आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

24 नवंबर 2015

तुर्की ने सीरिया में मार गिराया रूसी वॉर प्लेन, पुतिन ने कहा-पीठ में भोंका छुरा

रक्का. सीरिया में मंगलवार को रूस के एक वॉर प्लेन को तुर्की ने मार गिराया। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, रूस के वॉरप्लेन को तुर्की की मिलिट्री ने अपना निशाना बनाया। रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस का फाइटर प्लेन गिराना पीठ में छुरा भोंकने जैसा है। यह 'आतंकवादियों के साथियों' ने किया है। पुतिन ने कहा कि इस घटना का रूस और तुर्की के रिश्तों पर गंभीर असर पड़ेगा।
5 मिनट में 10 बार दी थी चेतावनी
डिफेंस मिनिस्ट्री के हवाले से रशियन न्यूज एजेंसी ने कहा, ''फायरिंग के चलते Su-24 प्लेन सीरिया में यमादी गांव के पास क्रैश हो गया।'' तुर्की ने दावा किया है कि रूस का वॉर प्लेन हैते सूबे के एयरस्पेस में घुस आया था। तुर्की मिलिट्री का कहना है कि प्लेन टारगेट करने से पहले पांच मिनट में हमने 10 बार चेतावनी दी थी। जिसके बाद एक्शन लेना पड़ा। वहीं, रूस ने इस आरोप को खारिज किया है। बता दें कि 11 अक्टूबर को भी तुर्की की आर्मी ने एक रूसी फाइटर जेट मार गिराया था।
वीडियो आया सामने
इसका एक वीडियो भी सामने आया है। लोकल मीडिया Habertürk TV के मुताबिक, प्लेन को जहां टारगेट किया गया, वहां उनका एक रिपोर्टर मौजूद था। उसने पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
एक पायलट की मौत, दूसरा लापता
> न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, वॉर प्लेन के दो पायलट में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा अभी भी लापता है।
> रिपोर्ट्स के मुताबिक, Su-24 के दोनों पायलट में से एक को सीरियाई विद्रोहियों ने पकड़ लिया है।
> चश्मदीदों के मुताबिक, उन्होंने दोनों पायलट को प्लेन से बाहर आते देखा है।
> रूसी न्यूज एजेंसी तास ने मिनिस्ट्री के हवाले से लिखा है कि प्लेन सीरिया के एयरस्पेस में ही था। 'ऑब्जेक्टिव मॉनिटरिंग डाटा' इसकी पुष्टि करता है।
> रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री ने प्लेन क्रैश मामले में जांच शुरू कर दी है।
> तुर्की द्वारा रूसी जेट मार गिराए जाने के बाद नाटो ने बुलाई विशेष बैठक।
तुर्की ने दे रखी है चेतावनी
> तुर्की ने पहले ही रूस को इस बारे में सतर्क किया था।
> अक्टूबर के पहले हफ्ते में नाटो ने सीरिया और तुर्की में हवाई हमलों को लेकर रूस को चेतावनी दी थी।
> तब 28 देशों के समूह नाटो के सदस्य तुर्की ने कहा था कि उसने रूस के एक लड़ाकू विमान को रोका है, जो सीरियाई सीमा के पास तुर्की के हवाई क्षेत्र में घुस आया था।
> तुर्की ने रूस को चेतावनी भी दी थी कि अगर दोबारा तुर्की की हवाई सीमा का उल्लंघन हुआ, तो रूस को इसके नतीजे भुगतने होंगे।
रूस-तुर्की में क्या है विवाद?
> रूस और तुर्की में सीरिया को लेकर विवाद चल रहा है।
> तुर्की, अमेरिका और फ्रांस साथ हैं। वहीं, रूस खुद आईएसआईएस पर हमले कर रहा है, लेकिन वह सीरिया के राष्ट्रपति असद का साथ दे रहा है।

