आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

17 जुलाई 2014

सुर्ख खून से

मेरी वफ़ा के सुर्ख खून से
मेरे क़त्ल के बाद
खून से सने खूबसूरत
सुर्ख उसके हाथ
देखो
ऐसा लगता है
किसी सुर्ख महंदी से रचे हो उसके हाथ

इस मछली के पेट पर लिखा है 'अल्लाह', 30 लाख रुपए तक लगा दाम,



फोटो: झांसी की इसी ऑस्कर मछली के पेट पर लिख हुआ है अल्लाह
 
1. ऑस्कर प्रजाति की है मछली
2. साथ रखी 40 मछलियां मर गईं
3. 30 लाख रुपए तक लग चुका है दाम
 
झांसी. झांसी में इन दिनों एक मछली चर्चा का विषय बनी हुई है। उस पर अल्लाह लिखा हुआ प्रतीत हो रहा है। अद्भुत मानी जा रही इस मछली को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। मछली की कीमत 30 लाख रुपए तक लग चुकी है। हालांकि, इसका मालिक इसे बेचने को तैयार नहीं है। ऑस्कर प्रजाति की इस मछली के साथ कोई और मछली नहीं रह पाती। इसका साथ पाते ही वह मर जाती है। अब तक 40 मछलियां मर चुकी हैं, जबकि एक वर्ष की यह मछली बिल्कुल सही है। लोग इसे रमजान के माह में अल्लाह का चमत्कार मान रहे हैं।
 
झांसी महानगर के नगरा क्षेत्र के प्रतापपुरा निवासी राजेंद्र कुमार परसेरिया दवा व्यापारी हैं। एक साल पहले उन्होंने एक्वेरियम और 21 मछलियां खरीदी। इसमें 20 सामन्य मछली और एक ऑस्कर प्रजाति की मछली शामिल थी। एक महीने के अंदर ही ऑस्कर प्रजाति की मछली को छोड़कर बाकि सभी मछलियां मर गईं।
 
साथ रखी सभी मछलियां मर गईं
 
राजेंद्र के बेटे अंकित के अनुसार पहले उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। एक्वेरियम खाली-सा था, इसलिए वह 20 और मछली लाया, लेकिन धीरे-धीरे ये सभी मछलियां भी मर गईं। एक्वेरियम में फिर से वही ऑस्कर प्रजाति की मछली ही बची।
मछली के पेट पर अरबी भाषा में अल्लाह जैसी आकृति
 
ऑस्कर प्रजाति की यह मछली धीरे-धीरे बड़ी हुई। उस पर लाल रंग की आकृति उभर आई। इस पर भी उन्होंने कोई ध्यान नही दिया। कुछ दिनों पहले ही रेलवे में टेक्नीशियन मो. सादिक उनके घर आए। अपने इस दोस्त को राजेंद्र ने मछलियों के मर जाने और ऑस्कर प्रजाति की इस मछली के बारे में बताया। मो. सादिक ने ध्यान से मछली को देखा, तो उन्हें मछली के पेट पर अरबी में अल्लाह जैसी लिखी हुई आकृति दिखी। 

मस्जिद से आए व्यक्ति ने भी अल्लाह जैसी आकृति की बात कही
 
राजेंद्र को यकीन नहीं हुआ। उन्होंने पास की ही एक मस्जिद के हाफ़िज़ को बुलाया। उन्होंने भी इस बात की तस्दीक की कि मछली पर अल्लाह जैसी आकृति बनी हुई है। 
 
देखने के लिए लगता है लोगों का तांता
 
धीरे-धीरे यह बात फ़ैल गयी। अब आलम यह है कि राजेन्द्र के घर मछली देखने के लिए आने वालों का तांता लगा हुआ है। इसे देखने आए हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुलेमान सिद्दीकी ने बताया कि इसे चमत्कार कहें या संयोग। अल्लाह जैसी आकृति और उसी पानी में, उसी माहौल में दूसरी मछलियों का मर जाना हैरत में डालने वाला है।
30 लाख रुपए तक लग चुका है दाम
 
