आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

16 मई 2014

.उनके प्रभाव वाली सीटें, मोदी के दम पर ढाई गुनी हुई भाजपा की ताकत



जिसे भाजपा के लिए अविजित कहा जाता था मोदी ने वहां भी सेंध लगा दी। मुस्लिम बहुल 92 सीटों में से भाजपा और शिवसेना ने मिलकर 38 सीटें जीती हैं। यानी इन इलाकों में मुसलमान भी मोदी के साथ आए। या हिंदू वोटों का धु्रवीकरण हुआ। प्रचार मेंं दोंनो प्रयास खूब हुए थे।
 
> मुस्लिम बहुल 92 सीटों में से भाजपा ने 35 पर कब्जा किया
कांग्रेस को भारी घाटा, 32 से घट कर 11 सीटों पर रह गई
तृणमूल कांग्रेस का प्रभाव बढ़ा, पहले 15, अब 22 सीटें

LS चुनाव में पहली बार इस महिला ने रचा इतिहास, गिनीज में दर्ज हुआ नाम




इंदौर. इंदौर से भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा महाजन ने जीत का रिकॉर्ड बनाया है। वे प्रदेश में सर्वाधिक 4 लाख 66 हजार 301 वोटों से चुनाव जीती हैं। महाजन को 8 लाख 54 हजार 372 वोट मिले जबकि कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल को 3 लाख 88 हजार 71 वोट।  
 
एक रिकॉर्ड यह भी आठवां चुनाव जीतकर ममता को पछाड़ा
 
सुमित्रा महाजन देश की एक मात्र महिला हैं, जो लगातार आठवीं बार लोकसभा चुनाव जीती हैं। प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सात बार सांसद रह चुकी हैं।
 
मालवा-निमाड़ में कांग्रेस का सफाया
 
मोदी लहर में समूचे मालवा-निमाड़ से भी कांग्रेस का सफाया हो गया। इलाके की सभी आठ सीटों पर कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। बीते चुनाव में कांग्रेस ने छह सीटें जीती थीं। झाबुआ-रतलाम जैसी परंपरागत सीट पर भी कद्दावर आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया कांग्रेस की लाज नहीं रख सके। 
 
खंडवा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, मंदसौर से मीनाक्षी नटराजन, उज्जैन से प्रेमचंद गुड्डू और देवास से सज्जन वर्मा भी बुरी तरह हार गए। मालवा-निमाड़ में पिछली करारी हार का बदला लेने के लिए भाजपा ने  इस बार संघ द्वारा तैयार रणनीति को ही पूरी तरह आजमाया। कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक वाले धार और झाबुआ में संघ के विभाग प्रचारक प्रमोद झा ने मोर्चा संभाला हुआ था। 
 
देवास, खंडवा, खरगोन में संघ और संगठन ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को जिम्मेदारी सौंपी थी। संघ के बूते ही इंदौर सहित उज्जैन, मंदसौर में भाजपा कमाल दिखा पाई। यही कारण रहा कि नतीजे आने के बाद पार्टी नेताओं ने संघ पदाधिकारियों को पहले फोन करके आभार माना और बधाइयां दी। 

क़ुरआन का सन्देश

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...