आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

13 जनवरी 2015

14 नहीं 15 जनवरी को है मकर संक्रांति


कई शुभ संयोगों के साथ तीन वर्ष के बाद मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को है। इसके पूर्व 2012 में भी मकर संक्रांति 15 जनवरी को थी। ज्योतिषियों के अनुसार 14 जनवरी की शाम 7.27 बजे से सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा, लेकिन शाम 5.58 बजे ही सूर्य अस्त हो जाएगा। संक्रांति चूंकि सूर्य का पर्व है, इसलिए सूर्य के साक्षी नहीं होने से यह 15 जनवरी को मनेगी। स्नान, दान-पुण्य के लिए भी 15 जनवरी को उदय काल में संक्रांति सर्वश्रेष्ठ रहेगी।
क्या है समसप्तक यो
ग्रहों का एक-दूसरे से सातवीं राशि में होना समसप्तक योग कहलाता है। मकर संक्रांति पर मकर राशि में सूर्य के साथ बुध व शुक्र है। इन तीनों ग्रहों से सातवीं राशि में गुरु है। इस प्रकार समसप्तक योग बन रहा है। मकर राशि में सूर्य, शुक्र और बुध का संयोग देश-दुनिया के लिए लाभकारी रहेगा। इस योग में बाजार से खरीदी करना भी शुभ है। इस योग के प्रभाव से तिलहन व अनाज के दाम में वृद्धि संभव है।
इसलिए संक्रांति कभी 14 कभी 15 जनवरी को
पृथ्वी की गति प्रतिवर्ष पीछे और सूर्य का संक्रमण आगे बढ़ता है। इसके कारण संक्रांति कभी एक दिन आगे तो कभी पीछे आती है। हालांकि लीप ईयर में पृथ्वी और सूर्य दोनों वापस उसी स्थिति में जाते हैं। पं. व्यास के मुताबिक वर्ष 2015 के बाद 2016, 2019, 2020 में भी संक्रांति 15 जनवरी को है, जबकि बीच में 2017, 2018 2021 में संक्रांति 14 को आएगी।
🌞🌞
मकर संक्रान्ति का ऐतिहासिक महत्व
ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर जाते हैं। चूँकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, अत: इस दिन को मकर संक्रान्ति के नाम से जाना जाता है। महाभारत काल में भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिये मकर संक्रान्ति का ही चयन किया था। मकर संक्रान्ति के दिन ही गंगाजी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिली थीं
मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रान्ति पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है क्योंकि इसी दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रान्ति के दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति भी प्रारम्भ होती है। इसलिये इस पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायणी भी कहते हैं। तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं।
शुभ संयोगों के साथ इस इस वर्ष 14 जनवरी की शाम 7.27 बजे से सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा तीन वर्ष के बाद मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को है -स्नान, दान-पुण्य के लिए भी 15 जनवरी सर्वश्रेष्ठ
याद रहे - पृथ्वी की गति प्रतिवर्ष पीछे और सूर्य का संक्रमण आगे बढ़ता है। इसके कारण संक्रांति कभी एक दिन आगे तो कभी पीछे आती है.

साक्षी के बाद बंगाल बीजेपी के नेता बोले- पांच बच्चों को जन्म दें हिंदू महिलाएं


बीरभूम (पश्चिम बंगाल). विवादित बयान पर सांसद साक्षी महाराज को नोटिस जारी होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के नेता कोई सबक नहीं ले रहे हैं। अब पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता श्यामल गोस्वामी ने साक्षी महाराज से एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि हिंदू महिलाओं को पांच बच्चों को जन्म देना चाहिए। बीरभूम में गोस्वामी ने कहा, "मैं अपनी हिंदू मां और बहनों से कहना चाहता हूं कि अगर वे पांच बच्चों को जन्म नहीं देंगी, तो भविष्य में भारत में कोई भी हिंदू नहीं बचेगा।" ऐसे में हिंदू और सनातम धर्म को बचाने के लिए यह जरूरी है कि हर हिंदू महिला पांच बच्चों को जन्म दे। 
भाजपा नेता श्यामल गोस्वामी।
भाजपा नेता श्यामल गोस्वामी।
 