राजेंद्र ने बताया कि इस मछली की कीमत 30 लाख रुपए तक लग चुकी है। हैदराबाद के एक मुस्लिम व्यक्ति को यहां के एक व्यक्ति ने मछली के बारे में बताया। वहीं, राजेन्द्र ने इस मछली को बेचने से इनकार कर दिया। उसके बेटे अंकित का कहना है कि उनके घर में अमूल्य चीज है, जिसे वह कभी भी बेचना नहीं चाहते।

जानिए कौन है ऑस्कर फिश
 
ऐस्ट्रोनॉट्स ओशिलेट्स मछलियों की वह प्रजाति है जो चिलचिड फैमिली से आती है। इसे ऑस्कर, टाइगर ऑस्कर, वेल्वेट चिलचिड और मॉर्बल चिलचिड जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस जाति के मछली साउथ अमेरिका में पाए जाते हैं। ये लोकल मार्केट में फूड फिश के रूप में भी पाए जाते हैं। इस प्रजाति के मछली विश्व के अन्य भागों जैसे चाइना, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड स्टेट्स में भी पाए जाते हैं। यह अमेरिका की प्रसिद्ध एक्वेरियम फिश भी है।
 
इन्हें पसंद है अकेले रहना
 
यह बड़ी और खुशमिजाज प्रजाति की मछली है। कभी भी इन्हें इनकी नस्ल की मछलियों के साथ न रखें। ऑस्‍कर की उम्र बढ़ने पर इनका साइज बहुत बड़ा हो जाता है, इसलिये इन्हे किसी बड़े टैंक में ही रखें। यह मछली अकेले रह कर बोर हो जाती हैं, इसलिए इनका मन बहलाने के लिये एक्‍वेरियम में कुछ खिलौने रखना जरूरी हो जाता है।
धीमी से गति से चलती है
 
ये प्रजातियां सफेद पानी में रहती हैं और आमतौर पर धीमी गति से चलती हैं। यह सजावटी मछली के रूप में चीन, उत्तरी ऑस्ट्रेलिया, फ्लोरिडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाजारों में बिकता है।
 
मछलियों के मांस भी हैं इन्हें पसंद
 
ऑस्कर मछली यूं तो सभी तरह के चारे को खा लेते हैं। लेकिन इन्हें केंचुआ, मक्खियां, टिड्डी, कीड़े, उबली हुई मटर, सब्जियों के पत्ते कुछ ज्यादा पसंद हैं। इसके अलावा ये फिश फिलेट्स (मछलियों के मांस) भी खाती हैं। खरबूज और संतरे भी इनके लिए फायदेमंद हैं। इससे उनकी लंबाई तेजी से बढ़ती है।

पुलिस के सामने भीड़ ने राजद नेत्री को किया निर्वस्त्र फिर की पिटा

Next Image
(महिला आयोग की अध्यक्ष अंजुम आरा व सदस्य रीना कुमारी ने पीएमसीएच में पीड़िता से भेंट की) 
 
जहानाबाद/पालीगंज. जहानाबाद में पुलिस के सामने ही लोगों ने राजद नेत्री संगीता देवी को घर से खींचकर निर्वस्त्र किया। फिर लाठी-डंडों से पिटाई की। हमलावरों ने उनके बेटे-बेटी और परिचित मुन्ना को भी पीटा। गंभीर रूप से घायल संगीता और मुन्ना को पुलिसकर्मियों ने जहानाबाद अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना बुधवार देर रात नगर थाने के निजामुद्दीनपुर में हुई। संगीता जिले के धोबड़ी गांव की रहने वाली हैं। 

हमलावरों का आरोप था कि संगीता ने दो युवकों से पैसे लेकर उनकी हत्या करा दी है। वारदात के वक्त हमलावरों को पता नहीं था कि दोनों युवकों की हत्या हो चुकी है। अन्यथा वे संगीता की जान भी ले लेते। चुन्नू व राकेश के शव बुधवार शाम पटना के सिंगोड़ी थाने के मठिया गांव में पुनपुन किनारे मिले थे। चुन्नू गया के शक्ति बिगहा के पुरेन्द्र शर्मा का पुत्र था। राकेश पटना के भगवानगंज थाने के दरियापुर का रहने वाला था। 
 
