आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

02 अगस्त 2013

सांप और कुत्तों से भी होती हैं यहां शादियां, यकीन करना पड़ेगा!



हर लडक़ी के माता-पिता की यह दिली तमन्ना होती है कि उनकी बेटी की शादी के लिए वह एक पढ़ा-लिखा, हैंडसम और बढिय़ा कमाने वाला लड़का ढूंढे। इसके लिए वे ऐड़ी-चोटी का जोर लगाते हैं, क्योंकि आखिर अपने बच्चों की जिंदगी का सवाल होता है। लेकिन यह क्या कुछ ऐसी लड़ियां भी हैं, जो न फिल्मी हीरो ढूंढती हैं न कि  वे तो कुत्तों, घोड़ों और यहां तक की सांपो से भी शादी रचा रही हैं। कुछ पुरुष भी रचा रहे हैं मादा घोड़ों और फीमेल डॉग के साथ शादी।

कुक को खरीदकर लोकसभा सांसद पाटले को खाने में जहर देकर मारने की साजिश


कुक को खरीदकर लोकसभा सांसद पाटले को खाने में जहर देकर मारने की साजिश
जांजगीर। जांजगीर-चांपा लोकसभा की भाजपा सांसद कमला देवी पाटले ने दावा किया है कि उनके खाने में जहर मिलाने की कोशिश की गई। इसके लिए उनके कुक को पैसे का लालच दिया गया। लेकिन कुक की वफादारी से वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। सांसद ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने भी इसकी पुष्टि की है। गुरुवार की रात वेन में सवार कुछ नकाबपोश सांसद  पाटले के निवास के पास पहुंचे। सांसद के कुक रूपेंद्र कुमार को बुलाया और लालच देकर कोई दवा जैसी चीज सांसद के खाने में मिलाने को कहा।
रूपेंद्र के मना करने पर हथियार दिखाकर धमकाने की भी कोशिश की। डर कर वह पैदल ही वहां से भाग गया। कुक के अचानक गायब होने पर पाटले ने उसकी पतासाजी शुरू की। भाजपा कार्यकर्ता ने सांसद को फोन कर बताया कि कुक बिर्रा फाटक के पास है। सांसद ने गनमैन व पीए को भेजकर उसे बुलवाया। कुक से मामले की जानकारी मिलने के बाद सांसद ने रात को ही एसपी आरिफ शेख को फोन किया। फिर टीआई एसएस शर्मा सांसद निवास पहुंचे और कुक से जानकारी ली। सांसद ने मामले की रिपोर्ट नहीं लिखाई है।

टीवी एक्ट्रेस ने नशे की हालत में पांच लोगों पर चढ़ाई कार, एक की मौके पर ही मौत



मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को टीवी एक्ट्रेस और मॉडल साक्षी पारिख ने नशे में धुत अपनी कार से पांच लोगों को कुचल दिया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य को बोरवली वेस्ट के भगवती सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस के मुताबिक साक्षी काफी तेज स्पीड में थी और नियंत्रण खोने से उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। जिसके बाद उन्होंने पहले एक मोटरसाइकिल और फिर ऑटोरिक्शा में टक्कर मारी। घटना वेस्ट कांदीवली स्थित महावीर नगर इलाके के लिंक रोड की है। 
 
100 की स्पीड से चला रही थी कार
 
पुलिस ने आरोपी एक्ट्रेस साक्षी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त साक्षी नशे में थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के वक्त कार की स्पीड 100 के करीब थी। उसने कार से नियंत्रण खो दिया। 
 
डिवाइडर को तोड़ते हुई बाइक से भिड़ी कार
 
साक्षी कार को तेजी से दौड़ाते हुए ला रही थी कि अचानक नियंत्रण खोने पर वह 
कार चार फीट चौड़े और दो फीट ऊंचे डिवाइडर को तोड़ते हुए बाइक और ऑटो रिक्शा से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान दिलीप कुमार सोनी के रूप में हुई है।
 
पुलिस ने किया मामला दर्ज
घायलों में से दो की पहचान अजहर अहमद सिद्दीकी और लोकेश यादव के रूप में हुई है। घटना में टीवी एक्ट्रेस भी गंभीर रूप से घायल हुई। उनको मामूली उपचार के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चारकोप पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कुरान का सन्देश

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...