आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

13 जून 2014

प्रिटी जिंटा ने नेस वाडिया पर लगाया छेड़खानी करने का आरोप, केस दर्ज




मुंबई. फिल्म एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने अपने पूर्व प्रेमी नेस वाडिया के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में ये केस दर्ज कराया गया है। मामला 30 मई का है। एफआईआर के मुताबिक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल मैच के बाद वाडिया ने प्रीति से बदसलूकी की।

मरीन ड्राइव थाने में धारा 354, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के बीच पांच साल तक करीबी संबंध थे। 2009 में दोनों के बीच ब्रेक अप हो गया था।
 
क्या है मामला
 
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जो बाद में हाथपाई में बदल गई। प्रिटी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ बदसलूकी भी की गई। बता दें प्रिटी और नेस वाडिया आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के मालिक हैं। दोनों अक्सर मैच में दिखाई देते थे। हालांकि इस बार आईपीएल के दौरान नेस वाडिया को कम ही देखा गया था।
 
पांच साल रिलेशनशिप में रहे 
 
प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के बीच पांच साल तक करीबी संबंध थे। सगाई भी हुई। 2009 में ब्रेकअप हो गया। बताया जाता है कि नेस की मां को इस रिश्ते पर आपत्ति थी। 
 
अभी बिजनेस पार्टनर हैं... 
 
रिलेशनशिप में रहते हुए प्रीति व नेस वाडिया ने 2008 में आईपीएल की किंग्स इलेवन पंजाब टीम खरीदी थी। रिश्ता तो टूट गया पर बिजनेस पार्टनरशिप अब भी हैं।
नेस वाडिया बोले- पूरी तरह झूठे आरोप
 
नेस वाडिया ने इस मामले में एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उन पर लगाए गए इस तरह के आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं। इन आरोपों का कोई आधार नहीं है। पता नहीं प्रिटी ने ऐसा क्यों किया है। उन्होंने ये भी कहा कि स्टेडियम में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। वहीं, पुलिस ने अभी तक नेस वाडिया से इस मामले में कोई पूछताछ नहीं की है। पुलिस का कहना है कि वो पहले अपने स्तर पर जांच करेगी बाद में कोई कार्रवाई।
 
पहले भी लग चुका है आरोप
 
वर्ष 2009 में जोहानिसबर्ग में भी आईपीएल के दौरान नेस वाडिया पर ऐसा ही एक आरोप लगा था। नेस वाडिया के साथ उनके दोस्त और टीम के को-ओनर मोहित बर्मन पर दक्षिण अफ्रीका की एक कारोबारी परिवार की बहू को छेड़ने का आरोप लगा था। उस वक्त भी नेस वाडिया ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया था।

क़ुरआन का सन्देश

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...