बता दें कि इससे पहले 58 वर्षीय साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदू महिला को चार बच्चों को जन्म देना चाहिए। एक दिन बाद इस बयान से अपना पल्ला झाड़ते हुए उन्होंने कहा, "रात गई बात गई।" करीब एक हफ्ते तक उनके इस बयान पर विवाद चलता रहा। इसके बाद भाजपा ने साक्षी महाराज को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि, मंगलवार को साक्षी महाराज ने नोटिस मिलने से इनकार कर दिया था।

चार्ली हेब्दो ने दी आतंकियों को चुनौती, कवर पेज पर छापा पैगंबर मोहम्मद का कार्टून


चार्ली हेब्दो ने दी आतंकियों को चुनौती, कवर पेज पर छापा पैगंबर मोहम्मद का कार्टून
पेरिस। फ्रांस की व्यंग्य पत्रिका चार्ली हेब्दो ने एक बार फिर आतंक को चुनौती दी है। पिछले हफ्ते मैगजीन के दफ्तर पर हुए आतंकी हमले के कुछ दिन बाद ही इसके ताजा अंक में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून छापा गया है। दूसरी ओर, सुरक्षा के लिहाज से फ्रांस सरकार ने 10,000 सैनिकों को तैनात करने के आदेश दिए हैं। 
 
मैगजीन के इस इश्यू को 'सर्वाइवर इश्यू' नाम दिया गया है। कवर पेज पर सफेद पगड़ी पहने पैगंबर मोहम्मद की तस्वीर प्रकाशित की है। इसमें पैगंबर को रोते हुए दिखाया गया है और उनके हाथ में एक साइन बोर्ड है, जिसपर 'मैं भी चार्ली' लिखा है। इसमें लिखा है, 'सारी गलतियां माफ।'
 
गौरतलब है कि 7 जनवरी को मैगजीन के पेरिस स्थित दफ्तर पर हमला करके 12 लोगों की हत्या कर दी गई थी। हमलावरों का कहना था कि उन्होंने मैगजीन में प्रकाशित मोहम्मद साहब के कार्टून्स प्रकाशित करने का बदला लिया है। 
 
मैगजीन ने घोषणा की है कि इस इश्यू की तीन लाख प्रतियां छापी जाएंगी। आमतौर पर मैगजीन के किसी इश्यू की 60,000 प्रतियां छापी जाती हैं। 

'चाकू से डराकर राहगीरों को भगाया, फिर आठों ने किया विदेशी टूरिस्ट से रेप'


'चाकू से डराकर राहगीरों को भगाया, फिर आठों ने किया विदेशी टूरिस्ट से रेप'
 
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में डेनमार्क की टूरिस्ट के साथ साल भर पहले हुए गैंगरेप के मामले में एक गवाह ने आरोपियों की बर्बरता के बारे में कोर्ट को विस्तार से बताया है। बीते साल होटल लौटने के दौरान यह टूरिस्ट रास्ता भटक गई, जिसके बाद आरोपियों ने उसका गैंगरेप किया था। 
 
मामले में चश्मदीद गवाह भारतीय रेलवे में बतौर माली काम करने वाले शिवाजी ने बताया कि सुबह चार बजे के करीब वह रेलवे क्लब के करीब से गुजर रहा था तो उसने देखा कि आरोपी वहां बैठे नशा कर रहे थे। इसके बाद जब वह सुबह छह बजे वापस अपने क्वार्टर लौट रहा था उसने एक महिला के चीखने की आवाज सुनी। शिवाजी ने बताया, ''जब मैं पास के एक टीले पर चढ़ा तो देखा कि आठ आदमी एक विदेशी महिला को घेरकर बैठे हैं। एक शख्स महिला से रेप कर रहा था और एक नाबालिग लड़का बड़ा सा चाकू लेकर बैठा था। वहां से गुजरती एक 50 साल की महिला ने विरोध करना चाहा तो नाबालिग आरोपी ने चाकू से उसे धमकाकर चुप करा दिया। जब आरोपियों को पता चला कि मैंने भी पूरी वारदात देख ली है तो मुझे भी धमकाया।  डर जाने के कारण मैं तुरंत अपने क्वार्टर लौट आया।'' 
 
