आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

12 मई 2014

EXIT POLL: रिकॉर्ड सीटों के साथ बहुमत लाएगा NDA, कांग्रेस की होगी ऐतिहासिक हार, AAP हुई साफ


नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2014 के नौ दौर की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। आज तक सिसेरो के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने के संकेत दिख रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबकि एनडीए को 261-283, यूपीए को 110-120 और अन्य 150-162 सीटें मिलने का अनुमान अपने एग्जिट पोल में लगाया है। इंडिया टीवी ने अपने एग्जिट पोल में यह अनुमान लगाया है कि एनडीए को 289, यूपीए को 101, 'आप' को 5 और अन्य 148 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, टाइम्स नाउ ओआरजी ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 249 और यूपीए 148 सीटें दी हैं। कांग्रेस ने अपने चुनावी इतिहास में आज तक कभी भी 114 सीटों से कम नहीं हासिल किया है।  
 
 
एबीपी न्यूज-नीलसन का एग्जिट पोल 
 
उत्तर प्रदेश
 
बीजेपी को 46
कांग्रेस को 8
बीएसपी को 13
एसपी को 12
अन्य 1  
 
बिहार 

बीजेपी  21
एलजेपी 2
कांग्रेस 4
आरजेडी 10
जेडीयू 5
 
महाराष्ट्र

बीजेपी 21
शिवसेना 11
कांग्रेस 9
एनसीपी 6
आप 1 
 
पश्चिम बंगाल 

बीजेपी- 1
कांग्रेस- 5
टीएमसी- 24
लेफ्ट- 12 
 
गुजरात 

बीजेपी 24
कांग्रेस 2
अन्य 0 
 
मध्य प्रदेश 
बीजेपी 26
कांग्रेस 3
अन्य 0 
 
छत्तीसगढ़

बीजेपी 10
कांग्रेस 1
अन्य 0
 
 
राजस्थान
बीजेपी 22
कांग्रेस 2
अन्य 1 
 
झारखंड 
बीजेपी 12
कांग्रेस 1
अन्य 1 
 
सी वोटर का एग्जिट पोल  

एनडीए 289
यूपीए 101
आम आदमी पार्टी 5 
 
(तस्वीर: सौजन्य से इंडिया टीवी)

टूथपेस्ट, साबुन के इस्तेमाल से नपुंसक हो रहे पुरुष, नई रिसर्च में हुआ खुलासा



इंटरनेशनल डेस्क। टूथपेस्ट, साबुन और प्लास्टिक के खिलौनों जैसे घरेलू उत्पादों में मौजूद रासायनिक तत्वों से पुरुषों में नपुंसकता के मामले बढ़ रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार इन चीजों से पुरुषों के शुक्राणुओं पर बुरा असर पड़ रहा है। 
 
शोधकर्ताओं के मुताबिक, रोजमर्रा में इस्तेमाल आने वाली हर तीन में से एक चीज में जहरीले रसायन मिलाए जाते हैं। इन रसायनों के कारण स्पर्म सेल्स की क्षमता प्रभावित होती है। 
'एंडोस्रिन डिस्रप्ट' शोध के अंतर्गत, पुरुषों की गिरती शुक्राणु संख्या और इनफर्टिलिटी के कारणों की खोज की जा रही है। कुछ मामलों में देखा गया कि ये केमिकल्स, फीमेल सेक्स हार्मोन्स 'ऑस्ट्रोजेन्स' और कई बार एंटी-एंड्रोजेन्स (मेल हार्मोन्स) की तरह व्यवहार करते हैं। जो कि पुरुषों में नपुंसकता बढ़ाने का मुख्य कारण है। 
 
वैज्ञानिकों ने तीन में से एक घरेलू उत्पाद में ही ऐसे तत्व पाए जो कि शुक्राणुओं के व्यवहार में बदलाव लाने और प्रीमेच्योर रिलीज के लिए जिम्मेदार हैं। इनमें सन स्क्रीन्स, डिटर्जेंट और प्लास्टिक उत्पाद शामिल हैं। इन उत्पादों में मिलाए गए जहरीले रसायन, शुक्राणुओं द्वारा अण्डों के निषेचन की क्षमता को प्रभावित करते हैं, जिसे सीधे तौर पर पुरुष नपुंसकता कहा जा सकता है।
इस शोध से जुड़े हुए कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के प्रोफेसर नील्स शकेबाएक ने बताया, "पहली बार हमें इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स और एंडोस्रिन डिस्रप्ट केमिकल्स के बीच संबंधों के बारे में मालूम चला है। शुक्राणुओं के व्यवहार पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।"
 
उन्होंने बताया, "शुक्राणुओं की क्षमता प्रभावित करने वाले केमिकल्स हमारी सोच से भी ज्यादा खतरनाक हैं। हालांकि, यह निष्कर्ष किसी बाहरी शोध में सामने आया है, जो कि हमारे शोध से अलग है। अमूमन इन प्रोडक्ट्स के थोड़े बहुत नुकसान के बारे में सबको मालूम है।"

फ्लैट दिलाने का झांसा देकर तांत्रिक ने किया टीवी एक्ट्रेस का रेप




मुंबई. मायानगरी मुंबई में एक टीवी एक्ट्रेस के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 27 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस को को फ्लैट दिलाने का झांसा देकर तांत्रिक ने रेप किया। 
 
दरअसल, यह टीवी एक्ट्रेस MHADA लॉटरी में फ़्लैट जीतना चाहती थी, इसलिए वह इस तांत्रिक के पास गई। तांत्रिक ने उससे कुछ रुपयों की मांग की। इसके अलावा उसने एक्ट्रेस को कहा कि वह उसके साथ सेक्स संबंध बनाए। एक लीडिंग न्यूज पेपर के अनुसार, एक्ट्रेस ने न केवल इस चक्कर में 26 लाख रुपए गंवाए, बल्कि तांत्रिक द्वारा बलात्कार की शिकार भी हुई।
 
बता दें कि यह एक्ट्रेस एक पॉपुलर टीवी शो में काम कर रही है। वह पहले भी MHADA के लकी ड्रा में हिस्सा ले चुकी है, लेकिन असफल रही। हारकर उसने तांत्रिक का सहारा लेना चाहा। ख़बरों की मानें तो इस तांत्रिक का नाम इस्माइल आजिम खान है। इस्माइल एक्ट्रेस के घर गया और पूजा कराने की आड़ में सेक्स की मांग की। 
 
इतना ही नहीं, उसने एक्ट्रेस से कहा कि यदि लॉटरी जीतनी है, तो भगवान को खुश करना होगा और इसके लिए 26 लाख रुपए का खर्च आएगा। एक्ट्रेस का रेप करने और रुपए ऐंठने के बाद वह वहां से भाग गया। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि अभी बाकी है।

क़ुरआन का सन्देश

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...