आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

18 जून 2014

आप विधायक का दावा- मेरे पास है बीजेपी की ओर से पैसे ऑफर करने का वीडियो




   

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के कई विधायकों ने बीजेपी पर पाला बदलने के लिए पैसे ऑफर करने का आरोप लगाया है। 'आप' विधायक राजेश गर्ग ने समर्थन के एवज में बीजेपी पर पैसे ऑफर करने का आरोप लगाया। राजेश गर्ग ने बुधवार को कहा, 'उन्होंने (बीजेपी) मुझसे कहा कि आम आदमी पार्टी अब खत्म होने के कगार पर है। आप सीनियर नेता हैं। हमारे साथ आ जाइए। मैं उन्हें जल्द सबूतों के साथ बेनकाब करूंगा।' गर्ग ने कहा कि उनके साथ तीन बार ऐसा हुआ है और तीनों घटनाओं की रिकॉर्डिंग है। उनके अलावा चार और विधायकों ने कहा है कि बीजेपी नेताओं ने उनसे संपर्क किया और उन्हें प्रलोभन देने की कोशिश की। इनमें त्रिलोकपुरी से विधायक राजू धींगन और कोंडली से विधायक मनोज कुमार शामिल भी हैं। भाजपा ने इससे इनकार किया है और नितिन गडकरी का कहना है कि उनकी पार्टी दिल्‍ली में सरकार बनाने नहीं जा रही। लेकिन, बुधवार को निर्दलीय विधायक रामबीर शौकीन ने कहा कि अगर भाजपा सरकार बनाने का दावा करती है तो वह पूरा समर्थन देंगे। 
 
राजेश गर्ग के मुताबिक, 'बीजेपी के कई नेताओं ने हमसे कई मौकों पर संपर्क किया। सोमवार को उप राज्यपाल से ई-रिक्शा चालकों के मुद्दे को लेकर बातचीत के बाद एक शख्स हमसे मिला। उसने खुद को बीजेपी से जुड़ा हुआ बताया। उसने कहा कि यदि फिर से चुनाव हुए तो कांग्रेस और आप सत्ता में नहीं आने वाली। बेहतर होगा यदि आप टूटकर बीजेपी में आ जाए। यदि मुझे पैसा चाहिए तो वह इस बारे में बीजेपी नेताओं से बातचीत करेगा और इसका इंतजाम करवा देगा।' 
त्रिलोकपुरी से 'आप' के विधायक राजू धींगन का कहना है कि उसके इलाके के कई बीजेपी कार्यकर्ता लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं। धींगन ने कहा, 'कई मौकों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुझे पैसे और मंत्री पद देने की पेशकश की। दो-चार दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि आप के कई और विधायक भी उनके संपर्क में हैं औऱ वे टूटने के लिए तैयार हैं, आप भी ऐसा ही करें।'
 
आप एमएलए मनोज कुमार ने यह दावा किया है कि दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट का एक वकील उनसे भी मिला था और समर्थन देने की एवज में पैसे की पेशकश की थी। 
'आप' नेता मनीष सिसोदिया का कहना है, 'बीजेपी नेताओं द्वारा कई मौकों पर हमारे पार्टी विधायकों से संपर्क किया गया। जब भी हमारे विधायकों से बीजेपी के लोग मिलते हैं वे तुरंत इसकी जानकारी मुझे या अरविंद को देते हैं। हमारा कोई विधायक पार्टी से नहीं टूट रहा है और यही हमारी ताकत है।'

पीएमटी फर्जीवाड़ा: प्रदेश में 24 घंटे में 125 आरोपी छात्र-परिजन गिरफ्तार




 
भोपाल/इंदौर. मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए गलत हथकंडे अपनाने के 125 से ज्यादा आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में छात्रों के साथ-साथ कुछ अभिभावक और दलाल भी शामिल हैं। पूरे प्रदेश में 24 घंटे के दौरान ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की गईं। अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार आरोपियों को भोपाल लाया गया।
 
जहांगीराबाद स्थित एसटीएफ दफ्तर परिसर में बुधवार को मेले जैसा माहौल देखा गया। एसटीएफ को 30 जून को पीएमटी गड़बड़ी के मामले में हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी है। पिछली पेशी के दौरान हाईकोर्ट ने एसटीएफ को फटकार लगाते हुए कहा था कि रसूखदारों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं की जा रही है।
 
इसी के मद्देनजर डीजीपी नंदन दुबे ने दो दिन पहले सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर इस मामले में फरार 451 आरोपियों को 20 जून तक गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इन आरोपियों को गुरुवार दोपहर अदालत में पेश किया जाएगा। 
 
अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
 
पुलिस अफसरों के मुताबिक व्यापमं की परीक्षाओं में गड़बड़ी का यह पहला मामला है, जिसमें 1100 से ज्यादा आरोपी हैं। केवल 24 घंटे के भीतर 125 आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की भी यह पहली कार्रवाई मानी जा रही है।
 