सभी आरोपियों की हुई पहचान 
शिवाजी ने छह आरोपियों की पहचान की है। आरोपी महेंद्र, मोहम्मद राजा, राजू, अर्जुन, राजू चक्का, श्याम लाल फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। कोर्ट ने कहा है कि अपना बयान दर्ज कराने के लिए डेनमार्क की महिला को पेश होना होगा। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने महिला को बुलाकर बयान दर्ज करने में कठिनाई का हवाला दिया है। बता दें कि एक जनवरी 2014 को इंडिया पहुंची यह विदेशी पर्यटक आगरा घूमने के बाद 13 जनवरी को दिल्ली आई थी और पहाड़गंज इलाके के एक होटल में ठहरी थी। 14 को होटल वापस लौटने के दौरान रास्ता भटकने के बाद उसने आरोपियों से मदद मांगी थी। आरोपी पहले उसे गलत पता बताकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के करीब एक पार्क में ले गए और उसका सामान लूट लिया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया।

जस्टिस काटजू बोले- कैटरीना कैफ को बनाया जाए राष्ट्रपति, शपथ में गाएं शीला की जवानी


नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और प्रेस परिषद् के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को देश का राष्ट्रपति बनाने की सलाह दी है। मंगलवार को काटजू ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि कैटरीना कैफ को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया बनाना चाहिए। ऐसी सलाह उन्होंने इसलिए दी, क्योंकि पिछले दिनों क्रोएशिया में एक सुंदर महिला राष्ट्रपति बनी हैं। काटजू ने लिखा कि आर्थिक रूप से बीमार क्रोएशिया जब मिस ग्रैबर किटरोविक को अपना राष्ट्रपति बना सकता है, तो हम क्यों नहीं। काटजू ने कैटरीना को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया बनाने के लिए एक शर्त रखी है। वह शर्त है कि राष्ट्रपति बनने पर अपने शपथ ग्रहण समारोह में कैटरीना को अपना फेमस गीत 'शीला की जवानी' गाना होगा। 
फाइल फोटोः अभिनेत्री कैटरीना कैफ।
फाइल फोटोः अभिनेत्री कैटरीना कैफ
 
अक्सर विवादित मसलों पर खुल कर बोलने वाले काटजू ने लिखा है, ''मैं चुनाव में हमेशा से ही सुंदर महिलाओं जैसे कि फिल्मी अभिनेत्रियों के चयन का समर्थन करता हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि नेता हमेशा चांद दिलाने की बात करेंगे, लेकिन कभी जनता के हित का काम नहीं करेंगे। इसलिए चूंकि आपको किसी न किसी का चुनाव तो करना ही है, तो क्यों नहीं कम से कम सुंदर चेहरे के लिए वोट दिया जाए। कम से कम मीडिया में उस सुंदर चेहरे को देख कर आपको क्षणिक सुख तो होगा। नहीं तो आपको अंत में ऐसे तो कुछ भी हासिल नहीं होने वाला।'' हरि ओम! उवाच के साथ उन्होंने अपना ब्लॉग समाप्त किया है।

शशि थरुर से जुड़ा इस पाकिस्तानी पत्रकार का नाम, दुबई में भी दिखे थे साथ




नई दिल्ली. पाकिस्तानी महिला पत्रकार मेहर तरार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुर्खियों की वजह कोई और नहीं, बल्कि फिर से शशि थरूर हैं। सुनंदा पुष्कर की दोस्त और पत्रकार नलिनी सिंह ने बयान दिया है कि शशि थरूर और मेहर तरार तीन दिन दुबई में साथ थे। इस दौरान उनकी एक फोटो भी सामने आई है। नलिनी ने दिए बयान में कहा है कि सुनंदा पुष्कर को डर था कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर उन्हें तलाक दें देंगे। वे पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार  से शशि की बढ़ती नजदीकियों से चिंतित थीं। उन्होंने कहा कि सुनंदा को पूरा यकीन था कि जून 2013 में शशि और मेहर ने दुबई में तीन रातें साथ बिताई थीं। वे दोनों के बीच रोमांटिक मैसेज से परेशान थीं।
पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार
पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार
 
