आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

06 अक्तूबर 2013

मां के पहरेदार बने थे हनुमान, नौ महीनें तक भैरो बाबा से किया था युद्ध

कहते हैं भगवान हनुमान ने नौ महीनें तक भैरो से युद्ध कर पहाड़ों वाली माता वैष्णो देवी रक्षा की। इस दौरान 30 मीटर लंबी गुफा के अंत में माता ने तप किया। यहां आज महासरस्वती, महालक्ष्मी और महादुर्गा की पाषाण पिण्डी हैं। इस दरबार में जो कोई सच्चे दिल से जाता है, उसकी हर मुराद पूरी होती है। ऐसा ही सच्चा दरबार है- माता वैष्णो देवी का। हम बता रहे है वैष्णो मां के इस गुफा की कहानी।
पूरे जगत में माता रानी के नाम से जानी जाने वाली माता वैष्णोदेवी का जागृत और पवित्र मंदिर भारत के जम्मू कश्मीर राज्य के उधमपुर जिले में कटरा से 14 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिमी हिमालय के त्रिकूट पर्वत पर स्थित है। यह एक दुर्गम यात्रा है। किंतु आस्था की शक्ति सब कुछ संभव कर देती है। माता के भक्तों की आस्था और विश्वास के कारण ही ऐसा माना जाता है कि माता के बुलावे पर ही कोई भी भक्त दर्शन के लिए वैष्णो देवी के भवन तक पहुंच पाता है। यह भारत में तिरूमला वेंकटेश्वर मंदिर के बाद दूसरा सर्वाधिक देखा जाने वाला धार्मिक तीर्थ-स्थल है। मंदिर की देख-रेख श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ मंडल द्वारा की जाती है।
व्यावहारिक दृष्टि से माता वैष्णो देवी ज्ञान, वैभव और बल का सामुहिक रुप है। क्योंकि यहां आदिशक्ति के तीन रुप हैं - पहली महासरस्वती जो ज्ञान की देवी हैं, दूसरी महालक्ष्मी जो धन-वैभव की देवी और तीसरी महाकाली या दुर्गा शक्ति स्वरुपा मानी जाती है। जीवन के धरातल पर भी श्रेष्ठ और सफल बनने और ऊंचाईयों को छूने के लिए विद्या, धन और बल ही जरुरी होता है। जो मेहनत और परिश्रम के द्वारा ही संभव है। माता की इस यात्रा से भी जीवन के सफर में आने वाली कठिनाईयों और संघर्षों का सामना कर पूरे विश्वास के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा और शक्ति मिलती है।

quraan kaa sandesh


नए आरोपः बंधक बनाकर रेप करता रहा नारायण साईं, बड़ी बहन को आसाराम ने बनाया शिकार


नए आरोपः बंधक बनाकर रेप करता रहा नारायण साईं, बड़ी बहन को आसाराम ने बनाया शिकार
अहमदाबाद/सूरत. नाबालिग लड़की के यौन उत्‍पीड़न के आरोपी जोधपुर जेल में बंद आसाराम की दिक्‍कतें और बढ़ती जा रही हैं। आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर अब सूरत में केस दर्ज किया गया है। सूरत की रहने वाली दो बहनों ने आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। दोनों बहनें शादी शुदा हैं। इनका आरोप है कि आश्रम में इनका लंबे समय तक यौन शोषण होता रहा। सूरत के जहांगीरपुरा थाने में बहनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों बहनों ने आसाराम और नारायण साईं पर जबरन बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। आसाराम तो पहले से ही जेल बंद हैं ही, अब बेटे के खिलाफ रेप का केस दर्ज होने के बाद नारायण साईं की भी गिरफ्तारी हो सकती है। इसके अलावा आसाराम की पत्‍नी और बेटी से भी पूछताछ हो सकती है।
(आसाराम के आश्रम में साधकों और सेवादारों को बनाया जाता था नपुंसक!)
सूरत के पुलिस कमिश्‍नर राकेश अस्‍थाना ने बताया कि आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ बलात्‍कार का केस दर्ज किया गया है। आसाराम के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर उनका मामला अहमदाबाद में ट्रांसफर कर दिया गया है।पुलिस को शक है कि जिस वक्‍त यौन शोषण हुआ होगा, उस वक्‍त एक बहन नाबालिग रही होगी। दोनों बहनें गरीब परिवार से आती हैं और आसाराम के आश्रम में आयुर्वेदिक दवाएं बनाने का काम करती थीं।
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक बड़ी बहन का रेप आसाराम ने अहमदाबाद में जबकि छोटी का नारायण साईं ने सूरत में रेप किया किया। मामला 2002 से 2004 के बीच का है। एफआईआर में आसाराम की बेटी भारती और पत्‍नी लक्ष्‍मी का नाम भी दर्ज किया गया है। आरोप है कि लक्ष्‍मी और भारती ने इन महिलाओं के साथ रेप में आसाराम और नारायण साईं की मदद की।
इस वक्‍त बड़ी बहन की उम्र 37 साल जबकि छोटी की उम्र 30 साल है। बड़ी बहन करीब 10 साल तक आसाराम के आश्रम में रही। छोटी बहन साल 2000 से 2004 में तक आश्रम में रही। दोनों ने आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ केस दर्ज कराने से पहले अपने पतियों को भी भरोसे में लिया। उनका कहना है कि अब जब आसाराम ऐसे आरोप में कानून के शिकंजे में आ चुके हैं तो उनके खिलाफ मुंह खोलने की हिम्‍मत हुई।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...