आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 सितंबर 2013

प्‍यार करने की खौफनाक सजा: गोदा, हाथ-पैर तोड़े और गर्दन काट कर घर के आगे फेंक दी लाश



रोहतक. जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर गरनावठी गांव में एक प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने 22 वर्षीय युवक की गर्दन रेत कर हत्या की और शव को उसके घर के सामने ही फेंक दिया। जबकि, पुलिस ने 19 वर्षीय लड़की का शव जलती चिता से बरामद कर लिया। लाश को लोगों ने 60 फीसदी तक जला दिया था। आईजी अनिल राव ने कहा कि प्रथम दृष्टया ये मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। लड़की के परिजन फरार हैं। लड़के के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार एक ही गली में रहने वाला यह प्रेमी जोड़ा मंगलवार को गांव से फरार हो गया था। इससे गांव में सनसनी फैल गई। लड़के और लड़की के परिजन रातभर दोनों को तलाशते रहे। बुधवार दोपहर तक भी इनका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई।

दिल्‍ली में किंगमेकर बनेंगे केजरीवाल, चार राज्‍यों में बीजेपी को बढ़त



नई दिल्‍ली. एक सर्वे के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को चार बड़े राज्यों में बढ़त मिल रही है। इसके नतीजों की मानें तो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकारें बनी रहेंगीं। राजस्थान में भी पार्टी सरकार बनाएगी, जबकि दिल्ली में सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी। वहां किसी दल को बहुमत नहीं मिल रहा है। दो समाचार चैनलों के सर्वे के मुताबिक दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। टाइम्स नाउ और हेडलाइंस टुडे ने यह सर्वे किया है। प्रधानमंत्री पद को लेकर भी इन राज्यों में रायशुमारी की गई। दिल्ली में 55 तो राजस्थान में 48 फीसदी ने भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का पक्ष लिया। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली में 18 व राजस्थान में 17 फीसदी का समर्थन मिला।
दिल्ली (कुल सीट 70) 
कांग्रेस 29(टाइम्स नाउ) 
28 (हेडलाइंस टुडे) 
भाजपा 30(टाइम्स नाउ) 
28 (हेडलाइंस टुडे) 
आप 09 (टाइम्स नाउ) 
07 (हेडलाइंस टुडे) 
मुख्यमंत्री पसंद 
शीला दीक्षित 37 फीसदी (टाइम्स नाउ) 
(कांग्रेस) 40 फीसदी (हेडलाइंस टुडे) 
अरविंद केजरीवाल (आप) 22 (टाइम्स नाउ) 
17(हेडलाइंस टुडे) 
विजय गोयल 12 फीसदी 
(भाजपा) 18 फीसदी
भाजपा 130 (2008 से 13 सीट कम) 
कांग्रेस 84 (2008 से 13 सीट ज्यादा) 
मुख्यमंत्री पसंद 
शिवराज सिंह चौहान (भाजपा) 56 फीसदी 
ज्योतिरादित्य सिंधिया (कांग्रेस) 23 फीसदी
छत्तीसगढ़ (कुल सीट 90) 
 
भाजपा 47 (अभी 50) 
कांग्रेस 40 (दो सीट का फायदा) 
मुख्यमंत्री पसंद 
रमन सिंह (भाजपा) 48 फीसदी 
अजीत जोगी (कांग्रेस) 23 फीसदी
राजस्थान (कुल सीट 200) 
 
कांग्रेस 79 (टाइम्स नाउ) 
64 (हेडलाइंस टुडे) 
भाजपा 97 (टाइम्स नाउ) 
118 (हेडलाइंस टुडे) 
मुख्यमंत्री पसंद 
अशोक गेहलोत (कांग्रेस) 25 फीसदी 
वसुंधरा राजे 44 फीसदी (टाइम्स नाउ) 
(भाजपा) 42 फीसदी (हेडलाइंस टुडे)
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...