आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

26 अप्रैल 2015

पत्नी पर निबंध :

पत्नी पर निबंध :
पत्नी नामक प्राणी भारत सहित पुरे विश्व में बहु ताय पाए जाती है.
प्राचीन समय में यह भोजन शाला में पायी जाती थी, लेकिन वर्तमान
में यह शौपिंग मोल्स, theaters, व् रेस्तौरेंट्स के नजदीक विचरती
हुई अधिक पायी जाती है. पहले इस प्रजाति में लम्बे बाल, सुन्दर
आकृति व् पुरे वस्त्र प्रायः पाये जाते थे, लेकिन अब छोटे बाल,
अत्यन्त छोटे वस्त्र, कृत्रिम श्वेत मुख, रक्त के सामान होठ सामान्य रूप
से देखे जा सकते है. इनका मुख्य आहार पति नामक मूक प्राणी होता है.
भारत में इन्हें धर्म पत्नी, भाग्यवती, लक्ष्मी आदि नामो से भी जाना जाता है.
अधिक बोलना, अकारण झगड़ना, अति व्यय करना, इस प्रजाति के मुख्य
लक्षणों में से है. हालांकि इस प्रजाति पर सम्पूर्ण अध्यन करना संभव नहीं है,
किन्तु सामान्यतः इनके निम्न प्रकार होते है:-

१. सुशिल पत्नी - यह प्रजाति अब लुप्त होने की कगार तक पहुँच चुकी है.
इस प्रजाति के प्राणी प्रायः सुशिल व् सहनशील होते थे और घरो में ज्यादा
पाये जाते थे.
२. आक्रमक पत्नी - यह प्रजाति भारत सहित पुरे विश्व में बहुत अधिक मात्रा में
पायी जाती है. ये अपनी आक्रामक शैली, व् तेज प्रहार के लिए जानी जाती है.
समय आने पर ये बेलन, झाड़ू व् चरण पादुका का उपयोग अधिक करती है.
३. झगडालू पत्नी - यह प्रजाति भी वर्तमान में सभी जगह पायी जाती है.
इन्हें जॊर से बोलना व् झगडा करना अत्यंत पसंद होता है. इनका अधिकतर
सामना "सास" नामक एक और अतंत्य खतरनाक प्राणी से होता है.
४. खर्चीली पत्नी - भारत जैसे गरीब देश में भी पत्नियों की ये प्रजाति निरंतर
बढती ही जा रही है. इनकी मुख्य आदतों में क्रेडिट कार्ड रखना, बिना विचार किये
खर्च करना और बिना जरूरत वस्तुऐ खरीदना है. इस प्रजाति के साथ पति नामक
प्राणी को चप्पल में थका हुआ पीछे पीछे घूमते देखा जा सकता है.
५. नखरीली पत्नी - इस प्रजाति के प्राणी अधिकतर आइने के सामने देखी जाती है.
इनके होठ रक्त के सामान लाल, नाख़ून बड़े बड़े, केश सतरंगी और चहरा श्वेत पाउडर
से लीपा होता है. इन्हें भोजन शाला में जाना और काम करना नापसंद होता है.
चेतावनी - पति नामक प्राणी के लिए इस प्रजाति के प्राणी अतंत्य खतरनाक व
आक्रामक होते है. इन्हें साड़ी, गहने ,गिफ्ट्स, फ्लावर्स आदि के द्वारा केवल कुछ
समय के लिए ही नियंत्रित किया जा सकता है.

भाग कर आएगा,

    "जो भाग्य में है , वह
    भाग कर आएगा,
    जो नहीं है , वह
    आकर भी भाग जाएगा...!"
    यहाँ सब कुछ बिकता है ,
    दोस्तों रहना जरा संभाल के ,
    बेचने वाले हवा भी बेच देते है ,
    गुब्बारों में डाल के ,
    सच बिकता है , झूट बिकता है,
    बिकती है हर कहानी ,
    तीनों लोक में फेला है , फिर भी
    बिकता है बोतल में पानी ,
    कभी फूलों की तरह मत जीना,
    जिस दिन खिलोगे ,
    टूट कर बिखर्र जाओगे ,
    जीना है तो पत्थर की तरह जियो;
    जिस दिन तराशे गए ,
    "भगवान" बन जाओगे....!!

    "रिश्ता" दिल से होना चाहिए, शब्दों से नहीं,

सुना है .