उसके पिता का नाम रामनारायण प्रसाद है। संगीता के पति रामाधार सिंह सीआरपीएफ के जवान हैं। फिलहाल श्रीनगर में पदस्थापित हैं। घायल मुन्ना के पिता बिहार पुलिस में जमादार हैं। जहानाबाद के एसपी आदित्य कुमार ने बताया कि गुरुवार को मगध प्रक्षेत्र के डीआईजी ने मामले की जांच की। पीड़ित महिला का बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। फिर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
पुलिस का खुलासा
 
एएसपी मिथलेश कुमार ने बताया कि चुन्नू और राकेश गर्दनीबाग, पटना में रहकर जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे। दोनों को संगीता ने जहानाबाद बुलाया था। वहां इनके साथ मारपीट की गई। दोनों युवकों ने एसएमएस कर परिजनों को हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों ने 16 जुलाई को टाउन थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था।
 
निर्वस्त्र ही अस्पताल लेकर आई पुलिस
 
एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि संगीता को पुलिसकर्मियों ने निर्वस्त्र ही अस्पताल लाया गया। एक जवान शर्ट से उन्हें ढंकने का प्रयास कर रहा था। अस्पतालकर्मियों ने बेडशीट से उनका बदन ढंका। इसके बाद एक महिला कांस्टेबल ने उन्हें कपड़ा दिया। 

घायल मुन्ना ने माना-संगीता ने दी हत्या की सुपारी
 
चुन्नू के पिता ने बताया कि चुन्नू ने एसएमएस किया था कि वह संगीता के चंगुल में फंस गया है और उसकी जान को खतरा है। इसी सूचना पर उसके परिजनों ने पहले पुलिस को खबर दी और फिर संगीता के घर हमला किया। घायल मुन्ना ने लोगों के सामने स्वीकार किया कि संगीता ने चुन्नू को मरवाने के लिए फुलवारीशरीफ के एक शूटर को पांच लाख की सुपारी दी है। चुन्नू को फुलवारी में ही एक अपार्टमेंट में रखा गया है।
 
शाम से जमा थे हमलावर, आधी रात को पीटा
 
 
हमलावर शाम से ही संगीता के घर के पास जुटे थे। एएसपी एम. वकील अहमद भी पुलिसकर्मियों के साथ वहां मौजूद थे। लोगों ने बताया कि चुन्नू का शव संगीता के घर में छुपाकर रखा गया है तो पुलिस ने उन्हें दरवाजा खोलने को कहा। पुलिस घर में घुसी पर कुछ नहीं मिला। संगीता छत के रास्ते पड़ोसी के घर चली गई। भीड़ वहां जमी रही। पुलिस भी तैनात थी। रात करीब बारह बजे लोग संगीता के घर में दाखिल हो गए और उन पर हमला कर दिया।
 
लोगों का आरोप
 
लोगों ने कहा- नदौना गांव के मुन्ना और संगीता ने चुन्नू को प्लॉट खरीदवाने के लिए पंद्रह लाख लेकर बुलाया था। चुन्नू और राकेश पैसा लेकर संगीता के घर गए। उसने पैसा ले लिया और दोनों की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया। चुन्नू मुन्ना का भी दोस्त था। दोनों का संगीता के घर आना जाना था। सोमवार को भी चुन्नू को संगीता के घर देखा गया था।
 
पीड़िता ने कहा

पीड़िता ने महिला आयोग को बताया कि वह बुधवार को पटना में थीं। चुन्नू ने जहानाबाद बुलाया। कहा-मुन्ना की हत्या करनी है। साथ दो। मैंने मना किया तो चुन्नू से कहा-सुनी हुई। फिर चुन्नू व उसके तीन साथी समेत मौजूद भीड़ मारपीट करने लगी। हमलावरों की तादाद करीब तीन सौ थी। इन लोगों ने मारपीट की। मुन्ना ने भी आयोग को यही बात बताई।
 
