का व्यापार तेजी पकड़ रहा है। पिछले दिनों ब्रेस्ट मिल्क से जुड़ा चीन का एक मामला सामने आया था जिसमें कुछ रईस लोग बेस्ट मिल्क पीने लिए बाकायदा नई मां बनी महिलाओं को किराय पर बुलाते हैं। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। कई देशों में रुपयों की जरूरत के चलते नई मां बनी महिलाएं ब्रेस्ट मिल्क सेल करती हैं।इसके लिए महिलाओं एक घंटे के 10-10 हजार रुपए तक दिए जाते हैं। अलग अलग देशों में इसकी कीमत अलग अलग है। चुनिंदा दुकानों और ऑनलाइन पोर्टल्स के जरिए ये मिल्क सेल किया जाता है। लेकिन हम जो आपको बताने जा रहे हैं वह इन सबसे दो कदम आगे है। कुछ देशों के शेफ ने ब्रेस्ट मिल्क को  अधिक  से अधिक पाप्युलर बनाने के लिए नायाब लेकिन विवादास्पद प्रयोग किया है। हम आपको बता रहे  स्विट्जर्लेड के एक रेस्टोरेंट के बारे में जिन्होंने ब्रेस्ट मिल्क से बना दिए स्वादिष्ट व्यंजन।
स्ट्रॉबेरी सरप्राइज मिल्कशेक
 
गाय के दूध से तैयार किया मिल्कशेक तो आपने खूब पिया होगा। यहां तस्वीर में दिखाई दे रहा यह मिल्कशेक ह्यूमन मिल्क है। इसे तैयार करने के लिए एक कप ब्रेस्ट मिल्क में ८ ठंडी स्ट्रॉबेरी, डाली गई है। यह सिर्फ आर्डर पर ही बनाया जाता है।

छत्तीसगढ़ में फिर नक्सली हमला, वन मंत्री के भाई को घर से बुलाकर गोलियों से भूना

कांकेर। वनमंत्री विक्रम उसेंडी के चचेरे भाई और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुम्मत उसेंडी की नक्सलियों ने बुधवार की रात हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात को अंजाम देने के लिए एक दर्जन हथियारबंद नक्सली सुलंगी पहुंचे। घटना के बाद नक्सलियों ने मौके पर माओवाद जिंदाबाद के नारे भी लगाए। गुरुवार की सुबह मौके से एके 47 और पिस्टल के खाली खोखे बरामद किए गए हैं।
बीती रात आठ बजे दो हथियार बंद युवक सुम्मत उसेंडी के सुलंगी निवास पर पहुंचे। उन्हें अपने साथ ले गए। सुम्मत ने जाते समय पत्नी जिला पंचायत सदस्य उर्मिला उसेंडी से कहा था कि दादा (नक्सली)लोग बुला रहे हैं। उसकी कुछ देर बाद गोलियां चलने की आवाज आई। घर से करीब 30 मीटर की दूरी पर सुम्मत का लहूलुहान शव पड़ा था। कुछ दूर पर करीब एक दर्जन नक्सली खड़े थे। सुम्मत के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के वार के भी निशान हैं।

बीच सड़क पर तड़पता रहा युवक, लोग बेबस नजरों से देखते रहे मौत का तमाशा



जयपुर। मानसून के बीच शहर की सड़कों पर पग-पग पर खतरे हैं। बिजली कंपनी, नगर निगम और जेडीए अफसरों की घोर लापरवाही के चलते गुरुवार को टूटी सड़कों पर भरे पानी के बीच बिजली के नंगे तारों से करंट फैलने से त्रिमूर्ति सर्किल और झोटवाड़ा में एक बुजुर्ग महिला और एक युवा मजूदर की मौत हो गई।
त्रिमूर्ति सर्किल पर शनि मंदिर के पीछे सुबह हुई बारिश से रास्ते पर पानी भर गया। यहां भूमिगत केबल लाइन में कट होने से वहां लगे लोहे के फेरो कवर में करंट आ गया। वहां से पैदल गुजर रहीं कस्टम विभाग के रिटायर्ड महानिरीक्ष हर्षवर्धन सिंह चौहान की पत्नी कुसुम देवी (63) के पैर जैसे ही फेरो कवर पर पड़े, वे करंट की चपेट में आ गईं। करीब 15 मिनट तक बेसुध पड़ी रहीं।
  उनके पीछे आ रहा बाइक सवार युवक को भी करंट लगा। जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित डी -68 बी निवासी कुसुम देवी के देवर विक्रम सिंह डूंगरपुर में कलेक्टर और बहनोई अजीत सिंह शेखावत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में एडीजी है। ससुर राम सिंह भी प्रदेश के गृह सचिव रह चुके है।

झोटवाड़ा में लता सिनेमा सर्किल के पास भी सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर  पानी से घिर गया। भूमिगत बिजली केबल कटी होने से करंट फैला और जालौर निवासी पप्पू राजपूत (25) को करंट की जद में आ गया। लोगों ने कांवटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां पप्पू को मृत घोषित किया गया। वो जयपुर में मजदूर करता था।

त्रिमूर्ति सर्किल की घटना में एक घंटे तक जांच के बाद पता चला कि हर्षवर्धन सिंह के घर के समीप प्लॉट नंबर 71 है, जिसके बाहर लगे बॉक्स से मकान में बिजली सप्लाई हो रही है। यहीं 440 वॉल्ट की केबल भूमिगत होकर शनि मंदिर के पीछे ट्रांसफार्मर तक जा रही है। बारिश का पानी भरने से कटी हुई केबल में करंट दौड़ा।

कुरान का सन्देश

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...