कब शुरू हुई थी कहानी

दरअसल, मामला तब शुरू हुआ जब शशि थरूर का नाम पाकिस्तानी महिला पत्रकार मेहर तरार से जुड़ा। उनके कुछ ट्वीट और बीबीएम मैसेज को लेकर अफेयर की चर्चा उड़ने लगी। थरूर ट्विटर पर सबसे चर्चित व्यक्तियों में से एक हैं और उनके फॉलोअर की संख्या लगभग 20 लाख से ज्यादा हैं। टि्वटर पर उनके अफेयर की चर्चा ने जब जोर पकड़ा तो मीडिया भी एक्टिव हो गया। भारत से लेकर पाकिस्तान तक के मीडिया में दोनों की चर्चा हुई। हालांकि, थरूर ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया है, लेकिन सुनंदा पुष्कर ने ट्वीट कर कहा कि वो ही पाकिस्तानी पत्रकार को ट्वीट कर रही थीं। इस ट्वीट के बाद से मीडिया में उनके झगड़े और पाक महिला से अफेयर की चर्चा गरमा गई। उसी दिन सुबह थरूर और सुनंदा के बीच झगड़े की भी खबर आई। सुनंदा ने इसके बाद एक ट्वीट में मेहर तरार को आईएसआई का एजेंट तक भी बता डाला। मीडिया में सुर्खी बनने पर ट्वीट को हटा दिया गया और अगले ही दिन सुनंदा और शशि थरूर दोनों ने एक साथ ट्वीट किया कि उनके बीच सब ठीक है। मीडिया से अनुरोध है कि उनकी प्राइवेसी को बनाए रखे। सुनंदा की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए किसी भी तरह की चर्चा करना प्राइवेसी को भंग करने जैसा है।

मेहर तरार ने भी किया था ट्वीट

पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने भी ट्वीट कर सुनंदा पुष्कर पर निशाना साधा था। तरार ने खुद को पाकिस्तानी एजेंट और पीछा करने वाली बताए जाने पर कहा था, "मेरे पास उस औरत से कहने को कुछ नहीं है, जिसका दिमाग काम नहीं कर रहा हो।"

कौन हैं मेहर तरार 
 
मेहर तरार एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट हैं और वहीं के एक अख़बार 'डेली टाइम्स' में कार्यरत हैं। 2 मार्च, 1968 को पाकिस्तान के लाहौर में जन्मी मेहर की शुरुआती पढ़ाई लाहौर के ही प्रेजेंटशन कॉलेज में हुई। इसके बाद लाहौर के ही किनैड़ कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर से एमए की डिग्री लेने के बाद मेहर जॉब करने लगीं। बताया जाता है कि मेहर शशि थरूर की बड़ी प्रशंसक हैं। वो थरूर का चुनाव प्रचार कवर करने के लिए भारत भी आना चाहती थीं। सुनंदा की मौत के बाद भी मेहर ने ट्विटर पर शोक भी जताया था।

अरविंद केजरीवाल पर चले अंडे और टमाटर, बीजेपी-कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार


अरविंद केजरीवाल पर चले अंडे और टमाटर, बीजेपी-कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
 
 
नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की चुनावी सभा में मंगलवार को अंडे और टमाटर फेंके गए। यह सभा दिल्ली के सुलतानपुर माजरा में हो रही थी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि पत्थर भी फेंके गए हैं। घटना के बाद केजरीवाल ने कहा कि वे इस तरह की हरकतों से डरने वाले नहीं हैं। कुछ दिन पहले भी केजरीवाल की चुनावी सभा में पत्थर फेंके गए थे। वहीं, इस घटना पर कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने कहा कि सारे अंडे और पत्थर केजरीवाल पर ही क्यों फेंके जा रहे हैं? कहीं, इसमें उनका ही हाथ तो नहीं है। वहीं, बीजेपी ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। 
 
घटना के बाद केजरीवाल ने कहा, ''चिंता न करिए, इसका मतलब यह है कि जयकिशन (कांग्रेसी नेता) डर गए हैं। मैं बीजेपी और कांग्रेस को बताना चाहता हूं कि अगर वे सोचते हैं कि हमारे ऊपर पत्थर फेंकने से हम चुप रहेंगे तो वे नहीं जानते कि हम किस मिट्टी के बने हैं।'' वहीं, आप प्रवक्ता आतिशी मरलेना ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। उन्होंने एक लोकल विधायक पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया।

क़ुरआन का सन्देश

p324.jpg (102496 bytes)
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...