सीरिया से भागने की कोशिश कर रही IS की पोस्टर गर्ल को आतंकियों ने पीटकर मार डाला


समरा ऑस्ट्रिया की रहने वाली है।
समरा ऑस्ट्रिया की रहने वाली है।
रक्का. आतंकी संगठन आईएसआईएस की पोस्टर गर्ल समरा केसिनोविक (17) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। समरा को सीरिया में उस वक्त मार डाला गया जब वह आतंकियों के चंगुल से भागने की कोशिश कर रही थी। बता दें कि समरा और उसकी दोस्त सबीना सेलिमोविक अप्रैल 2014 से आईएस की पोस्टर गर्ल के तौर पर नजर आती थीं। दोनों को आतंकी संगठन के कई पोस्टर्स में देखा गया था।
कैसे हुआ खुलासा?
द लोकल (न्यूजपेपर) के मुताबिक, रक्का में ट्यूनिशिया की एक महिला समरा और सबीना के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि वह महिला किसी तरह आईएसआईएस छोड़ कर भाग आई है। उसी ने दोनों लड़कियों की मौत की जानकारी दी।
कैसे आईएसआईएस में हुई थी शामिल?
> इसी साल शुरुआत में यूनाइटेड नेशंस के अधिकारियों ने कहा था कि विएना में घर से भागने वाली दो ऑस्ट्रियन लड़कियां आईएसआईएस ज्वाइन कर चुकी हैं।
> वे सीरिया में आतंकियों के लिए पोस्टर गर्ल के तौर पर काम कर रही थीं।
> यूएन के अफसरों के मुताबिक, इनमें से एक लड़की सबसे पहले तुर्की की राजधानी अंकारा प्लेन से पहुचीं थी।
> उसके बाद वह तुर्की के साउथ रिजन अदाना गई। यहीं से वे फिर वे सीरिया चली गईं।
कैसे आई थी सुर्खियों में?
> सोशल मीडिया पर पिछले महीनों समरा की कई ऐसी फोटोज आईं जिसमें वे एक-47 राइफल्स लिए हुए खड़ी है।
> उसके आगे-पीछे आतंकी भी खड़े नजर आ रहे हैं।
> बताया जा रहा है कि वह आतंकी संगठन में लड़ाकों की भर्ती के लिए भी काम करती थी।
यूएन के एक्सपर्ट का क्या कहना है?
यूनाइटेड नेशंस के सिक्युरटी काउंटर-टेरेरिज्म कमेटी के सीनियर एक्सपर्ट डेविड सहारिया ने कहा, ''हमें जानकारी मिली है कि 15 साल की एक लड़की एक सीरिया में मारी जा चुकी है। एक लड़की सीरिया में लड़ाई के दौरान मारी गई थी। जबकि दूसरी अभी तक गायब थी। समझा जा रहा है कि यह दूसरी वाली लड़की है जिसकी मौत की खबर आ रही है।

वाई-फाई से 100 गुना तेज है लाई-फाई, 1 सेकंड में डाउनलोड होगी 3 घंटे की फिल्म

वाई-फाई से 100 गुना तेज है लाई-फाई, 1 सेकंड में डाउनलोड होगी 3 घंटे की फिल्म
ताल्लिन (एस्टोनिया). कभी सोचा है आपने कि डाउनलोड बटन दबाएं और पलक झपकते 3 घंटे की मूवी डाउनलोड हो जाए। जी हां, ये मुमकिन है। क्योंकि लाई-फाई की स्पीड वाई-फाई से 100 गुना तेज है। यह महज एक सेकंड में कम्प्यूटर और मोबाइल में एक जीबी डाटा ट्रांसमिट करता है। यानी करीब एक जीबी की फिल्म को डाउनलोड होने में सिर्फ एक सेकंड का वक्त लगेगा। हाल ही में लाई-फाई का पहली बार लैब से बाहर एक्सपेरिमेंट हुआ जो सफल रहा है।
क्या है लाई-फाई?

> लाई-फाई तकनीक में लेड बल्ब के जरिए इंटरनेट एक्सेस किया जाता है।
> इसके लिए एलईडी बल्ब में एक माइक्रोचिप लगाई जाती है।
> ये वाई-फाई के मुकाबले ज्यादा सेफ है, क्योंकि लाइट दीवार को पार नहीं कर पाती है।
> इसकी खोज 2011 में स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट हेराल्ड हास ने की थी।
> यह विजबिल लाइट कम्युनिकेशन (वीएलसी) पर बेस्ड है। जैसे टार्च चालू करने पर उसकी रोशनी फैलती है।
> ये बाइनरी कोड में ट्रांसमिट होती है।
क्या कहा सीईओ ने?
> वेल्मेनी कंपनी के सीईओ दीपक सोलंकी का कहना है कि हम इस तकनीक पर बेस्ड प्रोजेक्ट्स इंडस्ट्री में लाने जा रहे हैं। यह कम खर्चीला भी है।
> साइंटिस्ट्स का दावा है कि लाई-फाई का ऑप्शन खोजना आसान नहीं होगा।
> एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट हेराल्ड हास की टीम ने एक कंपनी की मदद से प्लग एंड प्ले एप्लीकेशन लॉन्च कर दी है।
> फ्रांस की ओलेडकॉम ने लाई-फाई टेक्नीक हॉस्पिटल्स में लगानी शुरू कर दी है।

क़ुरआन का सन्देश

  
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...