आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

20 नवंबर 2015

सलीम भारती के नेतृत्व में आगामी चोईस नवम्बर को सुबह ग्यारह बजे कोटा में बिगड़ रही क़ानून व्यवस्था और पुलिस की ज़्यादती हठधर्मिता के खिलाफ कार्यकर्ता प्रदर्शन

राजीव गांधी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष ,,सामाजिक कार्यकर्ता सलीम भारती के नेतृत्व में आगामी चोईस नवम्बर को सुबह ग्यारह बजे कोटा में बिगड़ रही क़ानून व्यवस्था और पुलिस की ज़्यादती हठधर्मिता के खिलाफ कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे ,,,सलीम भारती ने बताया के वर्तमान में कोटा शहरी क्षेत्र में पुलिस का प्रबंधन हठधर्मिता का हो गया है ,,थानो पर आम आदमी की सुनवाई नहीं हो रही है उलटे आम आदमी के साथ कभी हेलमेट के नाम पर तो कभी किसी जांच के नाम पर ज़्यादतियाँ हो रही है ,,पुलिस का ध्यान आम जनता की सुरक्षा ,,क़ानून व्यवस्था के प्रबंधन पर कम और लूट खसोट में ज़्यादा बढ़ गया है ,,यही कारण रहा है के आज कोटा में अराजकता के हालात पैदा हो गए है ,,अपराधियों के हौसले बुलंद है ,,लम्पटों की लूटपाट जारी है जबकि थानो पर अनुसंधान और पुलिस मुक़दमा दर्ज कराने के नाम पर हालात बिगड़ते जा रहे है ,,सलीम भारती ने कहा के आगामी चौबीस नवम्बर को सुबह ग्यारह बजे कोटा क्षेत्र के पीड़ित परिवारो ,,पुलिस ज़्यादती के शिकार लोगों के साथ उन्हें इंसाफ दिलाने और कोटा शहर की सुरक्षा ,,क़ानून व्यवस्था ,,भ्रष्टाचार मुक्त पुलिस प्रबंधन की मांग को लेकर आई जी कोटा रेंज कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण लोकतान्त्रिक तरीके से प्रदर्शन किया जाएगा ,,,,सलीम भारती ने बताया के इस प्रदर्शन में शांति भंग के नाम पर अवैध गिरफ्तारियों ,,अनावश्यक लोगों को पाबंद करने की प्रक्रिया ,,सटोरियों से पुलिस की सांठगांठ ,,,,थानो पर अवैध चौथ वसूली ,,,थानो पर निगरानी के लिए सी सी टीवी कैमरे लगाने की मांग भी उठाई जायेगी ,,जबकि थानो पर निगरानी के लिए पुलिस अधिनियम के प्रावधान के तहत शांति समितियों में ज़िम्मेदार जागरूक लोगों को मनोनीत करने ,,शांति समितियों की बैठक के साथ थानेवार आम लोगों की जनसुवाई कार्यक्रमों के सुझाव भी दिए जाएंगे ,,ताके पुलिस और आम जनता के बीच का सेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के साथ तय्यार हो सके और अपराध की तत्काल सुचना अधिकारीयों तक सीधे पहुंच सके और पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी अधिकारीयों से शिकायते हो सके ,,सलीम भारती ने कहा के इससे आम जनता में पुलिस का विश्वास और अपराधियों में डर खौफ का माहोल बनेगा ,,सलीम भारती ने कहा के पुलिस थाने पीड़ित जनता के लिए शोषण उन्मुक्ति और न्याय का मंदिर होते है लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर बेचारे पीड़ित कहाँ किस्से फरियाद करे ,,सलीम भारती ने कोटा शहर की जनता से आह्वान किया है के वोह किसी भी थाना क्षेत्र में पुलिस उत्पीड़न ,,ज़्यादती ,,भ्रष्टाचार ,,अनियमितता से संबंधित कोई भी शिकायत हो तो वोह राजीव ब्रिगेड कार्यालय तक पहुंचाए या फिर 9950683971 मोबाइल पर सीधे सम्पर्क करे ,,,उन्होंने आम जनता से भी इस शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक इंसाफ की मांग को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है ,,सलीम भारती ने कहा के जो पुलिस कर्मी जान की बाज़ी लगाकर ,,अपने घर परिवार को छोड़कर जनता की सुरक्षा में निर्भीक और निष्पक्ष होकर काम कर काम कर रहे है उन्हें पुरस्कृत किया जाना चाहिये लेकिन इनकी आड़ में जिन पुलिसकर्मियों ने थानों से लेकर सड़को तक भ्रष्टाचार की गंदगी फैला रखी है ऐसे ,,पुलिस कर्मियों और अधिकारीयों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाकर आम जनता को इंसाफ दिलाने की ज़िम्मेदारी भी सरकार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों की है ,,,,,,,,,,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