वादा निभाने की खातिर न आना ।
सुना है ...
वादा निभाने वाले अहम को साथ रखते हैं ।
दंभ और अहंकार रूप हैं इसके ...
ये अक्सर दिल तोड़ जाते हैं ,
और उदासी में , अकेला छोड़ जाते हैं ।
मेरी चाहत की गहराई...
दिए की लौ से भी ऊँची है ।
जब दिल अकेले में मुस्कुरा दे ...
जब आँखों से चंद बुँदे गिर आये ...
तो आ जाना ...
मैं दरवाज़े में दस्तक का इंतज़ार करुँगी ।

15 नुस्खे, ये करने से मिलेगी जबरदस्त ताकत

15 नुस्खे, ये करने से मिलेगी जबरदस्त ताकत
सामान्यत: जो पुरुष ताकतवर होते हैं, उनका दांपत्य जीवन भी सुखी रहता है। इसलिए किसी भी तरह की कमजोरी पुरुषों में आत्मविश्वास की कमी का कारण बन सकती है। कई बार पुरुषों में पाई जाने वाली ये शारीरिक कमजोरियां अस्वस्थ संबंधों का कारण बन जाती हैं। कुछ शारीरिक कमजोरियां जैसे स्वप्न दोष, शीघ्र पतन व कमजोरी आदि ऐसी समस्याएं हैं, जो मन पर नियंत्रण न होने के कारण होती हैं।
किसी व्यक्ति के जीवन में यौन समस्याएं उसके यौन जीवन में शुरुआत में विकसित हो सकती हैं या असुखद व असंतोषजनक यौन अनुभव होने के बाद भी हो सकती हैं। यौन समस्याओं के कारण शारीरिक, मानसिक, या दोनों हो सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं पुरुषों में कमजोरी पैदा करने वाली समस्याओं को खत्म करने के लिए कुछ नेचुरल नुस्खे। ये इस समस्या में रामबाण की तरह काम करते हैं।

1. रोज रात को सोने से पहले लहसुन की दो कलियां निगल लें। फिर थोड़ा-सा पानी पिएं। आंवले के चूर्ण में मिश्री पीसकर मिलाएं। इसके बाद प्रतिदिन रात को सोने से पहले करीब एक चम्मच इस मिश्रित चूर्ण का सेवन करें। इसके बाद थोड़ा-सा पानी पिएं।
2. आंवले का मुरब्बा खाएं। केला पुरुष की शक्ति को बढ़ाने वाला फल है। प्रतिदिन केले खाएं और संभव हो तो केला खाने के बाद दूध भी पिएं।
3. अजवाइन की पत्तियां स्वप्नदोष की समस्या के लिए एक बेहतरीन दवा है। अजवाइन की पत्तियों का जूस निकालकर उसे शहद के साथ लें। अजवाइन का रस इस तरह से लेने से बहुत जल्दी लाभ होता है।

4. नपुंसकता दूर करने के लिए पुरुषों को कच्ची भिंडी चबानी चाहिए। इस समस्या में भिंडी एक बेहतरीन दवा का काम करती है।
5. प्याज के सफेद कंद का रस, शहद, अदरक का रस और घी का मिश्रण 21 दिनों तक लगातार लेने से नपुंसकता दूर होकर पौरुष शक्ति प्राप्त होती है।
6. छुई-मुई के बीजों के चूर्ण (3 ग्राम) को दूध में मिलाकर रोजाना रात को सोने से पहले लिया जाए तो शारीरिक दुर्बलता दूर हो जाती है।

7. स्वस्थ सोच से ही शरीर स्वस्थ रहता है। यह एक सच्चाई है। इन समस्याओं के लिए हमारे मन की भावनाएं भी काफी हद तक जिम्मेदार होती हैं। मन में भोग-विलास के वासनात्मक ख्याल रहना या मन में हमेशा काम-वासना के विचार घुमड़ते रहना स्वप्नदोष व शीघ्रपतन जैसी समस्याओं का एक बड़ा कारण है।

8. मेथी को इस समस्या की बहुत कारगर दवा माना गया है। दो चम्मच मेथी के जूस में आधा चम्मच शहद मिलाकर रोजाना रात को लेने से इस समस्या में बहुत जल्दी आराम मिलता है।
9. हमारी आदतें भी स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालती है। यही कारण है कि कई बार सिर्फ गलत आहार-विहार यानी गलत समय पर गलत चीजें गलत तरीके से गलत मात्रा में लेने और अप्राकृतिक तरीके से अपनी दिनचर्या रखने से समस्याएं पैदा होती हैं। इन सभी कारणों से न सिर्फ स्वास्थ्य पर, बल्कि विवाहित जीवन पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही, आवश्यकता से अधिक भोजन करना भी पुरुषों में शारीरिक कमजोरी का एक बड़ा कारण बन सकता है।0. बहुत अधिक गरिष्ठ भोजन, जैसे पिज्जा, बर्गर जैसे फास्ट फूड भी इसका एक बड़ा कारण हैं। अधिक घी-दूध, मेवे-मिठाई आदि का सेवन करना भी आयुर्वेद की दृष्टि से अच्छा नहीं माना गया है।

