आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 दिसंबर 2013

मुसलमानों के साथ न्‍याय नहीं करने के कारण कांग्रेस हारी, अब भाजपा से उम्‍मीदें''



Email Print Comment
 
''मुसलमानों के साथ न्‍याय नहीं करने के कारण कांग्रेस हारी, अब भाजपा से उम्‍मीदें''
जयपुर। जमाते इस्लामी हिंद ने कांग्रेस की हार का कारण अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों, दलितों और महिलाओं के साथ न्याय नहीं करना बताया है। जमाअत की प्रदेश सलाहकार परिषद की साधारण सभा की बैठक प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर खुर्शीद हुसैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में पारित प्रस्ताव में प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के पीछे अन्य कारणों के साथ यह कारण भी बताया गया कि महंगाई पर नियंत्रण न कर पाना भी कांग्रेस की हार का एक बड़ा कारण रहा।
साथ ही नव निर्वाचित भाजपा सरकार से यह आशा व्यक्त की गई कि वह पिछली सरकार की गलतियों को सुधारेगी और उपरोक्त सभी वर्गों के साथ न्याय करेगी व महंगाई पर काबू पाने के साथ साथ अल्पसंख्यकों की धार्मिक व भाषाई पहचान और उनकी जान, माल, अस्मिता और उनके धर्मस्थलों की रक्षा करेगी।
प्रस्ताव में जमाअते इस्लामी बांग्लादेश के सहायक महासचिव मौलाना अब्दुल कादिर मौला की बांग्लादेश सरकार द्वारा की गई राजनीतिक हत्या की कड़ी निंदा की। प्रस्ताव में सभी न्यायप्रिय देशों, संगठनों तथा नेताओं से अपील की गई कि वे बांग्लादेश की सरकार पर दबाव डाल कर वहां चल रही अन्यायपूर्ण बदले की कार्रवाई को रुकवाएं। साथ ही भारत सरकार से भी अनुरोध किया गया कि वह अपने कूटनीतिक प्रभाव का प्रयोग कर वहां जारी सरकारी अन्याय को रुकवाने का प्रयास करे।

मां-बाप ने शराब पी, बच्चा दूध के लिए रोया तो चूल्हे में डालकर मार डाला

मां-बाप ने शराब पी, बच्चा दूध के लिए रोया तो चूल्हे में डालकर मार डाला
धरमजयगढ़. वो कैसा पिता था? सात महीने के बच्चे रज्जूराम को इसलिए जलते चूल्हे में फेंक दिया क्योंकि वह दूध के लिए रो रहा था और उसके रोने से बाप की नींद टूट रही थी। बच्चे की मौत हो गई। धरमजयगढ़ से पांच किलोमीटर दूर लाखपतरा गांव में इस क्रूर बाप एशिया राम राठिया को गिरफ्तार कर लिया है। एशिया राम का कहना है कि उसका बेटा रोज रात को उठ जाता था। उसके रोने से नींद में खलल पड़ता था। इससे वो परेशान था।
बुधवार की आधी रात एशिया राम और उसकी पत्नी ने जमकर शराब पी और सो गए। उन्होंने तो शराब पी लेकिन बच्चे को दूध नहीं पिलाया। दूधमुंहा बच्चा भूख के मारे जोर जोर से रोने लगा। तकरीबन 12 बजे थे उस वक्त। ठंड ज्यादा थी इसलिए चूल्हे में  अंगारे दहक रहे थे, जिसमें पति-पत्नी आग सेंक रहे थे। दोनों नींद में थे। बच्चे के रोने की वजह से पिता एशिया राम की नींद टूट गई।
वह नशे में था। गुस्से में आकर उसने बच्चे को जलते चूल्हे के अंगारों में फेंक दिया और फिर सो गया। बच्चा चीखता रहा, लेकिन उस क्रूर बाप पर कोई असर नहीं हुआ। इधर बच्चे की मां, जो नशे में बेसुध थी, बच्चे की चीख-पुकार सुनकर होश में आई। लेकिन तब तक एक घंटा बीत चुका था। हड़बड़ाई मां ने बच्चे को चूल्हे से निकाला। तब तक देर हो चुकी थी। बच्चा वहीं दम तोड़ चुका था। बच्चे के शरीर की पिछला हिस्सा पूरी तरह से झुलस गया था।पिता को पछतावा नहीं
बच्चे को जलते चूल्हे में डालने का एशिया राम को जरा भी पछतावा नहीं है। उल्टे घटना के बाद वह ग्रामीणों को धमकाता रहा कि यदि किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो वह उसे भी जान से मार डालेगा। पर ग्रामीणों से नहीं रहा गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी एशिया राम राठिया को गिरफ्तार कर लिया और मासूम रज्जू के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भेजा गया।

क़ुरान का सन्देश

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...