माली में होटल पर हमला: 27 की मौत, 2 अातंकी मारे गए, 20 भारतीय सेफ

बमाको. अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको के रेडिसन ब्लू होटल में शुक्रवार को आतंकी हमला हुआ। हमले में 27 लोग मारे गए। सिक्युरिटी ऑपरेशन में 20 भारतीयों समेत 80 बंधकों को छुड़ा लिया गया। 9 घंटे चली जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। इन आतंकियों ने होटल में 170 लोगों को बंधक बना लिया था। मरने वाले फ्रांस और बेल्जियम के नागरिक हैं।
होटल में एयर फ्रांस के 12 और टर्किश एयरलाइंस ने छह क्रू मेंबर्स होटल में रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि आतंकी डिप्लोमेटिक लाइसेंस प्लेट वाली गाड़ियों से आए थे, जिसकी वजह से उन्हें आसानी से एंट्री मिल गई।
'मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स' के स्पोक्सपर्सन विकास स्वरूप ने बताया कि बंधक बनाए गए सभी भारतीय दुबई की एक कंपनी में काम करते हैं। ये होटल में ही ठहरते हैं। माली में मौजूद भारतीय राजदूत ने जानकारी दी है कि बंधक बनाए गए सभी 20 भारतीय सुरक्षित हैं। माली में भारतीय दूतावास का नंबर 00223-20235420, 00223-20235421 है।
कुरान की आयतें सुनाने पर छोड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन बंधकों ने कुरान की आयतें सुनाई, उन्हें आतंकियों ने छोड़ दिया।
एक हफ्ते में मुंबई जैसा दूसरा हमला
यह एक हफ्ते के अंदर किसी देश में हुआ मुंबई जैसा दूसरा हमला है। इससे पहले पिछले शुक्रवार/शनिवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में भी ऐसा ही हमला हुआ था। एक म्यूजिक कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने 100 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। पूरे पेरिस में छह जगह पर हुए हमलों में 132 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 2008 में मुंबई में घुसे 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने दो होटलों में लोगों को बंधक बनाया था। मुंबई हमलों में 164 बेकसूरों को जान गई थी।
सात चीनी सिटीजन भी बंधकों में
इसके अलावा होटल स्टाफ के 30 मेंबर्स भी बंधक बनाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 190 रूम वाले इस होटल में ब्लास्ट और फायरिंग की आवाज सुनी गई है। चीनी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बंधकों में सात चीनी सिटीजन भी शामिल हैं।
बता दें कि इस साल अगस्त में हुए हमले में पांच यूएन वर्कर्स समेत 13 लोग मारे गए थे। इस हमले में इस्लामिक आतंकियों का हाथ होने का शक था।
सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ महीनों में बमाको में सुरक्षा एजेंसियों ने यहां कई आतंकी हमले नाकाम किए हैं। बताया जा रहा है कि ये अटैक मैकिना लिबरेशन फ्रंट ने किए है। स्थानीय मीडिया इस संगठन को 'न्यू बोको हरम' कहता है।
इसी होटल को क्यों निशाना बनाया
- रेडीसन ब्लू होटल माली की लग्जरी होटल में से एक है।
- इस होटल में माली सरकार के मंत्रियों के साथ, डिप्लोमेट्स और फ्रेंच एयर फोर्स के अधिकारी अक्सर रुकते हैं।
- इस होटल को एयर फ्रांस के ऑफिसर्स रुकने के लिए नियमित रूप से यूज करते हैं।

क़ुरआन का सन्देश

   
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...