महिला आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट
 
राज्य महिला आयोग ने डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है। आयोग की अध्यक्ष अंजुम आरा व सदस्य रीना कुमारी ने पीएमसीएच में पीड़िता से भेंट की। अंजुम ने बताया-जहानाबाद के एसपी को भी दोषियों और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।
 
घटना निंदनीय, मामले की पूरी जानकारी मांगी है। दोषियों काे बख्शा नहीं जाएगा
 
-जीतन राम मांझी, मुख्यमंत्री

मलेशियाई विमान पर बक मिसाइल से हमला, 84 बच्चों समते 295 की मौत


मलेशियाई विमान पर बक मिसाइल से हमला, 84 बच्चों समते 295 की मौत
(पूर्वी यूक्रेन में कथित मिसाइल हमले में मार गिराए गए मलेशियाई विमान का मलबा।)
 
कीव/कुआलालंपुर। पूर्वी यूक्रेन में गुरुवार रात मलेशिया के एक यात्री विमान पर मिसाइल हमला हुआ। इसमें 80 बच्चों समेत 295 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए। मृतकों में संजीत सिंह संधू नाम के एक भारतवंशी भी हैं। वे मूलत: पंजाब के रहने वाले थे।  यूक्रेन के गृहमंत्री का दावा है कि हमला रूस समर्थक अलगाववादियों ने किया है। हमले से मलेशिया, रूस और यूक्रेन समेत कई देशों में हड़कंप मच गया।
 
रूसी राष्ट्रपति ने फौरन ओबामा को फोन लगाकर सफाई दी कि हमले में हमारा कोई हाथ नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने व्हाइट हाउस को मलेशिया के संपर्क में रहने को कहा है।

ऐसा पहली बार हुआ जब आतंकियों या विद्रोहियों ने किसी यात्री विमान को निशाना बनाया। मलेशिया का यह विमान एमस्टर्डम से कुआलालंपुर जा रहा था। रूसी सीमा में दाखिल होने से पहले उस पर मिसाइल हमला हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में अमेरिका के 23, नीदरलैंड्स के 20 से 30, ब्रिटेन के 10, फ्रांस के 4 यात्रियों समेत 8 से 10 देशों के नागरिक सवार थे। 
 
ऐसे हुआ हादसा
विमान एमएच-17 पूर्वी यूक्रेन के इलाके में 33 हजार फीट की ऊंचाई पर था। उसे मॉस्को के समयानुसार गुरुवार शाम 5.20 बजे रूस में दाखिल होना था। रूसी सीमा से 60 किमी पहले ही मिसाइल हमला हो गया।
 
यूक्रेन व विद्रोही एक-दूसरे पर मढ़ रहे आरोप, शक रूस पर भी
 
विमान पर बक (बीयूके) मिसाइल लॉन्चर से हमला किया गया है। यह मिसाइल प्रणाली सिर्फ रूस के पास है। रूस सैनिक साजो-समान यूक्रेन के विद्रोहियों को दे रहा है। ऐसे में घटना में विद्रोहियों का हाथ होने की आशंका है। कहा ये भी जा रहा है कि विमान को विद्रोहियों ने यूक्रेनी वायुसेना का लड़ाकू विमान समझकर मिसाइल दाग दी। विद्रोहियों ने बुधवार को भी यूक्रेन के दो जेट मार गिराए थे।
 
चार महीने में दूसरा हादसा
 
इससे पहले मार्च में कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा मलेशियाई विमान गुम हो गया था। महीनों खोज होने के बाद भी न विमान का पता चला और न ही उसमें सवार 240 यात्रियों का। आखिरकार सभी को मृत मान लिया गया। विमान का मलबा आज तक नहीं मिल पाया। इत्तफाक से वह विमान भी बोइंग-777 श्रेणी का ही था।
 
भारतीय कंपनियां यूक्रेन से उड़ान नहीं भरेंगी
 
पूर्वी यूक्रेन में मलेशियाई विमान हादसे के बाद भारतीय कंपनियों सहित कई अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों ने अपने विमान यूक्रेन के ऊपर से नहीं उड़ाने का फैसला किया है। 

क़ुरआन का सन्देश

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...