11. कच्चे प्याज का सेवन स्वप्नदोष की समस्या में बहुत अच्छा माना गया है। खाने में किसी भी रूप में प्याज का सेवन किया जाए तो इस समस्या में लाभ पहुंचता है। साथ ही, अगर इसे कच्चा खाया जाए तो बेहतर परिणाम मिलते हैं।

12. कुछ पौधों को कभी खर-पतवार तो कभी कचरा या कभी फालतू पौधा मानकर उखाड़ फेंक दिया जाता है। ऐसा ही एक पौधा है पुनर्नवा। पुनर्नवा का वानस्पतिक नाम बोहराविया डिफ्यूसा है। पुनर्नवा की ताजी जड़ों का रस (2 चम्मच) दो से तीन माह तक लगातार दूध के साथ सेवन करने से वृद्ध व्यक्ति भी युवा की तरह महसूस करने लगता है।

13. तिल का तेल भी इस समस्या में रामबाण की तरह काम करता है। तिल के तेल को जितनी मात्रा में लें, उतनी ही मात्रा में लौकी का जूस भी लें। रात को सोने से पहले इस तेल के मिश्रण से अपने सिर और बॉडी पर मसाज करें। यह एक बहुत प्रभावी नुस्खा है, जो बिना किसी खास खर्च के आपको इस समस्या से पूरी तरह राहत देगा।

14. स्वस्थ सोच से ही शरीर स्वस्थ रहता है। यह एक बड़ी सच्चाई है। इन समस्याओं के लिए हमारे मन की भावनाएं भी काफी हद तक जिम्मेदार होती हैं। मन में भोग-विलास के वासनात्मक ख्याल लाना या मन में काम-वासना के विचार करना स्वप्रदोष व शीघ्रपतन जैसी समस्याओं का एक बड़ा कारण है।

15. साबुत अनाज को भिगोकर अंकुरित कर खाने से खून बढ़ता है। इसके नियमित सेवन से स्वप्नदोष की समस्या कम हो जाती है।

घरेलू इलाज जिनसे दूर हो जाता है गंभीर लूज़ मोशन और पेट की तकलीफ

घरेलू इलाज जिनसे दूर हो जाता है गंभीर लूज़ मोशन और पेट की तकलीफ
लाइफस्टाइल डेस्क: छोटी-छोटी बीमारियों के लिए कोई भी बार-बार डॉक्टर के पास जाना पसंद नहीं करता। इसकी जगह घर पर ही कुछ उपाय करके इन समस्याओं से आसानी से निजात पाना चाहता है। घरेलू उपाय करने का फायदा यह भी होता है कि इनका कोई नुकसान नहीं होता, इसलिए आज हम आपको 13 घरेलू उपाय बता रहे हैं।
1- खतरनाक लूज मोशन दूर
अगर आपको ज्यादा लूज मोशन हो रहे हैं और आपको बार-बार टॉयलेट जाना पड़ रहा है, तो आधा कप कच्चे दूध में नींबू निचोड़ कर पी लें। ध्यान रहे कि दूध फटने से पहले ही पीना है। ऐसा केवल एक बार करें। खतरनाक लूज मोशन घरेलू इलाज जिनसे दूर हो जाता है गंभीर लूज़ मोशन और सूखी खांसीठीक हो जाएगा।
2- पेट की तकलीफ दूर
अजवायन के चूर्ण में पिसा काला नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ लेने से पेट की तकलीफ दूर होती है। इसका सेवन रात को सोते समय करें तो बेहतर होगा।
3- मुहांसों की परेशानी से छुटकारा
आप मुहांसों से परेशान हैं, तो मुहांसों पर रोजाना चंदन का पेस्ट लगाएं। इससे मुहांसे बैठ जाते हैं और लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से उनके दाग भी ठीक हो जाते हैं। नीम के पानी की भाप
लेने से भी मुहांसे ठीक हो जाते हैं। यह उपाय भी काफी कारगर है।

महिला से छेड़छाड़ में आयकर विभाग का ज्वाइंट कमिश्नर दूसरी बार गिरफ्तार

महिला से छेड़छाड़ में आयकर विभाग का ज्वाइंट कमिश्नर दूसरी बार गिरफ्तार
मुंबई. गुजरात में आयकर विभाग के जॉइंट कमिश्नर को मुंबई में एक 26 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ करने और अपशब्द कहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जनवरी में भी अधिकारी को इसी महिला और उसकी बहन से छेड़छाड़ करने और अश्लील मेसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 35 साल के इस जॉइंट कमिश्नर का नाम एसआर श्रीधर है और वह वर्तमान में गुजरात में कार्यरत है। 2013 में मुंबई में अपनी पोस्टिंग के दौरान इस महिला को महिला को शादी के लिए प्रपोज कर चुका है, लेकिन महिला ने इसे ठुकरा दिया था।

