आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

26 अप्रैल 2014

जब प्रियंका गांधी ने अमेठी में आप कार्यकर्ताओं से मिलाया हाथ



When Priyanka Gandhi Vadra met AAP workers in Amethi

When Priyanka Gandhi Vadra met AAP workers in Amethi
When Priyanka Gandhi Vadra met AAP workers in Amethi
अमेठी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाथ मिलाने के लिए होड़ मचाना पार्टी के लिए शर्मिंदगी साबित हो सकती है। प्रियंका गांधी अमेठी में पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए गई हुई थी। प्रियंका जब गाड़ी से उतरी तो उसे आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के एक समूह ने घेर लिया। आप कार्यकर्ताओं का समूह प्रियंका गांधी से स्थानीय सड़कों की खस्ता हालात के बारे में शिकायत करने लगा। प्रियंका गांधी ने उनकी समस्या भी सुनी और समस्या के समाधान का भी आश्वासन दिया। बाद में आप कार्यकर्ताओं ने प्रियंका से हाथ मिलाने की पेशकश की। जिसके बाद प्रियंका गांधी ने पूरे समूह से हाथ मिलाए।
इसके बाद अमेठी के महोना इलाके से गुजर रही प्रियंका ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। जनवरी में प्रियंका के भाई और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी ने भी आप कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया था और उन्हें कांग्रेस से जुड़ने का न्यौता दिया था। अमेठी में इस बार राहुल को कड़ी टक्कर मिल सकती है। आम आदमी पार्टी ने जहां कुमार विश्वास को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं भारतीय जनता पार्टी ने ईरानी स्मृति को मैदान में उतारा है।

बददिमाग बाबा रामदेव को जेल भेजो, वरना होगा आंदोलन"


  
Baba Ramdev should be jailed: Mayawati
4/27/2014 2:21:38 AM
Baba Ramdev should be jailed: Mayawati
Baba Ramdev should be jailed: Mayawati
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने योग गुरू बाबा रामदेव पर पलटवार करते हुए कहा है कि बाबा को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। ऎसा नहीं होने पर पूरे देश में रामदेव के खिलाफ जबर्दस्त आंदोलन शुरू किया जाएगा। मायावती ने बाबा रामदेव द्वारा कांग्रेस की आलोचना के दौरान दलितों के संबंध में की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निन्दा की है।
मायावती ने लखनऊ में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि कल भाजपा के बहुत बड़े नेता और प्रचारक बाबा रामदेव ने लखनऊ में कांग्रेस की आलोचना करते हुए जिस तरह पूरे देश के दलितों की बहन बेटियों की इज्जत पर उंगली उठाई है। जिस अश्लील और गिरी हुई भाषा का इस्तेमाल किया है, उसकी हमारी पार्टी कड़े शब्दों में निन्दा करती है।
साथ ही बसपा अध्यक्ष ने कहा, ""मैं मुख्य चुनाव आयुक्त और सपा सरकार को कहना चाहती हूं कि भाजपा के इस योगी नेता रामदेव की गिरी हुई हरकत के खिलाफ दलित अधिनियम के तहत महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए बनाए गए कानून के तहत मुकदमा कराकर जेल भेजा जाए। भाजपा को ऎसे बाबा से तुरन्त नाता तोड़ लेना चाहिए, वरना बसपा इस बददिमाग बाबा तथा भाजपा और सपा के खिलाफ जबर्दस्त आंदोलन छेड़ेगी।""
गौरतलब है कि रामदेव ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए कहा था कि वह दलितों के घर "हनीमून और पिकनिक" मनाने जाते हैं। इस मामले में शुक्रवार को उनके खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है।

क़ुरआन का सन्देश

  
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...