आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

03 मई 2014

10 मिनट के अंतराल में पटाखा फैक्ट्री में दो विस्फोट, 12 महिलाओं समेत 15  मौत

10 मिनट के अंतराल में पटाखा फैक्ट्री में दो विस्फोट, 12 महिलाओं समेत 15 की मौत
उज्जैन/बड़नगर/इंदौर. बड़नगर की पटाखा फैक्ट्री में शनिवार शाम को दो धमाके हुए। इसमें 12 महिलाओं और एक बच्ची सहित 15 कर्मचारियों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर घायल हुए हैं। वे करीब 80 फीसदी तक जल चुके हैं। इनमें दो महिलाओं को इंदौर रैफर किया गया है। फिलहाल विस्फोट के कारण पता नहीं चल पाए हैं। कलेक्टर बीएम शर्मा ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। फैक्ट्री मालिक को हिरासत में ले लिया गया है।
 
धमाका बड़नगर से लगी यूसुफ मोहम्मद हुसैन की पटाखा फैक्टरी में हुए। पहला धमाका शाम चार बजे। दूसरा ठीक दस मिनट बाद यानी 4.10 बजे। दोनों धमाके इतने जबरदस्त कि शहर दहल गया। फैक्टरी की दीवारें ध्वस्त हो गई। छप्पर करीब 500 मीटर दूर उड़ गई। देखते-देखते फैक्टरी जलने लगी। उस समय फैक्टरी में 19 कर्मचारी काम कर रहे थे। इनमें महिलाएं अधिक थीं। फैक्टरी में अनार और सुतली बम बनाए जाते थे। आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक सब खाक हो चुका था। मृतकों की पहचान भी मुश्किल से हो पाई।

एमवायएच पहुंचीं दो महिलाओं में एक गंभीर- धमाकों में घायल दो महिलाओं को शनिवार रात एमवाय अस्पताल लाया गया। इनमें एक का नाम नफीसा बी पता चला। उन्होंने बताया वे फैक्टरी के बाहर थी तब हादसा हो गया। उन्हें इससे ज्यादा कुछ नहीं पता। दूसरी महिला गंभीर रूप से जल चुकी है और हालत गंभीर है।
 
महिलाएं और बच्चे करते हैं काम

बड़नगर क्षेत्र में ही तीन पटाखा फैक्टरी हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे अधिक संख्या में काम करते हैं। कम मजदूरी के लालच में फैक्टरी संचालक इनसे काम करवाते हैं। महिलाएं पटाखों में बारूद भरने का और बच्चे उन पर रैपर चिपकाने का काम करते हैं। 
 
अस्पताल में तोड़फोड़
 
विस्फोट में घायल एवं शवों को बड़नगर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां मृतकों का पीएम सहित घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। यहां पदस्थ दो महिला चिकित्सक पूरे समय नदारद रहीं। लोगों का कहना था कि जब घायल और मृत की संख्या में महिला ज्यादा है तो महिला चिकित्सक का होना जरूरी था। यहां आक्रोशित परिजनों एवं भीड़ ने अस्पताल में रात को तोडफ़ोड़ कर दी। इससे ऑपरेशन थिएटर के भी कांच आदि टूट गए। विस्फोट में मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से डेढ़ लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है

quran ka sandesh

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...