पीड़ित महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट है और तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, श्रीधर शनिवार सुबह मुंबई आया था और सुबह 8:30 बजे ही बोरिवली ईस्ट स्थित महिला के घर पहुंच गया। महिला और उसके पति तुरंत बाहर आए और श्रीधर को तत्काल वहां से वापस जाने को कहा, लेकिन उसने बात नहीं मानी। श्रीधर ने महिला को गाली देना शुरू कर दिया और कहा कि अगर उसने पुलिस को इस बारे में बताया तो वह उसके चेहरे पर एसिड फेंक देगा। महिला के रिश्तेदारों ने पुलिस को फोन किया और श्रीधर को गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी पंजाबराव उगाले ने बताया कि हमने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार भी कर लिया है।

न प्रलय होगी और न ही भूकंप से जहरीला होगा पानी, सरकार बोली-अफवाहों पर न दें ध्यान

भूकंप में सरुक्षित बचा एक शख्स काठमांडू के अस्पताल में अपनी बेटी को चूमते हुए।
भूकंप में सरुक्षित बचा एक शख्स काठमांडू के अस्पताल में अपनी बेटी को चूमते हुए।
नई दिल्ली. नेपाल और भारत में बीते दो दिन में आए भूकंप के बाद बिहार, यूपी और अन्य कई राज्यों में अफवाहें फैलने की खबर है। इनमें चांद के उल्टा दिखने, भूकंप की वजह से पानी के जहरीला हो जाने, प्रलय आने, किसी निश्चित समयावधि के बीच भूकंप आने की बात कही गई है। यह भी कहा गया कि अमेरिकी एजेंसी नासा ने भारत में तेज भूकंप आने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में अब भारत सरकार ने आगे आकर लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ साइबर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। मौसम विभाग ने साफ किया है कि कोई भी देश भूकंप के बारे में पहले से सटीक जानकारी नहीं दे सकता। अधिकारियों के मुताबिक, कोई भी तकनीक अभी इस बारे में इतनी दक्ष नहीं हुई है। चीन में इस दिशा में कुछ काम हो रहा है लेकिन अभी तक वे भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सके हैं।
ज्यादा से ज्यादा फॉरवर्ड करने की अपील पर न दें ध्यान
भारत सरकार ने साफ किया है कि अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा ने भारत में भूकंप को लेकर कोई भी चेतावनी नहीं जारी की है। सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। सरकार ने कहा कि द नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने भारत में भूकंप के विषय में कोई जानकारी नहीं दी है। इस तरह की कोई भी सूचना पूरी तरह से फर्जी है जो दशहत फैलाने के लिए शेयर की जा रही है। गौरतलब है कि शनिवार को नेपाल और उत्तर भारत में भूकंप आने के बाद सोशल मीडिया और मोबाइल के जरिए कई तरह के टेक्स्ट मैसेज शेयर किए जा रहे हैं। इनमें लिखा है कि नासा ने भारत में 8.2 से 8.6 की तीव्रता का भूकंप आने की चेतावनी दी। मैसेज में यह भी कहा गया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस मैसेज को फॉरवर्ड करें।
अफवाहों का बाजार गर्म
शनिवार दोपहर नेपाल और उत्तर भारत में आए भूकंप के झटकों के बाद लोग अफवाहों से भी परेशान रहे। कहीं लगातार महसूस हो रहे झटकों के बाद प्रलय आने की अफवाह फैली तो कहीं इससे भी तेज भूकंप आने की बात फैलाई गई। वॉट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर पर ऐसी अपवाहों की बाढ़ आ गई। शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए यह भी अफवाह फैलाई गई कि शाम 5.43 से 6.07, रात में 10.36 से 11.47 और फिर 1.42 से 2.20 के बीच इससे भी तेज भूकंप आएगा। इससे लोगों की घबराहट बढ़ गई और डरे सहमे लोग रात भर जागते रहे। सोशल मीडिया के जरिए फैलाई जा रही ऐसी अफवाहों का बाजार यूपी, बिहार और नेपाल से लगते बॉर्डर के इलाकों में ज्यादा देखा गया। बिहार सरकार ने तो इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ शिकायत करने के लिए 8996126005 नंबर जारी किया।
कैसी कैसी अफवाहें
>चांद उल्टा दिखेगा।
>13.4 की तीव्रता वाला भूकंप आने वाला है।
>शाम 5 बजकर 45 मिनिट से 6 बजकर 7 मिनिट के बीच भयानक भूकंप आने वाला है।
>भूकंप के कारण पानी जहरीला हो गया है, इसे न पीएं।
>बार बार लगने वाले झटके प्रलय की दस्तक है

क़ुरान का सन्देश

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...