कहां से कितने 
 
इंदौर                                            18
झाबुआ                                        19
खरगोन                                       13
धार                                             10
बड़वानी                                      06
खंडवा                                          03
आलीराजपुर                               05

इंदौर से 18 छात्र-छात्राएं गिरफ्तार 
 
इंदौर जोन के आठ जिलों की पुलिस रातभर छापे मारती रही। इंदौर पुलिस ने 18 स्टूडेंट को पकड़ा। इनमें 11 छात्राएं और 7 छात्र हैं। जोन के बाकी जिलों से 48 स्टूडेंट हिरासत में लिए गए। बुरहानपुर पुलिस को एक भी छात्र नहीं मिला। जुलाई 2013 में उजागर हुई मेडिकल परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। एसटीएफ को मामले की अगली स्टेटस रिपोर्ट जबलपुर हाइकोर्ट में 30 जून को पेश करनी है।
 
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को डीजीपी नंदन दुबे ने पुलिस मुख्यालय से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और आईजी को निर्देशित किया था। 451 आरोपियों की सूची अलग-अलग जिलों को दी गई है। इनमें कुछ ऐसे आरोपी भी हैं, जो अदालत से अग्रिम जमानत ले चुके हैं।
 
इंदौर पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार 
 
ऐश्वर्या जायसवाल सुदामानगर, रोशनी पाटीदार सुदामानगर, सीमा भंवर मनावर, निखिल गुप्ता बड़वानी, अलका मिमरोट नेहरूनगर, दीपाली तंवर महालक्ष्मीनगर, आशीष गोमे लाला का बगीचा, श्रुति पाटीदार आनंदनगर, आयुषी खतोरिया कनाडिय़ा, ऐश्वर्या कोठारी सुदामानगर, रूपेश शर्मा नसरुल्लागंज, रवींद्र सिंह विंध्याचल, डिंपी सिलावट छावनी, रोहित जाटव मंगलनगर, रुचि सोनी बिस्नावदा, आरसी सय्यद मराठी मोहल्ला, सौरभ सुले हरसोला, संतोष सुले (सौरभ के पिता)।
ग्वालियर में केस दर्ज, पकड़ाया धार में

धार एसपी भगवंत सिंह चौहान ने बताया पीएमटी 2013 में ग्वालियर झांसी रोड के एक प्रकरण में दो हजार के ईनामी भेरूसिंह थानसिंह भीलाला धनोरा (जीराबाद) को भी पकड़ लिया गया है। अमरसिंह कैलाश जमरा धावद (पगारा) को 14 जून को संयोगितागंज थाना में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को दो हजार के ईनामी राजेंद्र वास्केल मोदकानापुर-उमरबन की भी तलाश है।
 
नींद से उठाया, कपड़े भी नहीं बदलने दिए  
 
दबिश के दौरान आरोपी जिस हाल में मिला, उसे उसी हाल में गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ दफ्तर में बुधवार को मौजूद नरसिंहपुर से आए एक परिवार ने बताया कि पुलिस ने देर रात नींद से जगाकर उनके बेटे को हिरासत में ले लिया। उसे पूरे कपड़े बदलने तक का मौका नहीं दिया गया।
सागर के गुर्गे ने फोन लगाया तो हम भी उलझ गए 
 
अन्नपूर्णा पुलिस ने बड़वानी के सराफा व्यापारी बालकृष्ण गुप्ता के बेटे निखिल को पकड़ा है। गुप्ता के मुताबिक पीएमटी गड़बड़ी में निखिल की कोई भूमिका नहीं है। उसने एक निजी कोचिंग क्लास से पीएमटी-2013 की तैयारी की थी, लेकिन उसका सलेक्शन नहीं हुआ। डॉ. जगदीश सागर के गुर्गे गंगाराम पिपलिया ने कोचिंग से नंबर लेकर हमसे संपर्क किया। हमने उससे कोई मदद नहीं ली, लेकिन उसके फोन आने भर से ही एसटीएफ ने निखिल को आरोपी बना दिया है।
 
चार लाख में चयन कराया, अंग्रेजी में उलझा तब छोड़ा कॉलेज
 
धार जिले से हिरासत में लिए गए छात्रों में से एक ने चार लाख रुपए देकर सेलेक्शन कराना कबूला। अन्य छात्रों ने कहा हमारा चयन तो हुआ ही नहीं। वर्ष 2012 पीएमटी में रवींद्र रामसिंह बिलवार निवासी राजगढ़ का चयन हुआ था जबकि उसे अंग्रेजी नहीं आती।  रवींद्र ने भास्कर से कहा कि वर्ष 2012 में सेलेक्शन के लिए प्रजापति (नाम पूरा नहीं बता सका) को चार लाख रुपए दिए थे। चयन हो गया और इंदौर का एमजीएम कॉलेज भी मिल गया था। छह माह तक रहा लेकिन अंग्रेजी नहीं आने के कारण छोड़ दिया और घर लौट आया। अंग्रेजी नहीं आने पर सेलेक्शन तक की स्टेज तक कैसे पहुंचे, यह बताने से रवींद्र बचता रहा।

क़ुरआन का सन्देश

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...