आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

14 जून 2014

पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया पत्‍नी का गैंगरेप: निर्वस्त्र कर घुमाया



खंडवा. मध्‍य प्रदेश के खंडवा जिले में एक महिला के साथ उसके पति और कुछ अन्‍य आरोपियों द्वारा गैंगरेप के बाद उसे निर्वस्‍त्र घुमाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसको न केवल बंधक बनाकर पीटा गया, बल्कि जब उसने आरोपियों से पीने के लिए पानी मांगा तो उन्‍होंने उसे जबर्दस्‍ती पेशाब पिलाया। 
 
पीडि़ता की हालत गंभीर 
घटना जिले के पिपलौद की है। शुक्रवार को जब उसके घरवालों को इस घटना का पता चला तो वे गांव आए और उसे छुड़ाकर ले गए। परिजन उसे खंडवा जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता ने पुलिस महिला सेल को बताया कि इस मामले में उसके पति के अलावा रिश्तेदार भी शामिल हैं। पुलिस ने बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने श‍ुक्रवार देर रात महिला के पति सहित सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  
 
बहाने से बुलाया 
पीड़िता ने बताया कि पति द्वारा बार-बार विवाद और मारपीट से तंग आकर वह ससुराल छोड़कर चली गई थी। वहां मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। रिश्तेदारों ने फोन पर कहा कि थाने में बयान देना है। गांव आ जाओ।
पीडि़त महिला के 7 साल के बेटे ने घटना का बयान कुछ यूं किया है। 
 
'मैं मम्मी के साथ खेत पहुंचा। यहां हम सो गए। तभी कुछ लोग आए और मम्मी को जोर-जोर से मारने लगे। उनमें पापा भी थे। मम्मी को लठ्ठ, लात, चप्पल से मारा। उन्होंने मम्मी के कपड़े फाड़ दिए।  मुझे भी मारा। मार खाकर मम्मी बेहोश हो गई। उन लोगों ने मम्मी को वहीं छोड़ दिया। मैंने झोले से कपड़े निकाले। जैसे-तैसे उन्हें पहनाए। मम्मी कुछ होश में आई। तभी पापा फिर आ आए। उन्होंने मम्मी को फिर मारना शुरू कर दिया। उनके साथ कुछ लोग और थे। उन्होंने भी मम्मी को मारा। उनके कपड़े फिर फाड़ दिए। पापा ने लोगों से कहा- जिसे जो करना है कर लो। वे लोग मम्मी को घसीटते हुए गांव की ओर ले जाने लगे। रास्ते में नाला था। मम्मी को नाले में धक्का दे दिया। 
मैंने हिम्मत कर मम्मी को वहां से निकाला। तभी एक आदमी आया और मम्मी के फटे हुए कपड़े भी खींचकर निकाल दिए। मम्मी को निर्वस्‍त्र करके गांव में घुमाया। दर्द से तड़पती मां ने पीने के लिए पानी मांगा। इस पर उन्होंने गंदे डिब्बे में पेशाब भरकर पिलाई। कुछ लोग तो उनके चेहरे पर पेशाब करने लगे। मम्मी बेसुध थी और पापा और गांव वालों ने हमें घर में ही बंद कर दिया। मामा आए तो उन्हें भी हमारे साथ कमरे में कैद कर दिया।''

क़ुरान का सन्देश

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...